back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

Indian Air Force | Jaisalmer Plane Crash | युद्धाभ्यास के बीच भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान तेजस आग का गोला बनकर गिरा, आबादी के बीच हुआ दुर्घटनाग्रस्त, छात्रावास से टकराया

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Indian Air Force | Jaisalmer Plane Crash | युद्धाभ्यास के बीच भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जहां राजस्थान के जैसलमेर में युद्धाभ्यास के बीच मंगलवार को हादसा हो गया। भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि यह लड़ाकू विमान युद्धाभ्यास में शामिल था। गनीमत रही कि पायलट विमान के गिरने से पहले निकलने में कामयाब रहे। हालांकि,

- Advertisement -

Indian Air Force | Jaisalmer Plane Crash | समय पर पैराशूट नहीं खुलने की वजह से एक पायलट जख्मी हैं

हालांकि, समय पर पैराशूट नहीं खुलने की वजह से एक पायलट जख्मी हैं। भारतीय वायुसेना का एक तेजस विमान आज ऑपरेशनल ट्रेनिंग उड़ान के दौरान जैसलमेर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ये विमान तेजस था। दुर्घटना के वक्त ट्रेनिंग चल रही थी।

- Advertisement -

Indian Air Force | Jaisalmer Plane Crash | जवाहर कॉलोनी के पास यह विमान आबादी के बीच आग का गोला बनकर गिरा

जैसलमेर शहर के बीच जवाहर कॉलोनी के पास यह विमान आबादी के बीच आग का गोला बनकर गिरा। लड़ाकू विमान एक छात्रावास से भी टकराया। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। विमान के गिरने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग को काबू किया गया। विमान के गिरते ही मौके पर भीड़ जुट गई। दूर तक धुएं का गुबार देखा गया। दुर्घटना रेगिस्तानी क्षेत्र में घटी है। गनीमत रही कि हादसे में पायलट को चोट नहीं लगी है। पायलट सकुशल विमान से बाहर निकल गया। हालांकि पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया।

- Advertisement -

Indian Air Force | Jaisalmer Plane Crash | तेजस आज एक परिचालन प्रशिक्षण उड़ान के दौरान

भारतीय वायु सेना का एक हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस आज एक परिचालन प्रशिक्षण उड़ान के दौरान जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया।

दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी साझा करते हुए बताया है कि दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है।

Indian Air Force | Jaisalmer Plane Crash | मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे शहर से 2 किमी दूर भील समाज के छात्रावास पर विमान गिरा

जिले की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में चल रहे भारत शक्ति युद्धाभ्यास के बीच जैसलमेर में आज यह लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। सूत्रों के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे शहर से 2 किमी दूर भील समाज के छात्रावास पर विमान गिरा। घटना के समय छात्रावास खाली था।

Indian Air Force | Jaisalmer Plane Crash | हादसा पोकरण युद्धाभ्यास स्थल से करीब 100 किमी दूर हुआ है

हादसा पोकरण युद्धाभ्यास स्थल से करीब 100 किमी दूर हुआ है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम नेता और सेना के बड़े अधिकारी मौजूद हैं।

Indian Air Force | Jaisalmer Plane Crash | क्रैश होने से पहले वह एग्जिट हो गया

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फाइटर जेट में एक पायलट था। क्रैश होने से पहले वह एग्जिट हो गया। क्रैश के बाद विमान का कुछ मलबा पास के घर पर गिरा। अचानक हुए धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar Bhumi: बिहार भूमि में बड़ा बदलाव: CO को प्रमोशन, DCLR को ₹50 हजार
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ramzan 2026: इबादत, संयम और भाईचारे का पवित्र संदेश

Ramzan 2026: इस्लाम धर्म में रमजान का पवित्र महीना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है,...

Ravivar Upay: धन, मान-सम्मान और सुख-समृद्धि के लिए रविवार के विशेष उपाय

Ravivar Upay: ज्योतिष शास्त्र में रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है,...

आज का पंचांग 22 फरवरी 2026: शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रह-नक्षत्रों का सटीक आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang Aaj Ka Panchang: आज 22 फरवरी 2026, रविवार का पावन दिन है।...

अब पाएं अपना मनपसंद VIP Mobile Number: जियो, एयरटेल और वीआई का पूरा गाइड

VIP Mobile Number: अपने मोबाइल नंबर को अपनी पहचान बनाना चाहते हैं? अब VIP...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें