spot_img

Bihar Politics | Mehboob Ali Kaiser Joins RJD | राजद ने गाया…मेहबूब मेरे, मेहबूब मेरे…RJD की अब लालटेन जलाएंगें Mehboob Ali Kaiser

RJD के छोटे सुप्रीमो तेजस्वी यादव इन दिनों खचाखच भीड़ में एक गाना गाना नहीं भूल रहे...तुम तो धोखेबाज हो...आज राजद को एक नया गाना मिला है। फिल्म है पत्थर के सनम...Laxmikant-Pyarelal की मधुर संगीत में Majrooh Sultanpuri के बोल, गायक Lata Mangeshkar और Mukesh...मेहबूब मेरे, मेहबूब मेरे, तू है तो दुनिया कितनी हसीं है...जो तू नहीं तो, कुछ भी नहीं है....कारण भी साफ है। NDA को आज बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद महबूब अली कैसर आरजेडी में शामिल हो गए हैं।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Politics | राजद ने गाया…मेहबूब मेरे, मेहबूब मेरे…RJD की अब लालटेन जलाएंगें Mehboob Ali Kaiser जहां Mehboob Ali Kaiser खगड़िया के निवर्तमान सांसद हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे चुके हैं। फिलहाल, अब महबूब अली कैसर राजद में आ गए हैं। लालटेन जलाएंगें। जहां…,

- Advertisement -

Mehboob Ali Kaiser Joins RJD| कांग्रेस छोड़कर 2014 में लोजपा का दामन थामा था

कैसर ने कांग्रेस छोड़कर 2014 में लोजपा का दामन थामा था। तब लोजपा ने उन्हें खगड़िया लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। कैसर ने 2014 का चुनाव भी जीता। 2019 का भी चुनाव जीता। लेकिन, 2024 में चिराग पासवान ने उन्हें बेटिकट कर दिया। अब कैसर ने राजद का दामन थाम लिया है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

Mehboob Ali Kaiser Joins RJD| अब पाला बदलकर आरजेडी की सदस्यता ग्रहण कर ली है

राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी। महबूब ने कुछ दिन पहले ही पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद वह चिराग पासवान से मिले थे और उनके चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन उन्होंने अब पाला बदलकर आरजेडी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime मद्रास गए थे कमाने, घर लौटे तो उड़ गए होश! बेनीपुर में बंद घर पर चोरों का धावा

Mehboob Ali Kaiser Joins RJD| यह रहा है राजनीतिक जीवन…हिस्सा, अगुवाई और समर्थन

चौधरी महबूब अली कैसर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के हिस्सा थे। रामविलास पासवान की यह पार्टी उनके निधन के बाद 2021 में टूट गई। रामविलास के छोटे भाई पशुपति ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी बनाई और पार्टी का दूसरा हिस्सा रामविलास के बेटे चिराग के पास गया, जिन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का गठन किया। 2021 में महबूब अली कैसर पशुपति के गुट में थे। नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली एनडीए सरकार का समर्थन किया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में महिला से छेड़खानी! 4 युवकों पर FIR, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Mehboob Ali Kaiser Joins RJD| महबूब अली कैसर बिहार की राजनीति में पुराना नाम

महबूब अली कैसर बिहार की राजनीति में पुराना नाम हो चुके हैं। वे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। लेकिन कांग्रेस में अपना भविष्य नहीं देख पाने के कारण कैसर ने रामविलास पासवान का साथ अपना लिया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में कैसर को जीत मिली। 2019 में भी यह जीत का सिलसिला जारी रहा। लेकिन पशुपति पारस के साथ चिराग पासवान के खिलाफ हुए कैसर को 2024 में टिकट नहीं मिला।

Mehboob Ali Kaiser Joins RJD| बगावत में,इन पांच में चिराग के चाचा और चचेरे भाई के साथ कैसर भी शामिल थे

चिराग पासवान से उनकी पार्टी के पांच सांसदों ने बगावत की थी। इन पांच में चिराग के चाचा और चचेरे भाई के साथ कैसर भी शामिल थे। वीणा सिंह के अलावा चिराग ने किसी को माफ नहीं किया और इस चुनाव में किसी को एनडीए से टिकट नहीं लेने दिया। महबूब अली कैसर से चिराग पासवान ने भागलपुर के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश वर्मा को टिकट दिया है। हालांकि कैसर आखिरी वक्त तक चिराग के साथ दिखे और टिकट का प्रयास करते लेकिन चिराग नहीं माने।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Mehboob Ali Kaiser Joins RJD| महबूब के बेटे युसुफ सलाउद्दीन पहले से ही आरजेडी के हिस्सा हैं

2024 लोकसभा चुनाव से पहले टिकट का बंटवारा हुआ तो बीजेपी ने चिराग पासवान के गुट वाले दल को सभी सीटें दे दीं। पशुपति के गुट को कोई सीट नहीं मिली तो महबूब अली ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। चिराग पासवान से बात कर खगड़िया से टिकट तलाशने लगे। चिराग ने इस सीट पर राजेश वर्मा को टिकट दे दिया तो अब महबूब ने आएलडी में शामिल होने का फैसला किया। महबूब के बेटे युसुफ सलाउद्दीन पहले से ही आरजेडी का हिस्सा हैं। हालांकि, कैसर को खगड़िया से टिकट मिलने की संभावना अभी भी नहीं है, क्योंकि आरजेडी ने यह सीट अपने सहयोगी दल सीपीएम को दी है। सीपीएम ने संजय कुमार को यहां से टिकट दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Biroul News बिरौल में हद पार! CO से अभद्रता, चैंबर में जबरन घुसने की कोशिश – सरकारी काम में बाधा, हाईप्रोफाइल FIR

Darbhanga Biroul News: दरभंगा के बिरौल अंचल कार्यालय में सरकारी काम में बाधा डालने और अंचलाधिकारी सरिता रानी से अभद्रता करने के आरोप में पूर्व प्रखंड प्रमुख हरेराम आचार्य पर FIR दर्ज #DarbhangaBiroulNews,#HareRamAcharyaFIR,#BiharPolice

दर्दनाक! दरभंगा में नदी में डूबा किशोर, मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ |भैंस चराकर लौटते समय हुआ हादसा

Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में कमला बलान नदी में डूबने से 15 वर्षीय छात्र पिंकेश कुमार की मौत हो गई। भैंस चराकर लौटते समय पैर फिसलने से यह हादसा हुआ, जिससे गांव मे #DarbhangaNews,#BiharAccident,#KamalaBalanRiver

Darbhanga Elevated Road दरभंगा में एलिवेटेड रोड पर बड़ा अपडेट! DM Kaushal ने खुद पहुंचकर लिया जायजा, जनता को मिलेगी राहत?

Darbhanga Elevated Road: दरभंगा में बन रहे एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया, स #DarbhangaNews,#ElevatedRoad,#BiharDevelopment

Darbhanga Health: दरभंगा सदर अस्पताल में DM Kaushal का सीधा एक्शन! अब एक सप्ताह में मिलेंगी ये 6 नई स्वास्थ्य सेवाएं

Darbhanga Health: दरभंगा के सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में अब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने संस्थागत प्रसव, सिजेरियन, शिशु चिकित्सा, हड्डी रोग औ #DarbhangaHealth,#BiharNews,#SadarHospital