spot_img

Bihar Politics | विधानसभा में नया युग… JDU MLA Narendra Narayan Yadav होंगे बिहार विधानसभा के अगले उपाध्यक्ष

spot_img
- Advertisement -

Bihar Politics | विधानसभा में नया युग… शुरू होने वाला है जहां JDU MLA Narendra Narayan Yadav बिहार विधानसभा के अगले उपाध्यक्ष होंगे। जेडीयू MLA नरेंद्र नारायण यादव को राजग की ओर से बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

- Advertisement -

Bihar Politics | JDU MLA Narendra Narayan Yadav | बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष होंगे नरेंद्र नारायण यादव

वह गुरुवार सुबह पर्चा दाखिल करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा है कि उपाध्यक्ष का पद खाली है। 23 फरवरी को बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।

- Advertisement -

Bihar Politics | JDU MLA Narendra Narayan Yadav | मधेपुरा के आलमनगर से लगातार 1995 से चुनावी जीत, बहुत कुछ कहता है…

तय है। अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी यादव समाज से होगा। 73 वर्षीय नरेंद्र नारायण यादव मधेपुरा जिला के आलमनगर विधानसभा क्षेत्र 1995 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। विधानसभा में उनका सातवां टर्म है। ईमानदार और साफ छवि के नरेंद्र राज्य कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार फुटबॉल एसोसिएशन: रविंद्र प्रसाद सिंह बने नए अध्यक्ष, बिहार में फुटबॉल को मिलेगी नई दिशा

Bihar Politics | JDU MLA Narendra Narayan Yadav | हजारी के उपाध्यक्ष पद से त्याग पत्र के तुरंत बाद

महेश्वरी हजारी के उपाध्यक्ष पद से त्याग पत्र के तुरंत बाद नरेंद्र नारायण यादव की खोज होने लगी। जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी उन्हें लेकर विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में गए। दूसरी पाली की समाप्ति के बाद चौधरी इन्हें लेकर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के में गए। वहां से निकल कर पत्रकारों से बातचीत के दौरान यादव ने कहा कि वे कल उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे।

Bihar Politics | JDU MLA Narendra Narayan Yadav | कहा था, वह ईमानदार हैं

जानकारी के अनुसार, आज ही सीएम नीतीश कुमार ने एक ईमानदार अफसर की तरफदारी की थी। कहा था, वह ईमानदार हैं। इसी ईमानदारी का ईनाम नरेंद्र नारायण यादव को भी मिला है। इनकी छवि भी साफ सुथरी है।

Bihar Politics | JDU MLA Narendra Narayan Yadav | विधानसभा में यह उनका सातवां टर्म

इसके साथ ही तय हो चुका है कि जेडीयू MLA नरेन्द्र नारायण यादव ही बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष होंगे। नरेंद्र नारायण यादव मधेपुरा के आलमनगर से जेडीयू के विधायक हैं। वह इस क्षेत्र से 1995 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। बिहार विधानसभा में यह उनका सातवां टर्म है। ईमानदार और साफ छवि के विधायक नरेंद्र नारायण नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंत्री भी रह चुके हैं।

Bihar Politics | JDU MLA Narendra Narayan Yadav | मुलाकात के बाद नरेंद्र नारायण यादव ने कहा

विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि वह उपाध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को नामांकन करेंगे। NDA की तरफ से उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद आलमनगर विधायक ने कहा कि उम्मीद है कि मेरा चुनाव आम सहमति से होगा। उन्हें विपक्ष की तरफ से सहयोग मिलेगा। नरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि मैं सत्ता पक्ष और विपक्ष को साथ लेकर चलूंगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो मेरे ऊपर भरोसा जताया है, निश्चित तौर पर उसपर खरा उतरने की मैं कोशिश करुंगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Deshaj Times Special: मैं पूर्वज हूं …तेरे नाम की ‘ पैतृक संपत्ति ‘

सोचिए, नाथनगर और ख़लीफ़ा बाग़ की भीड़ में न बाग़ बचा है न ख़लीफ़ा,...

Bhagalpur News: बांस की बांसुरिया ‘ कृष्ण ‘ ही नहीं, तिलका भी बजाएगा…रिझाना-गुलेल से निशाना…इसे आता है! | Deshaj Times Special Ep. 15 |...

तिलका की गुलेल का निशाना सिर्फ़ महुआ के पके फलों पर नहीं, बल्कि गांव...

Pappu Yadav Security : पप्पू यादव सिक्योरिटी: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को दिया झटका, बहाल की Y+ सुरक्षा

Pappu Yadav Security: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के उस फैसले पर तीखी टिप्पणी...