spot_img

Muzaffarpur News | कर्ज के बोझ से दबे दंपती ने की खुदकुशी, पेड़ से लटकी मिली दोनों की लाश… कर्ज ने किया प्रताड़ित, सह नहीं सका मजदूर का परिवार, झूल गया पेड़ पर, लटकी मिली खुदकुशी वाली दो-दो लाश…ये खौफनाक कदम…

spot_img
- Advertisement -

Muzaffarpur News | कर्ज के बोझ से दबे दंपती ने की खुदकुशी, पेड़ से लटकी मिली दोनों की लाश… कर्ज ने किया प्रताड़ित, सह नहीं सका मजदूर का परिवार, झूल गया पेड़ पर, लटकी मिली खुदकुशी वाली दो-दो लाश…ये खौफनाक कदम… जहां, मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर है जहां कर्ज में डूबे एक दंपती 60 साल के शिवन दास और उनकी पत्नी भुखली देवी ने खौफनाक कदम उठा लिया। याद आती है समस्तीपुर की वारदात जहां कर्ज में डूबे एक ही परिवार के कई लोगों ने एक साथ मौत को चुन लिया।

- Advertisement -

Muzaffarpur News | हालात वही है जहां जिले में एक बुजुर्ग दंपती का शव पेड़ से लटका मिला है

हालात वही है जहां जिले में एक बुजुर्ग दंपती का शव पेड़ से लटका मिला है। बताया जाता है दंपती कर्ज के बोझ से यूं दब गए थे कि मौत को चुनना ही मुनासिब समझा। फिलहाल, पुलिस दोनों की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुट गयी है।

- Advertisement -

Muzaffarpur News | सकरा थाना क्षेत्र के सकरा वाजिद पंचायत में खौफनाक कदम, बेबसी, लाचारी,

जानकारी के अनुसार, मामला, सकरा थाना क्षेत्र के सकरा वाजिद पंचायत का है। यहां वार्ड संख्या 10 में दोनों रहते थे। दंपती पैसे की तंगी से परेशान थे। दोनों ने एक समूह से पारिवारिक खर्च के लिए लोन लिया था। पैसे चुकाने की स्थिति में परिवार नहीं था। वहीं, समूह की ओर से लगतार पैसे मांगें जा रहे थे। इसी दबाव को सह नहीं पाया यह परिवार और आखिरकार बीती रात दोनों पीपल के पेड़ से झूल गए, जहां से दोनों का शव लटका  मिला है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffurpur News: भीषण गर्मी में बच्चों की 'Heatwave Safety' के लिए स्कूलों को नए निर्देश जारी, जानें पूरी डिटेल

Muzaffarpur News | दोनों दंपती के दोनों पुत्र भी छोड़ चुके थे उनका साथ, टूट गया धैर्य

जानकारी के अनुसार, दोनों दंपती के दोनों पुत्र भी उनका साथ नहीं दे रहे थे। साथ भी नहीं रहते थे। आज़ अहले सुबह सकरा वाजिद पंचायत के एक पीपल के पेड़ से दंपती का शव फंदे से झूलता हुआ मिला। पुलिस मौत मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।

Muzaffarpur News | कर रही पुलिस हर एंगल से पड़ताल

वहीं,सरपंच कुंदन तिवारी उर्फ छोटू दंपती की लाश को पेड़ से उतारने में मदद किया है।वहीं, पुलिस पुत्र रामबाबू दास से पूछताछ कर रही है जहां पैसा नहीं चुकाने पर कंपनी के कर्मी की ओर से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस हर एंगल से पड़ताल कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Deshaj Times Special: मैं पूर्वज हूं …तेरे नाम की ‘ पैतृक संपत्ति ‘

सोचिए, नाथनगर और ख़लीफ़ा बाग़ की भीड़ में न बाग़ बचा है न ख़लीफ़ा,...

Bhagalpur News: बांस की बांसुरिया ‘ कृष्ण ‘ ही नहीं, तिलका भी बजाएगा…रिझाना-गुलेल से निशाना…इसे आता है! | Deshaj Times Special Ep. 15 |...

तिलका की गुलेल का निशाना सिर्फ़ महुआ के पके फलों पर नहीं, बल्कि गांव...

Pappu Yadav Security : पप्पू यादव सिक्योरिटी: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को दिया झटका, बहाल की Y+ सुरक्षा

Pappu Yadav Security: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के उस फैसले पर तीखी टिप्पणी...