spot_img

Darbhanga News | Traffic Police Action | दरभंगा में वाहनों पर घूमते हैं, मगर यातायात नियम नहीं मानते…121 वाहन चालक@ 1.8 लाख जुर्माना

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Traffic police action | दरभंगा में वाहनों पर घूमते हैं, मगर यातायात नियम नहीं मानते…। आखिर, कब जागेंगे वाहन चालक, जहां 121 वाहन चालकों से1.8 लाख का जुर्माना वसूला गया है।

- Advertisement -

Darbhanga News | Traffic Police Action | एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी के आदेश के बाद लगातार

दरभंगा में एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी के आदेश के बाद लगातार हर दिन यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले लोगों पर बड़ी कार्रवाई हो रही है। इसी को लेकर आज शुक्रवार को 121 वाहन चालकों से 1 लाख 8 हजार रूपया का जुर्माना वसूला गया है। तय है, लोग यातायात नियमों को मानने को तैयार नहीं हैं। और, दंड भर रहे हैं।

- Advertisement -

Darbhanga News | Traffic Police Action | यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले 121 वाहन चालकों पर जुर्माना

जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी के निर्देश पर यातायात थानाध्यक्ष एवं उनके सहयोगियों की ओर से शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले 121 वाहन चालकों से 1लाख 8 हजार रूपया का जुर्माना वसूला गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!

Darbhanga News | Traffic Police Action | यातायात थानाध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया

यातायात थानाध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर समाहरणालय एवं न्यायालय के आसपास, लोहिया चौक, दोनार रोड, अललपट्टी, मिर्जापुर, बेला मोड़, यातायात थाना के समीप आदि स्थानों पर आज यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

Darbhanga News | Traffic Police Action | इन पुलिस पदाधिकारियों की दिखी सड़कों पर बड़ी गश्ती

उन्होंने बताया कि यातायात थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक सुशीला कुमारी ने 28 वाहनों से 17 हजार, सुदर्शन सिंह ने 16 वाहनों से 15 हजार, धीरेंद्र कुमार ने 32 वाहनों से 31 हजार रुपया, सागर कुमार ने 10 वाहनों से 10 हजार एवं यातायात थानाध्यक्ष द्वारा 35 वाहनों से 35 हजार रुपया समेत कुल 1 लाख 8 हजार रुपया जुर्माना वसूल किया गया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

Darbhanga News | Traffic Police Action | अभियान लगातार जारी रहेगा…जीवन अनमोल है

श्री गौरव ने बताया कि यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मानव जीवन अनमोल है इसलिए यातायात नियम का पालन जरूर करें। उन्होंने दो पहिया वाहन चलाने वालों से चालक एवं पीछे बैठने बाले दोनों हेलमेट का प्रयोग एवं चार पहिया वाहन चलाने वालों से सीट बेल्ट का उपयोग करने का अनुरोध किया है। जीवन अनमोल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision

जमुई में बवाल: झाझा में ताजिया जुलूस बना अखाड़ा: दो गुट भिड़े, पत्थरबाजी, 6 जख्मी, एक का पैर टूटा!

Jajha Stone Pelting: जमुई के झाझा में ताजिया जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच भीषण पथराव हुआ। इस हिंसक झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें एक का पैर टूट गया। पुलिस ने तु#JajhaNews,#TaziaProcession,#BiharViolence