spot_img

Madhubani News | बेनीपट्टी थाना में आई खुशखबरी…लगा जाबांज अफसरों को प्रमोशन का बैच

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | बेनीपट्टी थाना में आई खुशखबरी…जहां लगा जाबांज अफसरों को प्रमोशन का बैच। इसमें, बेनीपट्टी थाना के एक एएसआई को एसआई और पीटीसी को एएसआई में पदोन्नति की बड़ी उपलब्धि है। मौके पर सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर और पुनि सह एसएचओ ने बैच लगाया। जैसा कि आप देशज टाइम्स की तस्वीर में देख रहे, कैसे इस शानदार सुखद मौके पर बेनीपट्टी थाना में सर्किल इंस्पेक्टर, एसएचओ व अन्य बैच लगाते दिख रहे हैं।

- Advertisement -

Madhubani News | मिली बधाई

जानकारी के अनुसार, बेनीपट्टी थाना के एक एएसआई को एसआई और एक पीटीसी को एएसआई में पदोन्नति मिली है़। बेनीपट्टी थाना परिसर में सोमवार की दोपहर कार्यक्रम का आयोजन कर सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा और पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी के एसएचओ गौतम कुमार ने पदोन्नति पाए दोनों पुलिस पदाधिकारी को बैच (स्टार) लगा बधाई और शुभकामनाएं दी गयीं।

- Advertisement -

Madhubani News | एएसआई शशिभूषण सिंह को एसआई और पीटीसी रंजीत कुमार यादव को एएसआई में पदोन्नति

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना के एएसआई शशिभूषण सिंह को एसआई और पीटीसी रंजीत कुमार यादव को एएसआई में पदोन्नति मिली है़। इस अवसर पर सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर और एसएचओ ने कहा कि पदोन्नति मिलना हमेशा ही हर्ष का क्षण होता है। प्रमोशन को सभी पुलिस पदाधिकारी ये मान ले की, उन्हें बेहतर करने का और अच्छा अवसर मिला है।

- Advertisement -

Madhubani News | पुलिस पदाधिकारियों का एक ही कर्तव्य

सभी पुलिस पदाधिकारियों का एक ही कर्तव्य है कि वो हमेशा पीड़ितों को न्याय दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभायें। आम जनता में बेहतर पुलिसिंग का प्रभाव दिखे। मौके पर बेनीपट्टी थाना के एसआई कुंदन वासकी, अभिषेक कुमार,अरुण कुमार, कर्मी राजेश कुमार, शेखर कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase