spot_img

Jharkhand News | Champai Soren Government Floor Test | Jharkhand Assembly | झारखंड में चमकी चंपाई सरकार, हां हम कहते हैं, हम हेमंत पार्ट 2 हैं…यही दंभ है Floor Test की Win

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Jharkhand News | Champai Soren Government Floor Test | Jharkhand Assembly | झारखंड में चमकी चंपाई सरकार, हां हम कहते हैं, हम हेमंत पार्ट 2 हैं…यही दंभ है Floor Test की Win। जी हां, झारखंड में चमकी चंपाई की सरकार। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन ने आखिरकार सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया।

- Advertisement -

Jharkhand News | Champai Soren Government Floor Test | ये बोली बीजेपी, हेमंत सोरेन को पहली बार विधायक से उपमुख्यमंत्री बनाने का काम हमनें किया…

हालांकि, बीजेपी हमलावर दिखी। कहा, अमर कुमार बाउरी ने, कांग्रेस ने कभी नहीं चाहा है कि यहां के लोगों का भला हो। झारखंड का निर्माण बीजपी ने किया। इतना ही नहीं, कहा, हेमंत सोरेन को पहली बार विधायक से उपमुख्यमंत्री बनाने का काम हमनें किया।कानून से उपर कोई नहीं है। चंपई सोरेन आप जेल जाने से बचिए। कांग्रेस के साथ रहने से हेमंत सोरेन जेल चले गए। मगर, चंपई ने भी गरजकर कहा, हां मैं हेमंत पार्ट टू हूं…पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Jharkhand News | Champai Soren Government Floor Test | विश्वास प्रस्ताव पर हुए मतदान में चंपाई सोरेन सरकार को 47 मत मिले

विश्वासमत के प्रस्ताव के पक्ष में 47 वोट पड़े। इसके खिलाफ 29 वोट पड़े। झारखंड 81 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए किसी भी एक दल की 41 विधायकों की जरूरत होती है। सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने दो दिवसीय झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन सोमवार को विश्वास मत हासिल कर लिया। विश्वास प्रस्ताव पर हुए मतदान में चंपाई सोरेन सरकार को 47 मत मिले। जबकि विपक्ष में 29 वोट पड़े।

- Advertisement -

Jharkhand News | Champai Soren Government Floor Test | जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरजू राय ने मतदान से दूरी बना ली

जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरजू राय ने मतदान से दूरी बना ली। सत्ता पक्ष के एक विधायक रामदास सोरेन बीमार होने की वजह से सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए। विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र महतो ने विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Jharkhand News | Champai Soren Government Floor Test | अभिभाषण के बाद स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो राज्यपाल को सदन के बाहर छोड़कर सदन में आए

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया है। इससे पहले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अभिभाषण के बाद स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो राज्यपाल को सदन के बाहर छोड़कर सदन में आये। सरकार के विश्वास मत कार्यवाही के लिए स्पीकर ने स्टीफन मरांडी, सीता सोरेन, निरल पूर्ति और रामचंद्र सिंह को उप सभापति मनोनित किया।

Jharkhand News | Champai Soren Government Floor Test | हेमंत बाबू हैं तो हिम्मत है

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपनी सरकार की ओर से सदन में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपनी बात यह कहते हुए शुरू की कि हेमंत बाबू हैं तो हिम्मत है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 2019 में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार की शुरुआत की गयी थी, लेकिन सरकार बनने के बाद से ही भाजपा ने सरकार को गिराने और अस्थिर करने की कोशिश शुरू कर दी थी।

Jharkhand News | Champai Soren Government Floor Test | चंपई सोरेन ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा

चंपई सोरेन ने दो फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। बहुमत साबित करने के लिए 5 फरवरी की तारीख तय हुई। उन्होंने आज विश्वास मत पेश किया और इसके बाद इसपर चर्चा शुरू हुई। चर्चा की शुरुआत चंपई सोरेन ने की और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें:  Bihar IT Policy News: नीतीश मिश्रा का BHAGLPUR में बड़ा एलान: बिहार में अब बनेंगे लैपटॉप, मिलेगी लाखों युवाओं को नौकरी!

