spot_img

Bihar News | Bihar Politics | Bihar Floor Test | “खेला” खेलने का मन है तो विकास जी के दुकान पर जाकर खिलौना ले ले…“न वोट, न भात, खाली बाजा…, हमेशा राजा!

spot_img
- Advertisement -

Bihar News | Bihar Politics | जिसको “खेला” खेलने का मन है तो विकास जी के दुकान पर जाकर खिलौना ले ले…“न वोट, न भात, खाली बाजा…, हमेशा राजा! यही है अभी-अभी का बिहार। यही है उसकी राजनीति। जहां, कौन टूटेगा। किस दल में फूट पड़ेगा। सब कयास के बीच सांसें ले रहा है।

- Advertisement -

Bihar News | Bihar Politics | Bihar Floor Test | कौन सही बोल रहा कौन झूठ। यह दीगर है। सच यही है,

अब पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने एक ट्ववीट किया। वहीं, राजद की कमान संभाले राजद के प्रवक्ता भाई वीरेंद्र। वहीं, बीमार चल रहे जदयू के विधायक। कौन सही बोल रहा कौन झूठ। यह दीगर है। सच यही है, बिहार फंसा है। बिहार का विकास रूका है।

- Advertisement -

Bihar News | Bihar Politics | Bihar Floor Test | बिहार का पॉलिटिक्स ही फिलवक्त उसी डिस्काउंट के ईद-गिर्द है

भले, मांझी कहें कि विकास जी के दुकान पर 30% का डिस्काउंट चल रहा है, मगर पूरा बिहार का पॉलिटिक्स ही फिलवक्त उसी डिस्काउंट के ईद-गिर्द है। जहां, जदयू के विधायक गोपाल मंडल देर से पहुंचते हैं। उनकी गाड़ी रास्ते में ही खराब हो जाती है। दरअसल, खराब पूरा सिस्टम पड़ा है। बीमार पड़ गए हैं सारे, जैसे पहले बोला जाता था नीतीश कुमार को मनरोगी…। खैर आइए काम की बात पर…जहां अभी अभी पूर्व सीएम जीतन राम मांझी का ट्ववीट आया है। पहले ट्ववीट पढ़िए

- Advertisement -

Bihar News | Bihar Politics | Bihar Floor Test | 30% का डिस्काउंट चल रहा है, सस्ता, मज़बूत एवं टिकाऊ खिलौना बेचतें हैं विकास बाबू

मांझी लिखते हैं, जो खेला होना था हो गया अब कुछ नहीं होने वाला। मोदी जी के नेतृत्व में NDA मजबूत था है और रहेगा। वईसे फिर भी किसी को “खेला” खेलने का मन है तो विकास जी के दुकान पर जाकर खिलौना ले ले। वहां 30% का डिस्काउंट चल रहा है, सस्ता, मज़बूत एवं टिकाऊ खिलौना बेचतें हैं विकास बाबू।

Bihar News | Bihar Politics | Bihar Floor Test | वैसे भी, सामने नीतीश बाबू हैं। आजतक कदम लड़खाया नहीं है।

वैसे भी, सामने नीतीश बाबू हैं। आजतक कदम लड़खाया नहीं है। भले, मंत्री श्रवण कुमार के घर आज जदयू पार्टी के विधायकों की बैठक सह भोज के कार्यक्रम में शुरुआती पहर में पार्टी के कई विधायक गायब रहे। इसे देखते हुए प्रदेश के सियासी गलियारों में फिर से कई तरह की अटकलें उड़ने लगी। हालांकि कई विधायक देर से ही सही लेकिन इस बैठक का, बाद में हिस्सा भी बने।

Bihar News | Bihar Politics | Bihar Floor Test | सारे विधायक देर सबेर पहुंचने ही वाले हैं

इसमें विधायक गोपाल मंडल से जब देर से आने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बीच रास्ते में गाड़ी खराब होने का कारण बताया। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने बताया कि कई विधायको के न आने का कारण उनका ख़राब स्वास्थ्य है। कुछ दिल्ली में फंसे हैं, तो कुछ यहां मुजफ्फरपुर में। उन्होंने बताया कि सारे विधायक देर सबेर पहुंचने ही वाले हैं।

Bihar News | Bihar Politics | Bihar Floor Test | एक नेता बनना चाहता है हमेशा राजा!

वहीं, राजद के प्रवक्ता भाई वीरेंद्र कहते हैं, राजद के सभी नेता समाजवादी विचारधारा के हैं। हमेशा विपक्षियों के खिलाफ एकजुट हैं। जदयू में टूट…  पर कहते हैं ये अब जदयू वालों से ही पूछिए। नीतीश कुमार के बारे में पूछने पर विधायक भाई वीरेंद्र का तंज सामने आता है, लोकोक्ति सुनाते हैं, “न वोट,न भात ,खाली बाजा, आ एक नेता बनना चाहता है हमेशा राजा!

यह भी पढ़ें:  Bihar Education News: सरकारी स्कूलों की अब 'बेस्ट ऐप' से होगी डिजिटल मॉनिटरिंग, शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव B-EST

Bihar News | Bihar Politics | Bihar Floor Test | एनीतीश कुमार विधानसभा भंग करना चाहते हैं

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि नीतीश कुमार विधानसभा भंग करना चाहते हैं और लोकसभा के साथ बिहार का भी चुनाव करना चाहते हैं। 20 महीने पहले ही वे विधायकी खत्म करना चाहते हैं। साथ ही भाई वीरेंद्र ने सभी विधायकों से ये आह्वान किया कि नीतीश कुमार के मंसूबो को कामयाब होने नहीं देना है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Deshaj Times Special: मैं पूर्वज हूं …तेरे नाम की ‘ पैतृक संपत्ति ‘

सोचिए, नाथनगर और ख़लीफ़ा बाग़ की भीड़ में न बाग़ बचा है न ख़लीफ़ा,...

Bhagalpur News: बांस की बांसुरिया ‘ कृष्ण ‘ ही नहीं, तिलका भी बजाएगा…रिझाना-गुलेल से निशाना…इसे आता है! | Deshaj Times Special Ep. 15 |...

तिलका की गुलेल का निशाना सिर्फ़ महुआ के पके फलों पर नहीं, बल्कि गांव...

Pappu Yadav Security : पप्पू यादव सिक्योरिटी: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को दिया झटका, बहाल की Y+ सुरक्षा

Pappu Yadav Security: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के उस फैसले पर तीखी टिप्पणी...