spot_img

Madhubani News | जयनगर वर्दीवास रेल लाइन पर शीघ्र चालू होगा परिचालन

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | जयनगर वर्दीवास रेल लाइन पर शीघ्र चालू होगा परिचालन इसकी उम्मीद आज शनिवार को तब जग गई जब नेपाल के डिप्टी पीएम सह परिवहन मंत्री ने जयनगर नेपाली स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके साथ ही जयनगर वर्दीवास रेल लाइन पर शीघ्र परिचालन की उम्मीद जग गई है जहां स्टेशन की सुरक्षा को लेकर भारतीय मंत्रालय से बात होगी।

- Advertisement -

Madhubani News | नेपाल के डिप्टी पीएम रघुवीर महासेठ ने जयनगर नेपाली स्टेशन का किया निरीक्षण

जयनगर में नेपाल के डिप्टी पीएम सह भौतिक पूर्वाधार योजना एवं ट्रांसपोर्ट मंत्री रघुवीर महासेठ ने जयनगर स्थित नेपाली स्टेशन का निरीक्षण किया। वे सुबह डेमू ट्रेन से जयनगर पहुंचे तथा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। मंत्री बनने के उपरांत रेलवे का औचक निरीक्षण किया। डिप्टी पीएम ने जयनगर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने समेत सुरक्षा पहलूओं का जाऐजा लिया।

- Advertisement -

Madhubani News | शीध्र समाधान का आश्वासन, जयनगर से कुर्था तक रेल परिचालन हो सके

पैनल रूम में जाकर ऑपरेटिंग सिस्टम का निरीक्षण किया। उन्होंने रेल आपरेटिंग के अधिकारियों व नेपाली रेलवे अधिकारी से बात कर वस्तुस्थिति से अवगत हुये। उन्होंने जयनगर स्थित नेपाली स्टेशन पर सुरक्षा पर कहा कि भारतीय विदेश मंत्रालय से बात कर भारतीय सुरक्षा बल की नियमित तैनाती पर पत्राचार किया जाऐगा। डिप्टी पीएम ने स्टेशन के उपरी तल पर स्थित इरकॉन के अधिकारियों से बात किया तथा बिजलपुरा से कुर्था तक जमीन अधिग्रहण से जुड़ी कठिनाईयों को शीध्र समाधान का आश्वासन दिया ताकि जयनगर से कुर्था तक रेल परिचालन हो सके।

- Advertisement -

Madhubani News | इनकी रही मौजूदगी,जनकपुरधाम से जयनगर तक अन्य स्टेशनों का भी जाएजा

इनके साथ विभाग के प्रधान सचिव केशव कुमार शर्मा, नेपाल रेल डीजी रोहित कुमार विशुराम, जीएम निरंजन झा, धनुषा जिले के सीडीओ व एसपी समेत अन्य अधिकारी व सांसद मौजूद थे। मौके पर इरकॉन के जीएम दीपक कुमार, संयुक्त जीएम विवेक निगम, कोकण रेलवे के डीजीएम ईनायत हुसैन, स्टेशन अधीक्षक एस.मीणा, आरपीएफ प्रभारी रमेश कुमार, कस्टम अधिकारी समेत अन्य कर्मी मौजूद थे। जयनगर निरीक्षण से पूर्व जनकपुरधाम से जयनगर तक अन्य स्टेशनों का भी जाएजा लिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Deshaj Times Special: मैं पूर्वज हूं …तेरे नाम की ‘ पैतृक संपत्ति ‘

सोचिए, नाथनगर और ख़लीफ़ा बाग़ की भीड़ में न बाग़ बचा है न ख़लीफ़ा,...

Bhagalpur News: बांस की बांसुरिया ‘ कृष्ण ‘ ही नहीं, तिलका भी बजाएगा…रिझाना-गुलेल से निशाना…इसे आता है! | Deshaj Times Special Ep. 15 |...

तिलका की गुलेल का निशाना सिर्फ़ महुआ के पके फलों पर नहीं, बल्कि गांव...

Pappu Yadav Security : पप्पू यादव सिक्योरिटी: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को दिया झटका, बहाल की Y+ सुरक्षा

Pappu Yadav Security: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के उस फैसले पर तीखी टिप्पणी...