Jharkhand News | Champai Soren Government Floor Test | हां हम कहते हैं कि हम हेमंत पार्ट 2 हैं। शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन का नाम मिटने नहीं देंगे

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि हां हम कहते हैं कि हम हेमंत पार्ट 2 हैं। शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन का नाम मिटने नहीं देंगे। सोरेन ने आरोप लगाते हुए कहा कि सात करोड़ का घोटाला करने वाले भानू प्रताप शाही पर ईडी की कार्रवाई नहीं हुई, क्योंकि भानू उधर चले गए।

Jharkhand News | Champai Soren Government Floor Test | विपक्ष हमारे विकास को बर्दाश्त नहीं कर सका, इसलिए विपक्ष ने…

विपक्ष हमारे विकास को बर्दाश्त नहीं कर सका, इसलिए विपक्ष ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करवा दिया। आज फिर से विश्वास मत हासिल करना पड़ रहा है, जिसे 2019 में ही हासिल कर लिया था। ये लोग देश में अजीब हालात पैदा कर दिये हैं। ऊपर वाले के घर में देर है, अंधेर नहीं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani UAPA News: मध्य प्रदेश पुलिस, खुफिया ब्यूरो और सुरक्षा एजेंसियों का कॉम्बो एक्शन ... MP के वांछित मौलाना काशमी मधुबनी से हिरासत में, बड़ा खुलासा!

Jharkhand News | Champai Soren Government Floor Test | बीजेपी हेमंत सोरेन को झूठे मामलों में फंसाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की। इसमें हमने उन्हें असफल कर दिया। सोरेन ने कहा, ”बीजेपी हेमंत सोरेन को झूठे मामलों में फंसाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। चंपई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन को झूठे केस में फंसाया गया, हम सीएम रहते हुए किए गए उनकी योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे।

Jharkhand News | Champai Soren Government Floor Test | सरकार बनते ही कोरोना महामारी आ गयी

चंपाई सोरेन ने कहा कि सरकार बनते ही कोरोना महामारी आ गयी। लेकिन हेमंत सोरेन ने किसी को भूखे मरने नहीं दिया। राज्य के बाहर पलायन कर रहे मजदूरों को हवाई जहाज से झारखंड लाया। इसके बाद जब कोरोना महामारी खत्म हुई तो सरकार ने बड़े पैमाने पर काम शुरू किया। पहले से ही राज्य में स्वास्थ्य विभाग की स्थिति काफी खराब थी।

Jharkhand News | Champai Soren Government Floor Test | हमारे हेमंत बाबू को जेल भेजा और सरकार गिरा ही दिया

हेमंत की सरकार ने चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त किया। किसी की भी भूख से जान नहीं गयी। लेकिन फिर से ये लोग सरकार को गिराने और अस्थिर करने के कोशिश में लग गये। अंतत इन लोगों ने अपनी एजेंसी की ओर से हमारे हेमंत बाबू को जेल भेजा और सरकार गिरा ही दिया। चंपई सोरेन ने कहा कि हम हेमंत सोरेन के सभी काम और योजनाओं का आगे लेकर जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Police News: भागलपुर पुलिस में बड़ी कार्रवाई: 9 पुलिसकर्मी निलंबित, क्यों उठा महकमे पर सवाल?

Jharkhand News | Champai Soren Government Floor Test | झारखंड के खनिज और माइंस को लूटा गया। आदिवासी मूलवासी को क्या मिला?

चंपाई सोरेन ने कहा कि क्या गरीब के बच्चे को विदेश जाकर पढ़ने का हक नहीं है। हेमंत बाबू ने गरीब बच्चों को विदेश भेजा। राज्य बनने के बाद यहां विपक्ष की सरकार बनी। झारखंड के खनिज और माइंस को लूटा गया। आदिवासी मूलवासी को क्या मिला?

