spot_img

Madhubani News | Jhanjharpur में अवैध खनन वाला ट्रैक्टर बना खूनी… कुचलकर Patna के युवक को मार डाला…फिर?

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | अवैध खनन वाला ट्रैक्टर बना खूनी… कुचलकर पटना के युवक को मार डाला…जहां अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर ने युवक की जान ले ली। लापरवाही चालक की थी। जहां लापरवाही से बाइक सवार की हुई मौत के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। हादसा अड़रिया संग्राम थाना क्षेत्र में हुआ।

- Advertisement -

Madhubani News | अवैध खनन को लेकर प्रशासन मौन है, वहीं लोग स्तब्ध हैं

जानकारी के अनुसार, झंझारपुर में अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से एक बाइक सवार युवक की मौका-ए-वारदात पर ही मौत हो गई। इस लोमहर्षक घटना से जहां अवैध खनन को लेकर प्रशासन मौन है, वहीं लोग स्तब्ध हैं। घटना नव प्रोन्नत अड़रिया थाना क्षेत्र के चिरकुटा चौक की है।

- Advertisement -

Madhubani News | फुलपरास की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे एक बालू लदे ट्रैक्टर

फुलपरास की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे एक बालू लदे ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अड़रिया थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच घायल को अपने गाड़ी में लादकर झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

Madhubani News | कुछ देर के लिए एनएच 57 पर जाम लग गया

मृतक की पहचान पटना निवासी रामाशीष प्रसाद के 39 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार के रूप में हुई है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई जिससे कुछ देर के लिए एनएच 57 पर जाम लग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर और सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक को जप्त कर लिया है।

Madhubani News | शराब और बालू का अवैध धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है

बताते चलें कि बिहार में सरकार लाख पीठ थपथपाले पर शराब और बालू का अवैध धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के लापरवाही के कारण दुर्घटना घटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase