
Madhubani News | Khutauna News | रात के सन्नाटे में फायरिंग की बड़ी वारदात सामने आई है जहां दीवार तोड़े गए। यह सबकुछ भूमि विवाद की जद और तल्खी में हुआ है जहां गाली-गलौज, लूट, धमकी की एफआईआर के बीच भूमि विवाद में फायरिंग और एक की गिरफ्तारी की खबर आ रही है। वारदात, लौकहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पथराही गांव का है।
Madhubani News | Khutauna News News | लौकहा थाना में प्राथमिकी, 9 नामजद
खुटौना प्रखंड के लौकहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पथराही गांव में सोमवार की देर रात हुई फायरिंग मामले में पथराही निवासी राजेंद्र प्रसाद साह ने लौकहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें 9 लोगों को नामजद किया है।
Madhubani News | Khutauna News News | सोमवार की रात 1:30 बजे होने लगी फायरिंग
दर्ज प्राथमिकी में बयान देते हुए वादी बताया सोमवार की रात 1:30 बजे परिवार के साथ सोए हुए थे, तभी शिव कुमार साह, धनमती देवी,हीना देवी तथा इनरधन यादव समेत 9 लोगों ने घर के दीवार को तोड़ा जाने लगा।
Madhubani News | Khutauna News News | लौकहा थानाध्यक्ष शंकर शरण दास की तहकीकात तेज
शोर मचाने पर गाली-गलौज, लूटपाट तथा रंगदारी पूर्वक धमकाते हुए कट्टे से फायरिंग करते हुए भाग गये। वहीं लौकहा थानाध्यक्ष शंकर शरण दास ने मामला दर्ज कर कांड में संलिप्त मुख्य आरोपित शिव कुमार साह को स्थानीय थाना क्षेत्र के जोकही से गिरफ्तार कर लिया है। मामले के 9 आरोपितों में शेष सभी फरार बताए जा रहे हैं।
Madhubani News | Khutauna News News | तीन धूर रकवा की जमीनी विवाद में इतना बड़ा फसाद
फायरिंग की घटना के मूल में दो पक्षों के बीच मात्र तीन धूर रकवा की जमीनी विवाद बतायी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पथराही गांव में राजेंद्र प्रसाद साह व शिवकुमार साह अगल-बगल में रहने वाले हैं।
Madhubani News | Khutauna News News | दो सालों से चल रहा विवाद, कई बार समाधान की बात, मगर…
दोनों के बीच मात्र तीन धुर जमीन को लेकर करीब दो वर्षों से यह विवाद चल रहा था। और इसको लेकर सामाजिक स्तर पर कई बार पंचायतें हो चुकी हैं। करीब छह माह पूर्व लौकहा थाना में आयोजित थाना दिवस में और इसके पूर्व भी सीओ खुटौना की ओर से उक्त जमीन के स्वामित्व का फैसला राजेंद्र प्रसाद साह के पक्ष में किया गया था।
Madhubani News | Khutauna News News | पुलिस की छापेमारी तेज, एक गिरफ्तार
दिए गए फैसले के आलोक में राजेंद्र प्रसाद साह ने उक्त जमीन पर ईट, सीमेंट से दीवार बनानी शुरू की थी। आरोप है कि फैसले से असंतुष्ट शिवकुमार साह ने बाहर से आपराधिक तत्वों को बुलाकर सोमवार रात में अचानक फायरिंग कर अपने विरोधी पक्ष को दहशत में डाल दिया और निर्मित दीवार को तोड़ दिया। लौकहा पुलिस ने घटना के एक दिन में ही मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।






