spot_img

LPG Price Hike | देश भर में गैस सिलेंडर हुआ महंगा, बढ़े @14 रुपए…है बड़ा झटका

spot_img
- Advertisement -

LPG Price Hike | देश भर में गैस सिलेंडर हुआ महंगा, बढ़े @14 रुपए…है बड़ा झटका। देश आज 1 फरवरी को वित्त के केंद्रीय मंत्री सीतारमण का बजट देख भी रहा है सुन भी रहा है। मोदी सरकार के अंतिम अंतरिम बजट पेश करने की बारीकी पर गौर भी कर रहा। मगर इधर, बजट के साथ देशवासियों को महीने के पहले दिन ठीक एक फरवरी को महंगाई का बड़ा तोहफा वाला झटका भी लगा है।

- Advertisement -

LPG Price Hike | आज से लागू हो गया…

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 फरवरी को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, जो आज से लागू हो गई है।

- Advertisement -

LPG Price Hike | LPG सिलेंडर के दाम में 14 रुपये की वृद्धि हुई है

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 14 रुपये की वृद्धि हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,755.5 रुपये से 1,769.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। हालांकि, घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna MLC News: MLC चुनाव: अरबों की संपत्ति से लेकर अधूरी पढ़ाई तक, उम्मीदवारों के हलफनामों ने खोली पोल!

LPG Price Hike | 1 फरवरी की सुबह-सुबह LPG ग्राहकों को लगा बड़ा वाला झटका

1 फरवरी की सुबह-सुबह LPG ग्राहकों को झटका लगा है। देश के बजट के दिन तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर का बजट बिगाड़ दिया है। विंटर सीजन में बढ़ी डिमांड और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें प्रभावित होने की वजह से LPG सिलेंडर के दाम में 14 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

LPG Price Hike | ये बढ़ोतरी 19KG कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में की गई है

हालांकि, ये बढ़ोतरी 19KG कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में की गई है। घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें आज से लागू हैं. पिछले महीने भी तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 1.50 रुपए का इजाफा किया था।

LPG Price Hike | कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ने के बाद 1769.50 रुपए पहुंच गई है

दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ने के बाद 1769.50 रुपए पहुंच गई है। वहीं, कोलकाता में 19 kg कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव 1887.00 रुपए पहुंच गए हैं। मुंबई में 1723.50 रुपए है और चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 1937 रुपए पहुंच गया है।

LPG Price Hike | इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम…कीमत में इजाफा

इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है। गैस कंपनियों की ओर से सिलेंडर की कीमतों में 14 रुपये का इजाफा किया गया है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1755 रुपये से बढ़कर 1769.50 रुपये हो गयी है।

यह भी पढ़ें:  Kathmandu Judicial News: नेपाल सुप्रीम कोर्ट में मचा हड़कंप! मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति पर नया मोड़

LPG Price Hike | सर्दी के मौसम में डिमांड भी हाई

इसके अलावा, 19 किलो के सिलेंडर की कीमत 1708.50 से बढ़कर 1722 रुपये हो गया है। वहीं, चेन्नई में कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1924.50 से बढ़कर 1937 रुपये हो गयी है। गैस वितरक कंपनियों की ओर से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है। सर्दी के मौसम में बढ़ती डिमांड और इंटरनेशनल मार्केट में कीमतों को देखते हुए यह बढ़ोतरी की गई है।

LPG Price Hike | पिछले महीनें भी बढ़े थे दाम

पिछले महीने भी तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम करीब 1.50 रुपये बढ़ाए थे। पिछले महीनें भी इसकी कीमतों को स्थिर रखा गया था. समझा जा रहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए पिछले चार महीने से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें:  ECB ने अचानक बदल दी India England T20 Series मैचों की टाइमिंग, अब कितने बजे से शुरू होंगे भारत-इंग्लैंड के … जानिए

LPG Price Hike | घरेलू सिलेंडर के दाम पिछले 3 साल में 17 बार बदले गए

अभी दिल्ली में 14 किलो घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है। चेन्नई में 918.50 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये और कोलकाता में 929 रुपये है। बता दें कि इससे पहले 30 अगस्त को केंद्र सरकार की ओर से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 200 रुपये जोड़ा गया था। पिछले 3 साल में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम हर महीने बदले हैं। करीब 50 बाद रेट ऊपर नीचे हुए हैं। जनवरी 2021 में कमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 1349 रुपये में मिलता था। वहीं, घरेलू सिलेंडर के दाम पिछले 3 साल में 17 बार बदले गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt