- Advertisement -
Darbhanga News | Benipur News | त्रिमुहानी संगम, कमला और जीवछ का तट और भूतनाथ…यही है बेनीपुर का माघी पूर्णिमा, परंपरा पुरानी है… जहां बेनीपुर में माघी पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को क्षेत्र के त्रिमुहानी संगम तट,पोहद्दी भुतनाथ मंदिर कमला नदी तट एवं नार बॉध जीवछ नदी तट पर स्नान एवं पूजा पाठ को लेकर श्रद्धाओ का तॉता लगा रहा।
Darbhanga News | Benipur News | शनिवार को सुबह पौ-फटने से पहले
शनिवार को सुबह पौ फटने से पूर्व दूर दराज़ से लोगों का इन स्थानों पर आने का सिलसिला प्रारंभ हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। इन तीनों स्थल पर पूर्णिमा केअगले दिन पुन्य काल को नदी में स्नान के बाद दान दक्षिणा का विशेष महत्व माना जाता है। सतीश चंद्र झा की रिपोर्ट…
- Advertisement -
🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
1 

बिहार के शिक्षकों को मिली बड़ी राहत! अब ऑनलाइन होगा ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया और प्राथमिकता
2 

दरभंगा में खून से सनी सुबह: घर से बुलाकर युवक को तलवार से काटा, पुलिस के जवान को मारी गोली, जानिए
3 

गया सेंट्रल जेल में गांजा, लापरवाही! डिप्टी सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
4 

दहलाने वाली खबर! JDU नेता नीतीश कुमार के पिता की बेरहमी से हत्या, परिवार का एलान -गांव छोड़ देंगे!
5 

खुशखबरी! 15 अगस्त से बिहार में नहीं करना पड़ेगा बस का इंतजार, मोबाइल पर मिलेगी LIVE लोकेशन और टिकट
6 

बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! नई ट्रांसफर नीति लागू, हर 5 साल में तबादला, 7 कैटेगरी को मिलेगी पहली प्राथमिकता, जानिए पूरे नियम
Darbhanga News | Benipur News | परंपरा पुरानी है…
और, इस दिन यहां पर भव्य मेला का आयोजन होता है। जिसमें स्थानीय से लेकर दुर दराज़ के लोगों की काफी भीङ जुटती है। कमला मैया की पूजा-अर्चना के साथ जाति विशेष के लोगों की ओर से बच्चों का मुंडन संस्कार करवाने, मन्नत मंगने एवं पाठी बलि की भी इन जगहों पर पुरानी परम्परा है।
- Advertisement -
Darbhanga News | Benipur News | मेला में भीड़ को देखते बीडीओ प्रवीण कुमार, थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौड़ी…
मेला में भारी भीड़ जुटने के कारण स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। मेला में भीड़ भाड़ को देखते हुए बीडीओ प्रवीण कुमार, थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौड़ी मेला में शांति व्यवस्था कायम रखने पर तत्पर थे।
- Advertisement -