Jharkhand News | Champai Soren Government Floor Test | आदिवासी मूलवासी की सरकार बनती है, इन्हें दर्द होने लगता है

उन्होंने कहा कि जब-जब यहां आदिवासी मूलवासी की सरकार बनती है, इन्हें दर्द होने लगता है। एक ऐसे मामले में हेमंत बाबू को जेल भेजा गया, जिसका न खाता है और न बही। हेमंत बाबू जनता के दिल में दिया जलाकर आये हैं, भाजपा के लोग उसे कैसे मिटा पायेंगे।

Jharkhand News | Champai Soren Government Floor Test | हमारा राज्य अमीर लेकिन यहां के आदिवासी मूलवासी काफी गरीब

उन्होंने कहा कि हमारा राज्य अमीर लेकिन यहां के आदिवासी मूलवासी काफी गरीब हैं। यहां के गरीबों के पैर में चप्पल तक नहीं है। आखिर ऐसा क्यों है। इसी को सुधारने का काम शुरू किया। उन्होंने कहा कि जिस गांव में डीसी, डीडीसी और तमाम अधिकारी नहीं पहुंचे थे वहां आपकी योजना आपकी सरकार योजना की वजह से सरकार पहुंची। क्या ऐसा करना गुनाह है।

Jharkhand News | Champai Soren Government Floor Test | हेमंत सोरेन बोले, आंसू नहीं बहाऊंगा, राजनीति से संन्यास ही नहीं झारखंड छोड़ दूंगा

इसके बाद हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार, राज्यपाल और बीजेपी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा, मैं बीजेपी को मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने की चुनौती देता हूं। अगर आरोप साबित हुए तो राजनीति छोड़ दूंगा। राजनीति से संन्यास ही नहीं झारखंड छोड़ दूंगा। उन्होंने कहा कि आंसू नहीं बहाऊंगा, उचित समय आने पर ‘सामंती ताकतों’ को मुंहतोड़ जवाब देंगे। केंद्र की साजिश रचे जाने के बाद राजभवन ने मेरी गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभायी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education: बड़ी खबर: बिहार के 211 कॉलेजों में अब उर्दू-मैथिली की पढ़ाई, राज्यपाल ने दिया आदेश!

Bihar Education: बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में अगले शैक्षणिक सत्र से उर्दू और मैथिली की पढ़ाई शुरू होगी। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उच्च शिक्षा विभाग को इस संबंध में आवश्यकBiharEducation,UrduMaithili,GovernorOrder

Bihar Building Bylaws: बिहार में अब बनेंगी गगनचुंबी इमारतें! सरकार ने बिल्डिंग बायलाज में किया बड़ा बदलाव

Bihar Building Bylaws: बिहार सरकार ने नए बिल्डिंग बायलाज 2026 का मसौदा जारी किया है, जिससे अब शहरों में ऊंची इमारतों के निर्माण की सख्त सीमा खत्म हो जाएगी। इससे शहरी विकास को नई गति मBiharBuildingBylaws,UrbanDevelopment,BiharNews

Deepak Prakash: मंत्री दीपक प्रकाश की कुर्सी पर संकट! सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाब

Deepak Prakash: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की मंत्री पद पर फिर से नियुक्ति को लेकर बिहार सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। यह मामला संविधDeepakPrakash,SupremeCourt,BiharPolitics

Samrat Choudhary के ‘5 देश रत्न मार्ग’ में रहेंगे निशांत कुमार, बिहार में मंत्रियों के बंगले में हुआ बदलाव, जानिए

Bihar Government Bungalow: बिहार में सरकारी बंगलों के आवंटन पर नया विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पटना के 5 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास आवंटित कBiharPolitics,NishantKumar,BungalowRow