spot_img

Madhubani News | दो बाइक की सीधी टक्कर, Nepal के एक युवक की मौत, दूसरा नाजुक

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | दो बाइक की सीधी टक्कर हुई है। इसमें नेपाल के एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। जख्मी को तत्काल रेफर कर दिया गया है। जहां खबर खुटौना से बड़ी खबर है…

- Advertisement -

Madhubani News | एनएच 227 पर

ललमनियां थाना क्षेत्र के धनुषी चौक के समीप सड़क एनएच 227 पर मंगलवार की दोपहर दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल सवार अन्य दो व्यक्तियों की गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि हुई है।

- Advertisement -

Madhubani News | ललमनियां पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए लौकहा के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया

घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची ललमनियां पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए लौकहा के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां चिकित्सक डॉ. संजय झा ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार हेतु रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।

- Advertisement -

Madhubani News | नेपाल के सप्तरी के रहने वाले थे युवक

मृतक की पहचान नेपाल के सप्तरी जिला अन्तर्गत ठाडी निवासी जनक यादव के पुत्र राजेन्द्र यादव के रूप में बताई गई है जो कपड़ा व्यवसायी शंकर गुप्ता के यहां काम करता था। वहीं ललमनियां थाना के ललमनियां निवासी भोलट कामत के 22 वर्षीय पुत्र नितीश कुमार की चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल तथा स्थित को गंभीर बताया है।

Madhubani News | बाइक पर सवार होकर शंकर गुप्ता व राजेंद्र यादव लौकहा की तरफ आ रहे थे

कपड़ा व्यवसायी लौकहा के स्व सहदेव गुप्ता के पुत्र शंकर गुप्ता गंभीर रूप से घायल बताया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर सवार होकर शंकर गुप्ता व राजेंद्र यादव लौकहा की तरफ आ रहे थे तभी ललमनियां की ओर जा रहे बाइक पर सवार नीतीश कुमार के बाइक से टकरा गये।

Madhubani News | टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क खून से सन गया

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क खून से सन गया। वहीं एक ओर मृतक के परिजनों में चीख-पुकार व मातम व्याप्त है तो घायलों के परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक राजेन्द्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase