spot_img

Madhubani News | ये है Madhubani का असली Education Hero… Auto Driver का बेटा Ankit बना Commerce में Madhubani का Topper

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | ये है Madhubani का असली Education Hero… Auto Driver का बेटा Ankit बना Commerce में Madhubani का Topper जहां ऑटो  चालक कौशल मंडल के पुत्र अंकित ने वो कर दिखाया है जहां मधुबनी से बिहार उसकी कामयाबी पर आज गदगद है।

- Advertisement -

Madhubani News | अंकित ने कॉमर्स संकाय में जिला टॉप बनकर दिखाया दम

अंकित ने ने कॉमर्स संकाय में जिला टॉप बनकर स्वजन सहित ग्रामीणों की झोली खुशियों से भर दी है। मौके पर परिवार के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और खुद अंकित कह रहा, उसकी इच्छा सीए बनने की है। देशज टाइम्स की तस्वीर में आप देख सकते हैं कैसे अंकित को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार कर रहे स्वजन की झोली आज लबालब है।

- Advertisement -

Madhubani News | हरलाखी के सीपीपी कॉलेज का होनहार

हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के हिसार बौरहर स्थित सीपीपी कॉलेज में अध्यनरत छात्र अंकित मंडल ने इंटर की परीक्षा में कॉमर्स से जिला टॉप किया है। बिहार बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट में अंकित को 452 अंक प्राप्त हुए है। जिला टॉप होने की खबर सुनते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया। आस पड़ोस के लोग घर पहुंचकर बधाई देने लगे। अंकित का घर मधवापुर प्रखंड क्षेत्र स्थित केरवा गांव स्थित ब्रह्मस्थान के समीप है।

- Advertisement -

Madhubani News | सीए बनने की तमन्ना होगी पूरी

अंकित का पिता कौशल मंडल टेंपो चलाकर जीवन-यापन करते हैं।वहीं माता बेबी देवी गृहिणी है। अंकित ने कहा कि शिक्षकों का मार्गदर्शन और माता पिता के आशीर्वाद से यह सफलता प्राप्त हुई है। अंकित आगे चलकर सीए की तैयारी करना चाहता है। वहीं माता पिता और परिवार के लोगों ने अंकित को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

Madhubani News | उज्जवल भविष्य की कामना

इस सफलता पर कॉलेज के प्राचार्य मोहन कुमार व अन्य प्रोफेसर के अलावा साहर उत्तरी पंचायत के मुखिया प्रदीप यादव,अंकित का चाचा नवल किशोर मंडल,कमल मंडल, श्याम सुंदर मंडल,दादी जीवछी देवी, सुमित्रा देवी, वीना देवी, रौशनी देवी एवं कादिर अंसारी समेत लोगों ने बढ़ाई देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना मेट्रो की बड़ी खबर: कल से 6 KM और दौड़ेगी मेट्रो, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन!

Patna Metro: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को पटना मेट्रो के भूतनाथ से मलाहीपकड़ी तक विस्तारित खंड का उद्घाटन करेंगे। अब आईएसबीटी से मलाहीपकड़ी तक 6 किलोमीटर की मेट्रो से#PatnaMetro,#BiharNews,#SamratChoudhary

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder