spot_img

Darbhanga Shootout दरभंगा में हुई गोलीबारी: मुख्य आरोपी मो. आजाद दबोचा गया, पुलिस ने SIT बनाई!

Darbhanga Shootout: बिशनपुर थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी के फरार आरोपी मोहम्मद आजाद उर्फ मोहम्मद चांद को पुलिस ने तारालाही गांव से गिरफ्तार किया। अब तक तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Shootout: प्रभास रंजन दरभंगा। बिहार के दरभंगा में हुए सनसनीखेज गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिशनपुर थाना क्षेत्र के एकमी शोभन बाईपास स्थित एम्स शिवपुरी के पास हुई गोलीबारी में फरार चल रहे एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में पकड़े गए आरोपियों की संख्या तीन हो गई है।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही गांव निवासी मोहम्मद आजाद उर्फ मोहम्मद चांद को रविवार देर शाम उसके घर से दबोचा गया। सघन पूछताछ के बाद सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले, सैदनगर मोहल्ले के मोहम्मद अकबर और मुस्तफापुर के लाल यादव को भी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के लाखों बच्चों को CM सम्राट चौधरी ने खिलाई मिठाई! आंगनबाड़ी केंद्रों पर दिखा खास नजारा - 'आंगन का मिलन'

पुलिस के अनुसार, यह पूरी वारदात जमीनी विवाद को लेकर हुई थी, जिसमें कई राउंड गोलियां चलाई गईं। इस घटना में लहेरियासराय थाना क्षेत्र के इमामबाड़ी मोहल्ला निवासी विजय भगत को गर्दन के पास गोली लगी थी। उनका इलाज अभी भी एक निजी अस्पताल में चल रहा है। विजय के भाई अजय भगत के बयान पर बिशनपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था। इस गोलीबारी को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अब तक कुल तीन मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उनके निर्देश पर एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है, जिसमें टेक्निकल सेल के अधिकारी और पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

- Advertisement -

एसआईटी टीम सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बेगूसराय की घटना पर तेजस्वी का फूटा गुस्सा: ‘बिहार में हैवानों का राज’, CM Samrat और PM Modi पर तल्ख़ी| “मारब सिक्सर की छहो...

Bihar Law and Order: बेगूसराय में एक युवती से दुष्कर्म और मारपीट की जघन्य घटना सामने आने के बाद बिहार में राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की #BiharNews,#BegusaraiCrime,#TejashwiYadav

Madhepura Crime ‘गोली चल जाएगी…’ कहते ही दोस्त ने गर्दन में उतार दी गोली! 20 हजार का विवाद बना जानलेवा

Madhepura Crime News: मधेपुरा में दोस्त ने दोस्त को 20 हजार रुपये के मामूली विवाद में गोली मार दी। गर्दन में गोली लगने से युवक राहुल कुमार की हालत गंभीर है, आरोपी अखिलेश फरार है। #MadhepuraCrime,#BiharNews,#FriendshipBetrayal

सहरसा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सस्पेंड ! शिक्षा विभाग का DPO अजित अमर पर बड़ा एक्शन | 4 साल में कमाए करोड़ों – निलंबित

Bihar Education Corruption: बिहार में शिक्षा विभाग के भ्रष्ट DPO अजित अमर को आय से 72.35% अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित कर दिया गया है। आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी में साढ़े चार साल #BiharEducation,#CorruptionInBihar,#AjitAmar

अब गया में हद हो गई! महिला मित्र के साथ घूमने गए युवक से कथित बदसलूकी! Video Viral, क्या कर रही पुलिस...

Gaya Viral Video: गया में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। एसएसपी सुशील कुमार ने पुष्टि करते हुए हमलावरों की पहचान की बात कही ह #GayaNews,#BiharPolice,#ViralVideo