spot_img

Darbhanga News | दरभंगा के गरीब परिवारों को Self-Employment के लिए मिलेगा 2 लाख

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | दरभंगा के गरीब परिवारों को Self-Employment के लिए दो लाख रूपए मिलेंगे। दरभंगा जिला प्रशासन के साथ बिहार लघु उद्यमी योजना को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने आज बैठक की।

- Advertisement -

Darbhanga News | 61 तरीके के इस अनुदान से आप कर सकेंगे अपना स्व-रोजगार

इसमें गरीब परिवारों को स्वरोजगार देने के लिए दो लाख अनुदान देने की बात कही गई। बताया गया कि 61 प्रकार के रोजगार के लिए अनुदान दिया जाएगा। इसके साथ ही, udyamibihar.gov.in पोर्टल का भी उन्होंने शुभारंभ किया। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Darbhanga News | कम से कम एक सदस्य को अनुदान, यह राशि वापस नहीं ली जाएगी

बिहार लघु उद्यमी योजना के अन्तर्गत जातीय सर्वें में सर्वेक्षित 02 करोड़ 76 लाख परिवारों में से आर्थिक रूप में 94 लाख गरीब परिवारों के उत्थान/स्वरोजगार के लिए सरकार 02 लाख रूपये परिवार के कम से कम एक सदस्य को अनुदान के रूप में उपलब्ध कराएगी, यह राशि पुनः वापस नहीं ली जाएगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime! दरभंगा में बुजुर्ग की हत्या! आख़िर आर्केस्ट्रा में क्या हुआ, कैसे गई जान?

Darbhanga News | udyamibihar. gov.in पोर्टल दरभंगा के गरीब परिवारों के लिए सुनहरा अवसर

इसके लिए राज्य सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 250 करोड़ रूपये एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1,000 करोड़ रूपये के बजट का  प्रावधान किया गया है।  दरभंगा जिले के आर्थिक रूप से गरीब परिवारों के लिए यह एक सुनहारा अवसर है, इसके लिए आज ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने udyamibihar.gov.in पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Traffic Plan दरभंगा में दुर्गा पूजा-उर्स पर ट्रैफिक के नए नियम: गाड़ी निकालने से पहले जान लें ये रास्ते! कहां करें पार्किंग | पढ़िए - बेनीपुर/बिरौल के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान

Darbhanga News | गरीब परिवारों में 10 लाख 85 हजार 913 सामान्य वर्ग के

जानकारी के अनुसार, गरीब परिवारों में 10 लाख 85 हजार 913 सामान्य वर्ग के, 24 लाख 77 हजार 970 पिछड़ा वर्ग के, 33 लाख 19 हजार 509 अत्यंत पिछड़ा वर्ग के, 23 लाख 49 हजार 111 अनुसूचित जाति के एवं 02 लाख 809 अनुसूचित जनजाति के परिवार हैं।

Darbhanga News | आवेदकों का चयन Computerised Randomisation से

आवेदकों का चयन कम्प्यूटरीकृत रेंडमाइजेशन (Computerised Randomisation) से किया जाएगा। 05 फरवरी से 20 फरवरी तक यह योजना के लिए आवेदन ली जाएगी। आवेदक का उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक बिहार का निवासी हो तथा उसके आधार पर बिहार का ही पता हो एवं परिवारिक आय प्रतिमाह 06 हजार से कम होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में नौकरी का बंपर मौका! 13 अक्टूबर को MIKUNI INDIA में 100 पदों पर सीधी भर्ती, तुरंत पाएं ₹15,000 सैलरी

Darbhanga News | यह लाभ वैसे लोगों को नहीं मिलेगा, जो

यह लाभ वैसे लोगों को नहीं मिलेगा, जो मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (अनुसूचित जाति/जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, महिला, युवा, अल्पसंख्यक) में लाभ प्राप्त कर चुके है। इसमें 61 प्रकार के कार्य के लिए अनुदान किया जाएगा, जिसकी सूची DM Darbhanga फेसबुक पर देखा जा सकता है।

Darbhanga News | डीएम राजीव रौशन समेत इनकी थी बैठक में मौजूदगी

इस अवसर पर दरभंगा एनआईसी से जिलाधिकारी राजीव रौशन, संयुक्त निदेशक, जन सम्पर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

उत्तर बिहार में खुलेगी रोजगार की राह! 890 करोड़ से बदलेगा पुनौरा धाम, विराट रामायण मंदिर से होगा बड़ा बदलाव

Bihar Religious Tourism: उत्तर बिहार में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 890 करोड़ रुपये की योजना से सीतामढ़ी का पुनौरा धाम विकसित हो रहा है। पूर्वी चंपारण में विराट रामायण मंदिर भ #BiharReligiousTourism,#PunauraDham,#ViratRamayanMandir

भागलपुर में 2 करोड़ का स्मैक जब्त! जिले में पहली बार इतनी बड़ी ड्रग्स की खेप पकड़ी गई

Bhagalpur Drug Bust: भागलपुर में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ रुपये कीमत की एक किलो स्मैक बरामद की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया ग #BhagalpurDrugBust,#BiharPolice,#SmackSeizure

तालाबों से निकला ‘सुपरफूड’, GenZ ने बदल दी किस्मत! दरभंगा, मधुबनी का मखाना अब पूरी दुनिया में मचा रहा धमाल

Mithila Makhana: मिथिला का मखाना अब सिर्फ पारंपरिक खाद्य पदार्थ नहीं रहा, GenZ की बदौलत यह ग्लोबल मार्केट तक पहुंच गया है। आकर्षक पैकेजिंग और ऑनलाइन बिक्री से हजारों लोगों को रो #MithilaMakhana,#BiharNews,#GenZBusiness

भागलपुर में रफ्तार का कहर! बालू ट्रक ने कुचला बुजुर्ग को, ऑन द स्पॉट मौत, स्कूल से लौटते वक्त हादसा

Bhagalpur Road Accident: भागलपुर के सन्हौला बाजार में एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने 75 वर्षीय साइकिल सवार बुजुर्ग की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे के बाद सड़क सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। #BhagalpurNews,#RoadSafetyBihar,#SanholaAccident