back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 14, 2026
spot_img

Rajasthan News | राजस्थान में Bihar के एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले

spot_img
- Advertisement -

Rajasthan News | राजस्थान में Bihar के एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जल गए हैं। बिहार के एक परिवार की राजस्थान में जलने से जिंदा मौत के बाद कोहराम मचा है, जहां जयपुर में एक ही परिवार के पांच लोग आग में जिंदा जल गए हैं। नींद में सभी कंकाल बन गए। इस हादसे में पांच लोगों की मौत में पति-पत्नी और तीन बच्चें शामिल हैं। फिलहाल यह आग कैसे लगी इसकी जानकारी निकल कर सामने नहीं आयी है।

- Advertisement -

Rajasthan News | जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैसल्या गांव में

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जहां, जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैसल्या गांव में एक मकान में आग लग गयी। इसमें बिहार से आकर मजदूरी करने वाला एक परिवार रहता था। इस घटना में उसका पूरा परिवार आग की चपेट में आ गया, इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है।

- Advertisement -

Rajasthan News | घरेलू गैस लीकेज की आशंका है

फिलहाल मृतकों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि यह परिवार बिहार के किस इलाके का रहने वाला था। यानि घरेलू गैस लीकेज होने के आग गई और पांचों लोग नींद में जिंदा जलकर कंकाल बन गए।

यह भी पढ़ें:  Farooq Abdullah Attack: फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, देश की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
- Advertisement -

Rajasthan News | परिवार में तीन बच्चे भी थे, जिनकी उम्र तीन साल से लेकर सात साल के बीच में थी

परिवार में तीन बच्चे भी थे, जिनकी उम्र तीन साल से लेकर सात साल के बीच में थी। माता पिता की भी जान चली गई। पूरा हादसा सिलेंडर का पाइप लीक होने के बाद लगी आग के कारण होना सामने आ रहा है। जयपुर की विश्वकर्मा थाना पुलिस मौके पर है। जिला कलक्टर, डीसीपी, फोरेसिंक टीम समेत पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Rajasthan News | एसपी अमित बुडानिया ने बताया

एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि विश्वकर्मा के जेसल्या गांव में यह हादसा हुआ है। राजेश यादव, उसकी पत्नी रूबी, बेटा दिलखुश, बेटी इशु और खुशी की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आज सवेरे नाश्ता बनाने के दौरान गैस की पाइप लीकेज हुई और उसके बाद पूरे कमरे में आग लग गई। पिता ने बच्चों और पत्नी को बचाने की कोशिश की। वह मदद के लिए चीखता – चिल्लता बाहर भी दौड़ा, लेकिन उसकी मदद कोई नहीं कर सका। जब तक दमकल पहुंची, तब तक पांचों की मौत हो चुकी थी।

Rajasthan News | बिहार से काम करने जयपुर आया था परिवार

राजेश यादव बिहार के मोतीहारी इलाके का रहने वाला था। काफी समय से जयपुर में ही रहकर एक फैक्ट्री में काम कर रहा था। जिस घर में रह रहा था वह घर पिछले दिनों सुरेश शर्मा नाम के मकान मालिक से किराये पर लिया गया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्यों नहीं चमक रहा Gold Price?

Gold Price: मध्य पूर्व में जारी ईरान और इजरायल के बीच तनावपूर्ण सैन्य टकराव...

मासिक शिवरात्रि 2026: महादेव की कृपा पाने का दुर्लभ संयोग

Masik Shivratri 2026: हर माह आने वाली मासिक शिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती...

दिल्ली में Traffic Rules उल्लंघन के लंबित चालानों के लिए लोक अदालत की नई तारीख हुई घोषित

Traffic Rules: दिल्ली के वाहन मालिकों के लिए एक अहम खबर है! राष्ट्रीय लोक...

IPL 2026 में KKR को मिला नया ‘धमाका’, मुस्तफिजुर की जगह आया जिम्बाब्वे का तूफानी तेज गेंदबाज!

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें