spot_img

Madhubani News | अंधराठाढ़ी बाजार में कागज का बंडल थमाया और महिला से झपट लिए @20 हजार

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | अंधराठाढ़ी बाजार में सोमवार को बड़ी वारदात हुई है जहां कागज का बंडल थमाकर महिला से झपट लिए @20 हजार। इस वारदात और झपटमारी में इस गिरोह के तीन लड़के शामिल थे जो महिला से 20 हजार रुपए की ठगी करते चलते बने।

- Advertisement -


- Advertisement -

Madhubani News| कागज का बंडल पकड़ाकर, एसएचओ राहुल कहते हैं…

इधर, झपट्टामार गिरोह के तीन लड़कों के इस वारदात से बाजार के व्यापारी और लोगों में दहशत है जहां कागज का बंडल पकड़ाकर रुपये का थैला ले उड़ने की वारदात हुई है। हालांकि, एसएचओ राहुल कहते हैं, पैसा छीनने की घटना नही हुई। जांच कर रहे हैं।

- Advertisement -


Madhubani News|  गीदरगंज गांव की शाहिन ने बताया

अंधराठाढ़ी प्रखंड मुख्यालय बाजार में उच्चकों ने एक महिला से 20 हजार रूपये छीनकर फरार हो गए। तथा रुमाल में बंधा कागज का बंडल पकड़ाकर चलते बने। घटना सोमवार की है। पीड़िता महिला गीदरगंज गांव की शाहिन बतायी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक से 20 हजार रूपये निकालकर अपने घर जा रही थी।

यह भी पढ़ें:  Samastipur News: समस्तीपुर CSP में लूट, कुछ ही घंटों में -दिनदहाड़े दो-दो सीएसपी से लाखों की लूट! पुलिस पर उठे सवाल!


Madhubani News| बैंक से ही पीछे पड़े थे दो लड़के

बैंक से ही दो लड़के उसके पीछे पड़ गए थे। पैदल चलते समय उन लड़कों को ने अपनी बातों में काफी देर तक उलझाये रखा। उसके बाद वो 20 हजार रुपये छीनकर भाग गये। महिला द्वारा पैसे छीनने का शोर किया जाने लगा। तभी वो लड़के रूमाल की पोटली फेंककर फरार हो गए।


Madhubani News| पोटली खोली तो उसमें एक पांच सौ का नोट बाकी कागज के नोट

पीड़िता ने जब पोटली खोली तो उसमें एक पांच सौ का नोट बाकी कागज के नोट थे। गौरतलब है कि उस महिला ने घटना की कुछ वीडियो को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। बाजार में एक और युवक उसके साथ आ गये। तीनों रुपये छीनकर फरार हो गये।


Madhubani News| महिला को बुलाकर डेढ़ लाख रुपए के कागज का बंडल पकड़ा दिया

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि पैसा छीनने की घटना नहीं हुई है। युवाओं ने उस महिला को बुलाकर डेढ़ लाख रुपए के कागज का बंडल पकड़ा दिया। और उससे 20 हजार रुयपे ले लिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Deshaj Times Special: मैं पूर्वज हूं …तेरे नाम की ‘ पैतृक संपत्ति ‘

सोचिए, नाथनगर और ख़लीफ़ा बाग़ की भीड़ में न बाग़ बचा है न ख़लीफ़ा,...

Bhagalpur News: बांस की बांसुरिया ‘ कृष्ण ‘ ही नहीं, तिलका भी बजाएगा…रिझाना-गुलेल से निशाना…इसे आता है! | Deshaj Times Special Ep. 15 |...

तिलका की गुलेल का निशाना सिर्फ़ महुआ के पके फलों पर नहीं, बल्कि गांव...

Pappu Yadav Security : पप्पू यादव सिक्योरिटी: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को दिया झटका, बहाल की Y+ सुरक्षा

Pappu Yadav Security: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के उस फैसले पर तीखी टिप्पणी...