spot_img

Madhubani News | लदनियां चोर बाजार में कोलकाता की टीम ने मारा कई श्रृंगार स्टोर्स में छापा,नकली एलमंड हेयर ऑयल बरामद

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | लदनियां/मधुबनी देशज टाइम्स। लदनियां चोर बाजार में शनिवार की शाम कोलकाता से आये अल्फा इंटेलिजेंस सर्विस प्रा.लिमिटेड के डायरेक्टर रंजीत कुमार साह ने लदनियां थाना पुलिस के सहयोग से कई श्रृंगार स्टोर्स में छापेमारी कर भारी मात्रा में बजाज कंपनी के नकली एलमंड हेयर ऑयल बरामद किया।

- Advertisement -

Madhubani News | चार में से तीन दुकानदार रंगेहाथ पकड़ाया

डायरेक्टर श्री साह ने बताया कि पकड़े गए सभी दुकानदार बजाज कंपनी के एलमंड हेयर ऑयल का गोरखधंधा करते हैं। इस सिलसिले में चार में से तीन दुकानदार रंगेहाथ पकड़े गए। धराये दुकानदार का नाम सुधीर यादव,सुरेन्द्र चौधरी व सुभाष गोस्वामी है।

- Advertisement -

Madhubani News | सरोज यादव पुलिस को चकमा देकर भाग गया

जबकि सरोज यादव पुलिस को चकमा देकर भाग गया। आवेदन के साथ सभी आरोपियों को कानूनी कार्रवाई के लिए लदनियां थाना को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि सुधीर यादव के दुकान से 22 बोतल, सुभाष गोस्वामी की दुकान से 36 बोतल, प्रियांजली श्रृंगार स्टोर से 13 बोतल एवं सरोज यादव के दुकान से 24 बोतल कुल 96 बोतल नकली हेयर ऑयल पकड़ा गया।इस बाबत लदनियां एसएचओ धनन्जय कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase