spot_img

Darbhanga की Tilakeshwar Police ने शातिर अपराधी को हथियारों के साथ दबोचा, आपराधिक वारदात की फिराक में साथियों का इंतजार कर रहा था रामकरण

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga DeshajTimes.Com Crime Bureau| दरभंगा पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ खड़ी है। इसी का नतीजा है कि शुक्रवार को तिलकेश्वर ओपी पुलिस (Tilakeshwar Police) ने हथियार और जिंदा कारतूस के साथ एक शातिर अपराधी (Darbhanga’s Tilakeshwar Police caught the criminal) को दबोच कर बड़ी सफलता पाई है।

- Advertisement -

Darbhanga’s Tilakeshwar Police caught The Criminal | गिरफ्तार अपराधी अपने साथियों के इंतजार में था

गिरफ्तार अपराधी अपने साथियों के इंतजार में था जहां से वह किसी बड़े आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाला था। लेकिन, तिलकेश्वर ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Darbhanga’s Tilakeshwar Police caught The Criminal | पहले यह जानिए कि तिलकेश्वर कहां है

पहले यह जानिए कि तिलकेश्वर कहां है। जिले के दियारा क्षेत्र में तिलकेश्वर पंचायत दरभंगा, सहरसा और खगड़िया जिले का सीमावर्ती पंचायत है। यहां अक्सर अपराधियों का खासकर अंतरजिला गिरोह के अपराधियों का आना-जाना लगा रहता है। इनकी एक्टिविटि लगातार इन इलाकों में बनी रहती है। ऐसे में पुलिस की चुस्ती से बड़ी साजिश को आज विफल कर दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में PM आवास योजना की डेडलाइन बढ़ी! अब बेनीपुर के हर गरीब को मिलेगा पक्का घर? लाखों लाभार्थियों को मिलेगा घर बनाने का अतिरिक्त समय

Darbhanga’s Tilakeshwar Police caught The Criminal | जैसे लगी भनक, एक्शन में आई पुलिस

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के तिलकेश्वर पंचायत के गोलमा डीह गांव निवासी नागो सदा के 46 वर्षीय पुत्र राम करण सदा बड़े आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए अपने साथियों का इंतजार कर रहा था। इसकी भनक स्थानीय पुलिस को लगी फिर जो हुआ पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News अलीनगर के लाल ने बढ़ाया मान! CISF में सिपाही से ASI बने सुरेंद्र, गांव में दिवाली जैसा माहौल

Darbhanga’s Tilakeshwar Police caught The Criminal | गोलमा डीह ठाकुरवाड़ी के निकट धराया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तिलकेश्वर ओपी के गोलमा डीह ठाकुरवाड़ी के निकट शुक्रवार को तिलकेश्वर ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने लोडेड देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

Darbhanga’s Tilakeshwar Police caught The Criminal | घेराबंदी कर रामकरण को पुलिस ने दबोचा

ओपी प्रभारी श्री कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गोलमा डीह ठाकुरवाड़ी के निकट किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए एक अधेड़ व्यक्ति हथियार के साथ अपने अन्य साथियों का इंतजार कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ठाकुरवाड़ी के पास पहुंच कर घेराबंदी कर वहां अपने साथी के इंतजार में खड़े राम करण को पुलिस ने दबोच लिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में जय राधे - राधे|रतनपुर में भक्ति का सैलाब! चैतन्य कुटी में 5 दिवसीय श्रीराधाष्टमी महोत्सव में नेपाल से पहुंचे भक्त, हरिनाम संकीर्तन से गूंज उठा परिसर

 

Darbhanga’s Tilakeshwar Police caught The Criminal | कई अपराधों में थी पुलिस को अर्से से तलाश

तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा एवं एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पर ओपी में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और लंबे समय से पुलिस को इसकी तलाश थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PPU PhD परीक्षा में सख्ती: नकलचियों पर चलेगा डंडा, दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण माहौल!

Patliputra University PhD Exam: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (PPU) द्वारा आयोजित पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा 2026 का दूसरा दिन टीपीएस कॉलेज में शांतिपूर्ण रहा। विश्वविद्यालय की टीम ने निरीक्षण कर व्#PatliputraUniversity,#PhDExam,#BiharEducation

बांका में खौफनाक वारदात: ढाई साल की बच्ची का गला घोंटकर गाड़ा शव | मां बोलीं – पति, सास, सौतन और ये है मेरी...

Bihar Toddler Murder: बांका में ढाई साल की बच्ची पुष्पा कुमारी की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी गई। शव नहर किनारे दफन मिला। मां ने पति, सास, ससुर और सौतन समेत 4 पर आरोप लगाया है, सभी#BankaCrime,#ToddlerMurder,#BiharNews

बिहार के लाखों शिक्षकों को मिली राहत! ट्रांसफर आवेदन की नई तारीखें जारी, इस दिन से करें अप्लाई

Bihar Teacher Transfer: बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा विभाग ने सामान्य स्थानांतरण की नई तारीखें घोषित कर दी हैं। अब शिक्षक 4 से 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकें#BiharTeacherTransfer,#EducationBihar,#TeacherNews

बिहार में भ्रष्ट DCLR पर सरकार का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गईं कंचन कुमारी झा सस्पेंड!

Bihar DCLR Suspension: बिहार में रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार भूमि सुधार उप समाहर्ता कंचन कुमारी झा को निलंबित कर दिया गया है। निगरानी ब्यूरो ने 2 लाख रुपये और वाशिंग मशीन लेते रंग#BiharDCLRSuspension,#KanchanKumariJha,#BiharCorruption