spot_img

Madhubani News | मधुबनी में मिले दो फर्जी शिक्षक-शिक्षिका, Surveillance Investigation Bureau की बड़ी कार्रवाई, FIR

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | मधुबनी में दो फर्जी शिक्षक-शिक्षिका पकड़ाए (Two fake teachers found in Madhubani) हैं। Surve illance  Investigation Bureau की बड़ी कार्रवाई के बाद दोनों पर FIR दर्ज की गई है जहां निगरानी अन्वेषन ब्यूरो ने दो फर्जी शिक्षक-शिक्षिका पर बेनीपट्टी और हरलाखी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

- Advertisement -

Madhubani News | फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रहे थे दोनों, एफआईआर

जानकारी के अनुसार, बेनीपट्टी में निगरानी अन्वेषन ब्यूरो पटना के पुलिस निरीक्षक सह सहायक जांचकर्ता सत्येंद्र राम ने फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी कर रहे एक शिक्षक व एक शिक्षिका पर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है़।

- Advertisement -

Madhubani News | हरलाखी और बेनीपट्टी में एफआईआर

पुनि सह सहायक जांचकर्ता ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेहटा मुसहरी की शिक्षिका रिंकू कुमारी पति सुमन कुमार पर मैट्रिक का फर्जी अंक पत्र व प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी किए जाने के आरोप में बेनीपट्टी थाना में कांड संख्या 59/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है़। वहीं राजकीय मध्य विद्यालय हुर्राही हरलाखी के शिक्षक जय कुमार महतो पिता निर्गुण महतो के खिलाफ मध्यमा का फर्जी अंक पत्र व प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी किए जाने के आरोप में हरलाखी थाना में कांड संख्या 66/24 के तहत एफआईआर दर्ज कराया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar PNG Connections बिहार में PNG कनेक्शन: 20 जिलों तक पहुंचा गैस नेटवर्क, जानें लेटेस्ट मई 18 तक के अपडेट, आगामी योजना और 154 FIR

Madhubani News | निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के पुलिस निरीक्षक सह सहायक जांचकर्ता सत्येंद्र राम ने

इस संबंध में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के पुलिस निरीक्षक सह सहायक जांचकर्ता सत्येंद्र राम ने उक्त दोनों फर्जी नियोजित शिक्षकों के विरुद्ध किये गए कार्रवाई के संबंध में नोडल पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) शिक्षा विभाग मधुबनी को भी पत्र भेज अवगत करा दिया है़।

Madhubani News | नियोजित शिक्षकों के फोल्डरों की जांच के क्रम में

उन्होंने सूचना पत्र में हाईकोर्ट पटना की ओर से जनहित याचिका संख्या सीडब्ल्यूजेसी संख्या 15459/14 के आलोक में निगरानी जांच होने की बात का उल्लेख किया है। उन्होंने सूचना पत्र में कहा है कि आपकी ओर से उपलब्ध कराए गए नियोजित शिक्षकों के फोल्डरों की जांच के क्रम में उक्त नियोजित शिक्षकों का अंक पत्र-प्रमाण पत्र संबंधित बोर्ड से सत्यापनोपरांत फर्जी पाया गया है।

Madhubani News | दोनों शिक्षक-शिक्षिका का नियोजन वर्ष 2005 में हुआ था

फर्जी अंक पत्र व प्रमाण पत्र पाए जाने के बाद उनके विरुद्ध संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बता दें कि उक्त दोनों शिक्षक-शिक्षिका का नियोजन विगत वर्ष 2005 में हुआ था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Deshaj Times Special: मैं पूर्वज हूं …तेरे नाम की ‘ पैतृक संपत्ति ‘

सोचिए, नाथनगर और ख़लीफ़ा बाग़ की भीड़ में न बाग़ बचा है न ख़लीफ़ा,...

Bhagalpur News: बांस की बांसुरिया ‘ कृष्ण ‘ ही नहीं, तिलका भी बजाएगा…रिझाना-गुलेल से निशाना…इसे आता है! | Deshaj Times Special Ep. 15 |...

तिलका की गुलेल का निशाना सिर्फ़ महुआ के पके फलों पर नहीं, बल्कि गांव...

Pappu Yadav Security : पप्पू यादव सिक्योरिटी: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को दिया झटका, बहाल की Y+ सुरक्षा

Pappu Yadav Security: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के उस फैसले पर तीखी टिप्पणी...