
Muzaffarpur Big News: मुजफ्फरपुर में क्रूर डबल मर्डर, लापता दो मासूम चचेरी बहनों की मिली ईंट -भट्ठे के पास क्षत-विक्षत लाश, बच्चियों के शरीर पर दरिंदगी के निशान DESHAJ TIMES ने पहले ही जताई थी आशंका।बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां दो दिनों से लापता दो मासूम चचेरी बहनों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। बुधवार सुबह दोनों बच्चियों के शव एक ईंट भट्ठे के पास क्षत-विक्षत हालत में मिलने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और मातम पसर गया है।
मामला मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र के रामपुरहरी का है। सोमवार को गांव में शादी का माहौल था, जब 12 वर्षीय मौसम कुमारी और 7 वर्षीय रुचि कुमारी अचानक लापता हो गईं। परिजनों ने काफी देर तक इंतजार किया और जब वे घर नहीं लौटीं, तो उनके हाथ-पांव फूल गए।
Muzaffarpur News: दो दिनों तक तलाश, फिर मिलीं क्षत-विक्षत लाशें
मंगलवार का पूरा दिन परिजनों और ग्रामीणों ने बच्चियों को ढूंढने में बिताया। गांव के चप्पे-चप्पे और रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। इस बीच सोशल मीडिया पर भी बच्चियों की सुरक्षा को लेकर मुहिम छिड़ी रही, लेकिन पुलिस उन्हें जीवित ढूंढने में नाकाम रही। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
दो दिनों की बेचैनी बुधवार सुबह उस वक्त चीख-पुकार में बदल गई, जब मकसूदपुर ईंट भट्ठे के पास ग्रामीणों ने दो शव देखे। बच्चियों के शरीर पर दरिंदगी के निशान साफ दिख रहे थे। उनके सिर, पेट और अन्य अंगों पर गंभीर चोटें थीं, जिससे यह स्पष्ट था कि यह मुजफ्फरपुर डबल मर्डर एक जघन्य अपराध है और उनकी हत्या अत्यंत क्रूरता के साथ की गई है।
पुलिस जांच जारी, न्याय की मांग
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी पूर्वी-1, अलय वत्स ने इस दोहरे हत्याकांड की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है। यह बच्चियों की हत्या का गंभीर मामला है। चाहे वह पुरानी रंजिश हो, मानव तस्करी का मामला हो या कोई बड़ी साजिश, आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। स्थानीय लोग अब दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और न्याय की मांग कर रहे हैं।
देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें






