spot_img

Darbhanga News | कमतौल के राधा-कृष्णा स्वीट्स एंड चार्ट कॉर्नर से एक बाल श्रमिक मुक्त

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Darbhanga News | Kamtaul News | कमतौल के राधा-कृष्णा स्वीट्स एंड चार्ट कॉर्नर से एक बाल श्रमिक मुक्त कराया गया। लगातार, दरभंगा में श्रम संसाधन विभाग की लगातार धावा दल पूरे जिले में धावा मारते हुए श्रम कार्य में लगाए गए बच्चों को मुक्त कर रहा है। इसी कड़ी में श्रम अधीक्षक राकेश रंजन के मार्गदर्शन में आज एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया है।

- Advertisement -


- Advertisement -

Darbhanga News | श्रम अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया

श्रम अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि जाले के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में सदर अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत जाले प्रखंड के विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में धावा दल की टीम की ओर से सघन जांच अभियान चलाया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident दरभंगा में एलिवेटेड रोड बनी मौत का जाल! हाईवा ने ली बेगुनाह चालक की जान, सड़क पर हाहाकार


Darbhanga News | श्रम अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया

सघन जांच अभियान के दौरान धावा दल की टीम ने राधा कृष्णा स्वीट्स एंड चार्ट कॉर्नर, कमतौल से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। मुक्त बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति  के समक्ष उपस्थापित कर निर्देशानुसार उन्हें बाल गृह में रखा गया है।


Darbhanga News | प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है

बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के तहत नियोजक के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। श्रम अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि बाल श्रमिकों से किसी भी दुकान या प्रतिष्ठान में कार्य कराना बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के अंतर्गत गैरकानूनी है तथा बाल श्रमिकों से कार्य कराने वाले व्यक्तियों को 20 हजार से 50हजार तक का जुर्माना और दो वर्षों तक के कारावास का प्रावधान है।


Darbhanga News | एक सर्टिफिकेट केस या नीलाम पत्र वाद अलग से दायर किया जाएगा

सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा एम सी मेहता बनाम तमिलनाडु सरकार 1996 में दिए गए आदेश के आलोक में  नियोजकों से 20 हजार रुपये प्रति बाल श्रमिक की दर से अलग से राशि की वसूली की जाएगी जो, जिलाधिकारी के पदनाम से संधारित जिला बाल श्रमिक पुनर्वास सह कल्याण कोष में जमा किया जाएगा। राशि को जमा नहीं कराने वाले नियोजक के विरुद्ध एक सर्टिफिकेट केस या नीलाम पत्र वाद अलग से दायर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM Kaushal Kumar का 'अल्टीमेटम': पोषण माह की रिपोर्ट 2 दिन में पोर्टल पर डालो, वरना खैर नहीं!


Darbhanga News | बाल श्रमिक को शैक्षणिक पुनर्वास के अतिरिक्त तीन हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि

श्रम अधीक्षक ने बताया गया कि पात्र बाल श्रमिक को शैक्षणिक पुनर्वास के अतिरिक्त तीन हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से पच्चीस हजार रूपये की राशि भी दी जाती है, जिसे उनके अठारह वर्ष की आयु पूरी करने की अवधि तक का एफडी कराया जाता है। जो उनके आगे की पढ़ाई या अन्य कार्यों में मदद के लिए प्राप्त होता है।


Darbhanga News | मॉनिटरिंग जिलाधिकारी की ओर से हर माह के जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में होती है

उनके परिवार को प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओ से आच्छादित भी कराया जाता है, जिसकी मॉनिटरिंग जिलाधिकारी के द्वारा प्रत्येक माह के जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से की जाती है।

Darbhanga News | वर्ष 2023-24 में अभी तक दरभंगा जिले के विभिन्न प्रखंडों से

जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में अभी तक दरभंगा जिले के विभिन्न प्रखंडों से धावा दल की ओर से अब तक 44 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराकर उनका पुनर्वासन लगातार कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DTO में बड़ा बदलाव: 3 नए अधिकारी तैनात, अब इन कामों के लिए नहीं भटकना पड़ेगा! | जानिए - किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?


Darbhanga News | जाले प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों और सभी दुकानों-प्रतिष्ठानों में सघन जांच की गई

धावा दल की टीम के द्वारा आज जाले प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों एवम सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान में सघन जांच की गई तथा सभी नियोजको से किसी भी बाल श्रमिक को नियोजित नहीं करने के लिए एक शपथ पत्र भरवाया गया।


Darbhanga News | ये थे धावा दल में शामिल

उन्होंने कहा कि आज की इस धावा दल टीम के सदस्य के रूप में जाले, बेनीपुर एवं सिंहवाड़ा के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के साथ प्रयास संस्था से नारद मंडल कार्ड्स संस्था से नारायण कुमार मजमुदार,तहसीन आलम, प्रोग्राम कॉर्डिनेटर अजय कुमार एवं अन्य शामिल थे।


Darbhanga News | श्रम अधीक्षक ने बताया, नियमित रूप से…

श्रम अधीक्षक ने बताया कि धावा दल नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह संचालित होगा तथा दरभंगा शहर के अलावा सभी अनुमंडल मुख्यालय एवं प्रखंड मुख्यालयों में भी  धावा दल संचालित किया जाएगा तथा बाल श्रमिकों को नियोजित करने वाले नियोजकों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जमुई कांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात पर CM सम्राट का बड़ा ऐलान: ‘मेरी बेटी के दोषियों को एक महीने में सजा’

Bihar Jamui Incident: जमुई कांड में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने पीड़िता के परिजनों को एक महीने में दोषियों को सजा दिलाने का भरोसा दिया और पीड़िता को 'अपन #BiharNews,#JamuiIncident,#SamratChoudhary

चुनाव आयोग के भीतर ‘महाभारत’! CEC ज्ञानेश कुमार पर उठे गंभीर सवाल, रद्द हुआ यूपी का अहम कार्यक्रम

Bihar Election Commission: बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच चुनाव आयोग के अंदरूनी विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मनमानी के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके बाद #BiharElectionCommission,#GyaneshKumar,#ElectionCommissionConflict

Bihar RJD आरजेडी का बड़ा फैसला: अब 60 साल तक के नेता बनेंगे जिलाध्यक्ष, चुनाव लड़ने से पहले देनी होगी कुर्सी!

Bihar RJD: बिहार राजद ने जिलाध्यक्ष पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 से बढ़ाकर 60 वर्ष कर दी है। अब चुनाव लड़ने के इच्छुक जिलाध्यक्षों को पहले अपने पद से इस्तीफा देना होगा। #BiharRJD,#TejashwiYadav,#RJDNews

‘बड़ा भाई बनकर सुनने आया हूं’ | राहुल गांधी स्टाइल में दिखे …बिहार के युवाओं का दर्द सुन भावुक हुए चिराग! पेपर लीक, रोजगार...

Bihar Youth: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में 'यूथ बोले तो' कार्यक्रम में बिहार के युवाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने रोजगार, शिक्षा और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर युव #BiharNews,#ChiragPaswan,#YouthBoleToh