spot_img

Madhubani News| Harlakhi News | Indo-Nepal Border पर 320000 Nepali Currency के साथ महिला समेत दो Suspects गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Harlakhi News | Indo-Nepal Border पर 320000 Nepali Currency के साथ महिला समेत दो Suspects को गिरफ्तार किया गया है। लोक सभा चुनाव को लेकर हरिणे एसएसबी कैंप के जवानों की इस बड़ी कार्रवाई से पूरे इलाके में तस्करों में हड़कंप है जहां इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गिरफ्तार दोनों संदिग्धों जो आपस में मां और बेटे हैं और नेपाल के रहने वाले हैं से लंबी पूछताछ की गई है। वह नेपाल से कैश लेकर भारत आ रहे थे, जहां दोनों को दबोचा गया है।

- Advertisement -

Madhubani News| Harlakhi News | नेपाल धनुषा के रहने वाले हैं दोनों तस्कर, आपस में मां-बेटे, लंबी पूछताछ, तहकीकात

हरलाखी से इस वक्त की बड़ी देशज टाइम्स मधुबनी ब्यूरो से आ रही है जहां, स्थानीय थाना क्षेत्र के इंडो -नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 48 वीं वाहिनी जयनगर के कार्यक्षेत्र स्थित हरिणे कैंप के जवानों ने 320000 नेपाली करेंसी के साथ महिला समेत दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान नेपाल के धनुषा जिला अंतर्गत तारी गांव निवासी अरविन्द कुमार मंडल व मनिया देवी के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते से मां बेटे हैं।

- Advertisement -

Madhubani News| Harlakhi News | दोनों की गतिविधि मिली संदिग्ध, जब हुई जांच तो मिले नेपाली करेंसी

दोनों नेपाल से रुपए के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर बॉर्डर पीलर संख्या 280/23 के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया। जहां हेडकांस्टेबल पाटिल अतुल माधव के नेतृत्व में नाका ड्यूटी में तैनात जवानों को दोनों पर संदेह हुआ और जांच के लिए रुकने को कहा। जांच के दौरान दोनों के पास से 320000 नेपाली रुपए पाए गए। एसएसबी जवानों के पूछताछ में दोनों ने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। इसके बाद जवानों ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

- Advertisement -

Madhubani News| Harlakhi News | सीओ रीना कुमारी व थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी की फिर शुरू हुई तहकीकात

इसके बाद स्थानीय सीओ रीना कुमारी व थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी की ओर से आवश्यक प्रक्रिया के बाद जवानों ने दोनों आरोपितों को जयनगर थाने के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में कमांडेंट गोविन्द सिंह भंडारी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीमा पर हाई अलर्ट जारी है। चुनाव के दौरान क्षेत्र में विधिव्यवस्था कायम रखने को लेकर एसएसबी जवान निरंतर कार्रवाई कर रही है। ऐसा कोई भी सामान जो मतदाताओं को प्रभावित करने में मददगार होगा उन सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर: पटना, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और पूर्णिया के 10 लाख युवा अब बनेंगे AI एक्सपर्ट, जानें कैसे बदलेगी आपकी किस्मत!

Bihar AI Training: बिहार सरकार ने 10 लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल तकनीकों में प्रशिक्षित करने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य रोजगार बढ़ाना और स्टार्टअप इकोसि#BiharAI,#YouthEmpowerment,#DigitalBihar

मुजफ्फरपुर SKMCH में डॉक्टरों का ‘महा संकट’, 10 दिन में बंद हो सकते हैं कई विभाग!

Muzaffarpur Health News: मुजफ्फरपुर के SKMCH में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की भारी कमी ने स्वास्थ्य सेवाओं को गंभीर संकट में डाल दिया है। 10 दिनों में नई नियुक्ति न होने पर कई महत्वपूर्ण#MuzaffarpurNews,#SKMCHCrisis,#BiharHealth

बिहार शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन! 13 BEO का ट्रांसफर, जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी

Bihar BEO Transfer: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (BEO) का तबादला किया है। यह कदम स्कूल शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बना#BiharBEOTransfer,#BiharEducation,#AdministrativeChange

कैमूर में खौफनाक वारदात: बकरी हटाने को कहा तो बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला!

Kaimur Murder: कैमूर में एक बेटे ने बकरी बांधने के मामूली विवाद में अपने पिता को पीट-पीटकर मार डाला. चैनपुर के इस्माइलपुर गांव की इस खूनी घटना ने सबको चौंका दिया है. पुलिस जां#KaimurMurder,#BiharCrime,#DomesticViolence