
Madhubani News | Jaynagar में Nepal के प्रधानमंत्री Pushp Kamal Dahal Prachanda ने कहा, भरोसा कीजिए…ये झूलन पुल के निर्माण से हमारे और आपके गहरे रिश्ते और भी होंगे मजबूत।
Madhubani News | Jaynagar News | नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने कहा
बड़ी इंडो-नेपाल संबंध से जुड़ी यह खबर जयनगर से है जहां मधुबनी देशज टाइम्स संवाददाता के अनुसार, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से जीता हूं। यहां से मुझे बहुत ही लगाव है। इस क्षेत्र के विकास के लिए झूलन पुल के निर्माण से नेपाल के साथ सीमावर्ती भारतीय क्षेत्र के लोगों को भी फायदा होगा।
Madhubani News | Jaynagar News | सेना के विशेष हेलीकाप्टर से जयनगर बॉर्डर से 5 किलोमीटर दूर महलनिया गांव में
जानकारी के अनुसार, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने शनिवार को सेना के विशेष हेलीकाप्टर से जयनगर बॉर्डर से 5 किलोमीटर दूर महलनिया गांव में नेपाल के 1.6 मीटर सबसे लंबे झूलन पुल का उद्घाटन करते हुए जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
Madhubani News | Jaynagar News | यहां की जनता के बदौलत में प्रधानमंत्री बना हूं : पुष्प कमल दहल प्रचंड
इस पुल के निर्माण से दो जिले के लाखों लोगों को फायदा होगा, एवं धनुष से सिरहा जाना आसान हो जाएगा। यहां की जनता के बदौलत में प्रधानमंत्री बना हूं, इस क्षेत्र से मेरा विशेष लगाव हमेशा रहेगा। इसके विकास को लेकर मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।
Madhubani News | Jaynagar News | कमला नदी एवं स्थानीय क्षेत्र की जो भी समस्या होगी उसे प्राथमिकता
कमला नदी एवं स्थानीय क्षेत्र की जो भी समस्या होगी उसे प्राथमिकता के साथ दूर करते हुए विकास कार्य किया जाएगा। कमला नदी पर झूलन पुल के निर्माण का मकसद दो जिलों के दर्जनों गांव के लाखों लोगों के आवागमन सुलभ कराना है।अब उन्हें घूम कर नहीं जाना पड़ेगा।
Madhubani News | Jaynagar News | सिरहा और धनुषा के आधारभूत, भौतिक संरचनाओं के मूलभूत विस्तार पर जोर
सिरहा एवं धनुषा जिले के आधारभूत एवं भौतिक संरचनाओं के मूलभूत विस्तार को लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस मौके पर नगर आवास मंत्री सीता दहल, स्थानीय सांसद रामकृष्ण यादव,भौतिक उन्नयन मंत्री कृष्णा यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर नेपाल सशस्त्र सीमा बल के जवान,धनुष ,सिरहा सहित अन्य जिले का प्रशासन पूरी तरह सतर्क था।
Madhubani News | Jaynagar News | प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर नेपाली सुरक्षा एजेंसियां लगातार कैंप कर रही थीं।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर नेपाली सुरक्षा एजेंसियां लगातार कैंप कर रही थीं। दो जिलों को जोड़ने वाले नेपाल के सबसे बड़े झूलन पुल के उद्घाटन के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
Madhubani News | Jaynagar News | जयनगर सीमा के 5 किलोमीटर की दूरी पर नेपाल के इनरवा
जयनगर सीमा के 5 किलोमीटर की दूरी पर नेपाल के इनरवा गांव के आगे कमला नदी पर बना 1.6 किलोमीटर लंबा झूलन पुल लगभग 4 फिट चौड़ा 1600 मीटर लंबा लोहे से बना हवा में हिलता-डूलता जमीन से लगभग 40 से 60 फीट ऊपर बना पुल जो नेपाल के सिरहा एवं धनूषा जिले को जोड़ता है। नेपाल सहित सीमावर्ती भारतीय क्षेत्र के नागरिक इस झूलन पुल से कमला नदी पार कर सिरहा जिला जा सकते हैं।
Madhubani News | Jaynagar News | पुल के निर्माण एजेंसी साइट अभियंता विनोद कुमार ने बताया
पुल के निर्माण एजेंसी साइट अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि यह नेपाल का सबसे लंबा एवं इकलौता झूलन पुल है जिसमें लगभग 37 करोड़ नेपाली रुपए इसकी निर्माण लागत है।पैदल यात्री एवं साइकिल एवं मोटरसाइकिल वाहनों को एक जिले से दूसरे जिले जाने में लगभग 30 से 40 किलोमीटर की दूरी एवं नदी को पार करना सहित लगभग 2 घंटे के समय की बचत होगी। महलनिया,कटहाल सहित एक दर्जन ग्रामीण इलाकों को सीधे सिरहा जिला से जोड़ने से इन ग्रामीण इलाकों का विकास होगा एवं खासकर बरसात के दिनों में कमला नदी के बाढ़ के पानी से राहत मिलेगी और बाढ़ के दिनों में जरूरतमन्दों का सामान ग्रामीण इलाकों में सीधा पहुंचेगा।
Madhubani News | Jaynagar News | पुल निर्माण से लगभग दो जिले के लाखों की आबादी को फायदा होगा
नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में कमला नदी पर इस पुल के निर्माण से लगभग दो जिले के लाखों की आबादी को फायदा होगा। इस झूलन पुल पर चढ़ने के लिए दोनों छोर पर लगभग 30 फिट के सीढ़ीनुमा पुल बनाये गए हैं।
Madhubani News | Jaynagar News | इनमें हजारों छोटे-छोटे तार लगे होते हैं, जिन्हें जोड़कर बड़ी केबल
इस पुल को आधुनिक तरीके जिसमें डेक को ऊर्ध्वाधर सस्पेंडर्स पर सस्पेंशन केबल के नीचे लटका दिया जाता है। सस्पेंशन ब्रिज या झूला पुल में 70 से 75 फीसदी केबल का काम होता है। इनमें हजारों छोटे-छोटे तार लगे होते हैं, जिन्हें जोड़कर बड़ी केबल बनाई जाती है। लॉन्ग स्पैन के लिए इस तरह पुलों का इस्तेमाल किया जाता है।
Madhubani News | Jaynagar News | पूरा पुल लोहे के केबल पर टिका होता है
इस पुल को बनाने का एक मकसद ये भी होता है कि यह हवा की तेज मार को झेल सके। यह छोटे-मोटे मूवमेंट को आसानी से सहन कर सकता है। पूरा पुल लोहे के केबल पर टिका होता है।
Madhubani News | Jaynagar News | डेक दोनों किनारे पर बने होते हैं
सस्पेंशन ब्रिज में डेक,टावर,टेंशन,फाउंडेशन और केबल अहम हिस्से होते हैं। डेक पुल के आखिरी हिस्से, पहले हिस्सा यह जमीन इसी डेक के आगे टावर लगाया जाता है, जो पुल को बेस देने का काम करता है, डेक दोनों किनारे पर बने होते हैं।
Madhubani News | Jaynagar News | टेंशन पुल का वो तार होता है, जो एक टावर से
वहीं टेंशन पुल का वो तार होता है, जो एक टावर से दूसरे टावर पर बंधा होता है। पुल में इस्तेमाल किया जाने वाला केबल इससे ही लगे होते हैं, जो पुल की सड़क को टेंशन से बांधे रखते।






