spot_img

Madhubani News। साइकिल से 32 किलो गांजा की तस्करी, Harlakhi के Indo-Nepal Border पर जवानों की कार्रवाई, मगर, तस्कर हाथ से छूटा, भाग गया Nepal

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News। साइकिल से 32 किलो गांजा की तस्करी, Harlakhi के Indo-Nepal Border पर जवानों की कार्रवाई हुई है। हालांकि, इस दौरान तस्कर हाथ से छूटकर Nepal भाग गया, लेकिन पिपरौन व दिघीया एसएसबी कैंप के जवानों ने गांजा और साइकिल को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई उस दौरान हुई है जब लोकसभा चुनाव को लेकर एसएसबी जवानों की बड़ी कैंप इन दिनों एक्टिव है।

- Advertisement -


- Advertisement -

Madhubani News। तस्कर नेपाल की ओर भागने में सफल

हरलाखी/ मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो की बड़ी खबर आई है जहां, हरलाखी थाना क्षेत्र के इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 48 वीं वाहिनी जयनगर कार्यक्षेत्र स्थित पिपरौन कैंप अंतर्गत दिघीया बीओपी क्षेत्र में जवानों ने करीब 32 किलो गांजा के साथ एक साइकिल जब्त किया है। वहीं, कार्रवाई के दौरान तस्कर नेपाल की ओर भागने में सफल हो गया।

- Advertisement -


Madhubani News। एसआई हंसराज की अगुवाई में पिपरौन और दिघीया कैंप के जवानों की संयुक्त कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक पिपरौन कंपनी इंचार्ज को बॉर्डर पीलर संख्या 286 के रास्ते गांजा तस्करी होने की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद एसआई हंसराज के नेतृत्व में पिपरौन व दिघीया कैंप के जवानों ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। जहां जवानों को देख तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए गांजा व साईकिल छोड़ वापस नेपाल की ओर भाग गया।


Madhubani News। जब्त गांजा की कीमत लाखों में

जवानों ने गांजा व साइकिल को विधिवत जप्त करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए हरलाखी पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एसएसबी के जवान चौकस हैं। सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं जब्त गांजा की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase

जमालपुर को नहीं मिली नई पहचान! हावड़ा सुपर एक्सप्रेस का मेंटेनेंस क्यों अटका, जानें

Jamalpur Railway News: जमालपुर को एक महत्वपूर्ण रेलवे केंद्र के रूप में नई पहचान मिलने की उम्मीद पर ग्रहण लग गया है। 30 जून से हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस का प्राइमरी मेंटेनेंस शुरू#JamalpurRailway,#HowrahJamalpurExpress,#EasternRailway