spot_img

Darbhanga में स्कूल जा रही छात्रा को वाहन ने कुचला, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। बिरौल थाना क्षेत्र के सिसौनी मोड़ पर शुक्रवार की अहले सुबह  भीषण हादसे में एक छात्रा हुआ है। हादसे से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। यहां स्कूल जा रही तीसरी कक्षा की छात्रा बलवीर पासवान की ग्यारह वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी उर्फ खुशी की (Girl going to school in Darbhanga crushed to death by vehicle) मौत से आक्रोश फूट पड़ा। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

मौत से गुस्साए लोगों ने जमकर घंटों किया सड़क जाम

जानकारी के अनुसार, सड़क हादसे में मौत से गुस्साए लोगों ने जमकर सड़क जाम करते  हुए हंगामा किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खुशी को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उस दौरान रौंद डाला जब वह बच्ची सड़क के उस पार स्कूल जा रही थी। सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा वालों ध्यान दें! 13 और 14 अक्टूबर की रात इन 38 इलाकों में नहीं रहेगी बिजली, देखें आपका इलाका है या नहीं

बच्ची को कुचलने के बाद चालक वाहन लेकर फरार

हद यह, स्कूल घर से काफी नजदीक है। वहां जाने के लिए बच्ची सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। बच्ची को कुचलने के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को तीन घंटे तक जाम कर दिया। यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM kaushal का ऐतिहासिक फैसला: 4000 गरीबों की पेंशन पर दो दिनों में होगी सुनवाई, क्या आपको भी मिलेगा लाभ? | क्या है बहादुरपुर, जाले, सिंहवाड़ा और किरतपुर CO को अलग आदेश

हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे की है

सूचना पर सीओ और पुलिस अधिकारी पहुंचे। काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के सिसौनी मोड़ पर सुबह करीब साढ़े सात बजे की है जिस दौरान वह विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान उल्टी दिशा से आ रहे वाहन उसे कुचल दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga KSDSU दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में आचार्य एडमिशन: 26 तक ही मौका! चूक गए तो पछताएंगे छात्र

हादसे के बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया

हादसे के बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले के शांत कराया। अंचल अधिकारी विमल कुमार कारण, बिरौल थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा, अन्य अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कई घंटों तक लोगों को समझाया। जिसके बाद सड़क से जाम हटा।

बिरौल थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने कहा

यातायात बहाल हुआ। बिरौल थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने कहा कि लोगों को समझा-बूझकर यातायात सुचारू कर दिया गया है। लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर LoC पर सेना का बड़ा एक्शन, लश्कर का खूंखार कमांडर समेत 4 आतंकी बारूदी सुरंग में उड़े

Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की है। नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर समेत चार आतंकी बारूदी सुरंग #JammuKashmirNews,#PoonchTerroristAttack,#LashkarETaiba

चौंकाने वाला खुलासा! मुजफ्फरपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ से लाखों की ठगी, इराक तक जुड़े तार, मास्टरमाइंड दबोचा |बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह बेपर्द

Muzaffarpur Cyber Crime: मुजफ्फरपुर साइबर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यूपी से मास्टरमाइंड टिपू कुशवाहा गिरफ्तार हुआ #MuzaffarpurCyberCrime,#DigitalArrestFraud,#BiharPolice

त्योहारों से पहले बिहार में हड़कंप! खाद्य विभाग ने दुकानों पर मारा छापा, लाखों की मिठाई बर्बाद, लाइसेंस भी छीने

Bihar Food Safety: बिहार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों से पहले व्यापक अभियान चलाया है। पटना में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये की एक्सपायरी मिठाई और दूषित खाद्य #BiharFoodSafety,#PatnaRaids,#FoodAdulteration

Darbhanga Durga Puja दुर्गा पूजा पर बड़ी खबर: दरभंगा प्रक्षेत्र DIG मनोज कुमार तिवारी का कड़ा फरमान! मधुबनी समस्तीपुर- दरभंगा में हाई अलर्ट| पढ़िए...

Darbhanga Durga Puja: दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने दुर्गा पूजा को लेकर दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने क #DarbhangaDurgaPuja,#BiharPolice,#ManojTiwariDIG