
आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 100 रुपये कम हो गए हैं। पीएम मोदी ने आज इसका ऐलान एक्स पर अपने एक पोस्ट के जरिए किया है। इससे पहले मोदी सरकार की कैबिनेट ने उज्ज्वला योजना के तहत प्रति एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी राहत एक साल के लिए बढ़ाने को मंजूरी दी है। यह राहत प्रति सिलेंडर 300 रुपये की मिलती है।
Today, on Women’s Day, our Government has decided to reduce LPG cylinder prices by Rs. 100. This will significantly ease the financial burden on millions of households across the country, especially benefiting our Nari Shakti.
By making cooking gas more affordable, we also aim…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2024
Domestic LPG Cylinder Prices | करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा
इस ऐलान से अब अन्य लाभार्थियों को आज से सिलेंडर 100 रुपये सस्ता मिलेगा। एक्स पर लिखे पोस्ट में मोदी ने कहा है,” महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है।
Today, on Women’s Day, our Government has decided to reduce LPG cylinder prices by Rs. 100. This will significantly ease the financial burden on millions of households across the country, especially benefiting our Nari Shakti.
By making cooking gas more affordable, we also aim…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2024
इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
Domestic LPG Cylinder Prices | कीमतों में कटौती के बाद जहां
कीमतों में कटौती के बाद जहां राजधानी पटना में पहले एलपीजी सिलेंडर 1001 रुपए में मिलता था वहीं अब नई कीमतों के अनुसार सिलेंडर 901 रुपए में मिलेगा। बिना सब्सिडी वाले 14 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 903 रुपये है तो कोलकाता में 929 रुपये।
Domestic LPG Cylinder Prices | आखिरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम 30 अगस्त 2023 को बदले थे
आखिरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम 30 अगस्त 2023 को बदले थे। एक मार्च 2023 को एलपीजी के रेट दिल्ली में 1103 रुपये प्रति सिलेंडर थे। इसके बाद एक ही बार में 200 रुपये सस्ता कर दिया गया। इससे पहले मोदी सरकार की कैबिनेट ने उज्ज्वला योजना के तहत प्रति एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी राहत एक साल के लिए बढ़ाने को मंजूरी दी है।
Domestic LPG Cylinder Prices | लाभार्थियों को 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी
केंद्र ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी वर्ष 2024-25 में भी जारी रखने का फैसला किया है। करीब 10 लाख लाभार्थियों को फायदा मिलेगा। इन्हें वर्ष में 12 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलेगी। दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 903 रुपये है पर योजना के तहत सिलेंडर 603 रुपये में मिलेगा।






