back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

Darbhanga News | जब शिवनगर घाट हाई स्कूल में Defense Minister Rajnath Singh ने कहा, हम अहां सब के स्वागत करए छी…मैं झूठ नहीं बोलूंगा, BJP झूठ नहीं बोलती…

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News | जब शिवनगर घाट हाई स्कूल में Defense Minister Rajnath Singh ने कहा, हम अहां सब के स्वागत करए छी…मैं झूठ नहीं बोलूंगा, BJP झूठ नहीं बोलती…। कहा, मेरे रक्षा मंत्री रहते भारत को कोई आंख नही दिखा सकता।भाजपा के शासन में कोई मंत्री या सरकार किसी पर कोई आरोप तक नहीं लगा। हम राजनीति देश बनाने और समाज बनाने के लिए करते हैं। मैं मां सीता की धरती से ये संदेश देकर जा रहा हूं। 

- Advertisement -

Darbhanga News | संयोजक संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्षा मंत्री का जोरदार स्वागत

दरभंगा, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दरभंगा के शिवनगर प्लस टू स्कूल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका मिथिलांचल के रीति रिवाज के अनुसार पाग चादर और मखाना का बड़ा सा माला पहनाकर सांसद गोपाल जी ठाकुर भाजपा के इस कार्यक्रम के संयोजक संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह व भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

- Advertisement -

Darbhanga News | भाजपा परिवार की पार्टी नहीं है

बिरौल अनुमंडल के शिवनगर घाट स्थित हाई स्कूल के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा हम अहां सब के स्वागत करए छी। उन्होंने साफ साफ कहा कि मुझे मैथिली नहीं आती, मैंने यहां के सांसद से लिखवाया है। मैं झूठ नहीं कहूंगा, क्योंकि भाजपा झूठ नहीं बोलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार की पार्टी नही है। हमें संसद में जैसे ही मौका मिला हमने सबसे पहले तीन तलाक को खत्म कर दिया।

- Advertisement -

Darbhanga News | पहले जिसे मन होता था वह भारत को आंख दिखा देता था

पहले जिसे मन होता था वह भारत को आंख दिखा देता था यह मेरे रक्षा मंत्री रहते नही हो सकता कि कोई भारत को आंख दिखा दे। जब मेरे सैनिकों पर हमला किया तो मैंने तत्काल प्रधानमंत्री से बात करके फैसला करते हुए सीमा पर करते हुए हमले का बदला तुरंत लिया। आगे भी अगर ऐसी जरूरत पड़ी तो मैं सीमा इस पार भी बदला ले सकता और सीमा के तरफ भी जाकर अपने देश की खातिर बदला ले सकता हूँ अब वो भारत नही है अब नए जमाने का भारत है। भारत को जो भी आंख दिखायेगा उसे मुहतोड़ जबाब दिया जाएगा।

Darbhanga News | यूक्रेन में पीएम मोदी की पहल आपने देखा…

रक्षा मंत्री ने यूक्रेन में युद्ध के दौरान फंसे हुए भारतीय स्टूडेंट के फंसे होने का मामला जैसे प्रधानमंत्री के पास उन्होंने तत्काल इस मसले पर बातचीत करते हुए चार घंटे के लिए युद्ध रोका गया और इस दौरान 22 हजार भारतीय बच्चों को भारत लाया गया था।

Darbhanga News | अब भारत में राम राज्य आने से कोई नहीं रोक सकता है

राजनाथ सिंह ने कहा हम राजनीति देश बनाने और समाज बनाने के लिए करते हैं। मैं मां सीता की धरती से ये संदेश देकर जा रहा हूं। अब राम लला अपने महल में आ चुके हैं। अब भारत में राम राज्य आने से कोई नहीं रोक सकता है। कांग्रेस घोटाले करती है। उनके मंत्री तक को जेल की हवा खानी पड़ी है। लेकिन 10 सालों में हमारे भाजपा के किसी मंत्री तो छोड़िए, सरकार पर कोई आरोप नहीं लगा है।

Darbhanga News | राजीव गांधी की बात को पीएम मोदी ने चुनौती पूर्वक लिया…नतीजा सामने है

उन्होंने कहा कि मैं किसी प्रधानमंत्री की आलोचना नही करता लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की ओर से कहा गया कि 100 रुपये में से नीचे पहुंचते पहुंचते 86 रुपये चला जाता है वाली बात को चुनौती पूर्वक लिया और आज देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए है। यह मैं नही कह रहा हूं बल्कि यह बातें नीति आयोग कहता है।

Darbhanga News | डीएम राजीव रौशन व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी भी रहे मौजूद

इससे पहले मंच पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मिथिला परंपरा के अनुसार मिथिला पाग-चादर और माला से स्वागत किया गया। सभा स्थल पर जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। खुद जिले के डीएम राजीव रौशन व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी, सिटी एसपी सहित कई डीएसपी सहित सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है।

Darbhanga News | जब सीतामढ़ी के पुनौरा धाम पहुंचे

इससे पहले, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार दोपहर दरभंगा हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर के माध्यम से सीतामढ़ी के पुनौरा धाम पहुंचे। राजनाथ सिंह ने मंदिर परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि सीतामढ़ी में कमल खिलेगा।

Darbhanga News | मंदिर के पास तालाब है और तालाब में कमल ही खिलते हैं

राजनाथ सिंह ने कहा कि मंदिर के पास तालाब है और तालाब में कमल ही खिलते हैं। जानकी जन्मभूमि पर तालाब (सीता कुंड) है इसलिए यहां कमल खिलना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। हर जगह उत्साह का माहौल है। लोग फिर नरेन्द्र मोदी को देश की कमान सौंपने को तैयार हैं।

Darbhanga News | मंदिर के पास तालाब है और तालाब में कमल ही खिलते हैं

मीडिया कर्मियों की ओर से पूछे गए सवाल पर रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं राजनीतिक घोषणा तो नहीं कर सकता लेकिन कह सकता हूं कि सीतामढ़ी का भी सर्वांगीण विकास होगा। इससे पहले यहां पहुंचकर वे पहले जानकी जन्मस्थली पुनौराधाम का दर्शन एवं पूजन करने गए।

यह भी पढ़ें:  IGIMS Patna में बिहार को मिलेगी 1200 बेड की सौगात: रोबोटिक सर्जरी से बदल जाएगी इलाज की तस्वीर
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

47 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही है मेगास्टार्स की जोड़ी, थलाइवा और यूनिवर्स बॉस मचाएंगे धमाल!

Rajinikanth Kamal Haasan: टॉलीवुड के दो सबसे बड़े सितारे, जिनकी एक झलक के लिए...

भारत में AI क्रांति की दस्तक: टाटा समूह और OpenAI मिलकर बना रहे हैं सबसे बड़ा AI Technology डेटा सेंटर

AI Technology: भारतीय तकनीकी परिदृश्य में एक अभूतपूर्व परिवर्तन की लहर दौड़ रही है।...

Araria News: स्वास्थ्य सेवाओं की मशाल थामेंगे CHO, अररिया में विशेष प्रशिक्षण संपन्न, जानें सरकार का बड़ा प्लान

आवेश आलम अररिया। Araria News: ज्ञान की लौ जब जलती है, तो स्वास्थ्य सेवाओं...

MM Beg Death: नहीं रहे दिग्गज फिल्ममेकर एम एम बेग, 70 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

MM Beg Death: हिंदी सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें