spot_img

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News | बंद घर के अंदर फंदे से झूल रही थी विवाहिता की लाश…

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News | बंद घर के अंदर फंदे से झूल रही थी विवाहिता की लाश…मामला कुशेश्वरस्थान के तिलकेश्वर का है जहां, बंद घर से मिली पचीस साल की विवाहिता गौड़ी शंकर राय उर्फ छोटू राय की पत्नी आरती देवी की लाश, जो ससुराल के परिजनों ने हत्या के बाद उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया था। लाश फांसी पर झूलती तब मिली जब ससुराल वाले लाश को बंद घर में ताला जड़कर फरार हो गए थे।

- Advertisement -

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News | हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद ससुराल के लोग फरार

जानकारी के अनुसार, हत्या की यह वारदात तिलकेश्वर थाना इलाके का है जहां पैकाचराई गांव में हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद ससुराल के लोग फरार हैं। घर बाहर से बंद है। अंदर फंदे पर झूलती लाश है जो 11 अप्रैल की रात ससुराल वालों की दरिंदगी का नमूना है जहां विवाहिता आरती की हत्या कर लाश को फांसी पर लटका दिया गया है। इसके अहले दिन बारह अप्रैल की सुबह-सुबह ससुराल वाले घर को बाहर से बंद कर फरार हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News फेक न्यूज का दौर, Gen-Z की नई डिमांड: क्या बदल पाएगी बिहार की पत्रकारिता? | पढ़िए -ख्यातिलब्ध पत्रकार राम गोविंद प्रसाद गुप्ता की 91वीं जयंती पर -शॉर्ट-फॉर्म वीडियो और पॉडकास्ट के 'फैक्ट-चेकर'

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News | आरती के मायके वाले यह देखकर भौंचक रह गए कि

जानकारी के अनुसार, आज सुबह से घर में कोई हलचल नहीं देखकर पड़ोसियों को आशंका हुई फिर हलचल ऐसी बढ़ी कि घर से लाश निकली। वह भी तब जब आरती के मायके वाले वहां पहुंचे। मगर, आरती के मायके वाले यह देखकर भौंचक रह गए कि पैकाचराई स्थित आरती का ससुराल वाला घर तो बंद है। यह देखकर 112 नंबर पर इसकी सूचना दी गई जहां से पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़कर देखा तो आरती फांसी पर लटकी थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News DMCH में शराब पार्टी! सर्जिकल भवन में पार्टी की वायरल वीडियो में कौन-कौन?

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News | ससुरालवालों पर एफआईआर,

तिलकेश्वर थाना पुलिस को बाद में जानकारी मिली तो तत्काल थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसी एच भेज दिया। वहीं स्थानीय पड़ोसियों से पूछताछ तेज की गई। थाना अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि आरती की मां सिसौना निवासी मनोज राय की पत्नी अनीता देवी के लिखित आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आधे दर्जन ससुरालियों को नामजद किया गया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला: प्राणलेवा हमला और लूट के आरोपियों की जमानत रद्द, अब सिर्फ हाईकोर्ट ही सहारा!

Darbhanga News| Kusheshwarsthan News | पुरुष करते हैं परदेश में मजदूरी, फिर इस खूनी खेल में

दर्ज प्राथमिकी में ससुराल वालों पर मारपीट के हत्या कर फांसी पर लटका देने का आरोप लगाया है। आरती की दो पुत्री और एक पुत्र है। पति समेत ससुराल के अन्य पुरुष सदस्य परदेश में मजदूरी करते हैं। शनिवार की शाम डीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद शव मायके सिसौना भेज दिया गया है। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम घटनास्थल से नमूना एकत्र कर आगे की तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत: चिराग पासवान तो पहुंचे, पर विधायक तेजस्वी यादव कहां हैं?

Bihar Boat Accident: वैशाली में हुए भीषण नाव हादसे ने 13 मासूमों की जान ले ली, जबकि 7 लोगों को बचाया गया। सांसद चिराग पासवान पीड़ितों से मिलने राघोपुर पहुंचे, लेकिन स्थानीय विधायक त #VaishaliBoatAccident,#BiharNews,#ChiragPaswan

Bhagalpur News भागलपुर के बियाडा घाट पर हजारों की जान जोखिम में, रेतीले किनारों और पानी की कमी- फंसती जिंदगी -बड़ा फैसला!

Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद भागलपुर के बियाडा घाट पर गंगा नदी का जलस्तर घटने से हजारों यात्रियों को भारी परेशानी हो रही थी। अब जिला प्रशासन ने स्टीमर एजेंसि #BhagalpurNews,#BiadaGhat,#VikramshilaSetu

वैशाली नाव हादसा: ‘आंखों के सामने गंगा में समा गए 9 भाई-बहन’| पढ़िए -स्कूल जाने वाले 13 बच्चों की मौत – ‘गैरकानूनी’!

Vaishali Boat Accident: वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में हुए नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत के बाद मंत्री रामकृपाल यादव ने प्रशासनिक लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने 'गैरकान #VaishaliBoatAccident,#RamkripalYadav,#BiharNews

BSSC पेपर लीक में बड़ा एक्शन: तत्कालीन सचिव समेत 30 पर आरोप तय, जानें क्या है मामला

Bihar BSSC Paper Leak: BSSC इंटरस्तरीय परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में पटना सिविल कोर्ट की निगरानी विशेष अदालत ने 30 आरोपियों पर आरोप तय कर दिए। इसमें तत्कालीन सचिव परमेश्वर राम और म #BiharBSSC,#PaperLeakCase,#PatnaCourt