
Madhubani में Swatantrata Senani Express पटरी से उतरी… मधुबनी से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा है। यह हादसा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में हुआ जो जयनगर से दिल्ली जाने को तैयार था। इसी दौरान मधुबनी में ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गई। वैसे, किसी भी यात्री को इससे कोई नुकसान या हताहत की खबर नहीं है।
यार्ड कर्मियों को पटरी पर चढ़ाने में करीब तीन घंटे से कार्य जारी, ट्रेन 2 घंटे 13 मिनट विलंब परिचालन की घोषणा
जयनगर में स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की एसी बोगी शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गयी। हालांकि कोई हताहत नही हुआ पर यार्ड कर्मियों को पटरी पर चढ़ाने में करीब तीन घंटे से कार्य जारी है। जिससे ट्रेन 2 घंटे 13 मिनट विलंब परिचालन की घोषणा की गयी। खबर लिखे जाने तक ट्रेन यार्ड में खड़ी थी तथा वैगन एण्ड कैरेज के अधिकारी व कर्मी ट्रेन के बोगी को पटरी पर चढ़ाने का प्रयास जारी था।
दुर्गा मंदिर व गायत्री मंदिर के बीच ट्रेन की एसी बोगी बी 4 अचानक पटरी से उतर गयी
रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन करीब 3:30 बजे यार्ड से संटिग करने को मेन लाइन की ओर निकली। दुर्गा मंदिर व गायत्री मंदिर के बीच ट्रेन की एसी बोगी बी 4 अचानक पटरी से उतर गयी। ट्रेन शंटिंग कर स्टेशन पर ट्रेन को लाने वाली थी। पर बोगी के पटरी से उतर जाने के कारण रास्ते में रह गयी।
बैगन एण्ड कैरेज के अधिकारी व कर्मी मौके पर
सूचना मिलने पर बैगन एण्ड कैरेज के अधिकारी व कर्मी मौके पर पहुंचकर बोगी को पटरी पर चढ़ाने का कार्य कर रही है। इधर ट्रेन के एसी बोगी के बेपटरी होने के कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा।
डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि
इधर रेलवे की ओर से दो घंटे 13 मिनट विलंब परिचालन की घोषणा की गयी है। पर सूत्रों के अनुसार चार घंटे ट्रेन के विलंब की संभावना है। डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पटरी पर उतरने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलवक्त कारण स्पष्ट नही हुआ है। पहले यह आई थी खबर जो नीचे है…ब्रेकिंग वाली
गाड़ी नंबर 2561 सुपरफास्ट स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस
जानकारी के अनुसार,गाड़ी नंबर 2561 सुपरफास्ट स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को वॉशिंग पीट से लाया जा रहा था। इसी दौरान वह पटरी से उतर गई। ऐसे में अब स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से विलंब से खुलेंगी। रेल अधिकारियों की टीम मामले की जांच में जुटे हैं।
हादसे के वक्त ट्रेन में कोई भी पैसेंजर सवार नहीं थे
जानकारी के अनुसार, जयनगर से दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की एक बोगी पटरी से उतरी है। मगर हादसे के वक्त ट्रेन में कोई भी पैसेंजर सवार नहीं थे।






