spot_img

Darbhanga News| Benipur News | पछुआ वाली आग ले गई बेटी की शादी की खुशियां…दो घरों में 5 लाख कैश, लाखों के सामान भस्म…कैसे होगी अब बिटिया की एक मई की शादी…

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Benipur News | पछुआ वाली आग ले गई बेटी की शादी की खुशियां…। दो घरों में 5 लाख कैश, लाखों के सामान भस्म…। कैसे होगी अब बिटिया की एक मई की शादी…। बेनीपुर का नगर परिषद  क्षेत्र के नंदापट्टी वार्ड बीती रात दो घरों में आग लग गई। पांच लाख नकद सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित राजो दास ने बताया, एक मई को पुत्री मीरा कुमारी की शादी होनी थी। सभी तरह की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई थी। मगर…क्या से क्या हो गया…

- Advertisement -

Darbhanga News| Benipur News |नींद खुली हल्ला करने पर घर से सब लोग बाहर सुरक्षित निकाले गए

अचानक 27 अप्रैल की रात में घर में आग लगी। जब आग की तपिस लगी तो नींद खुली हल्ला करने पर घर से सब लोग बाहर सुरक्षित निकाले गए। लेकिन, एक भी सामान घर से बाहर नहीं निकाल पाये। ग्रामीणों की काफी भीड़ भी जुट गई थी लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और घर में आग बेकाबू हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में आचार संहिता लागू, धारा 163 के साथ विधान परिषद चुनाव का ऐलान! जानें आपके लिए क्या बदलेगा | आयुक्त और डीएम ने क्या बताया

Darbhanga News| Benipur News | घर में रखे करीब तीन लाख रुपए, बेटी के लिए बने जेवर ,फर्नीचर, कपड़े,अन्न आदि सब जलकर राख

घर में रखे करीब तीन लाख रुपए, बेटी के लिए बने जेवर ,फर्नीचर, कपड़े,अन्न आदि सब जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तीव्र थी कि कोई भी व्यक्ति आग को बुझाने के लिए साहस नहीं जुटा पा रहे थे। उनके  घर के बगल में धर्मेन्द्र दास का घर भी आग की चपेट में आने से उनका भी घर जलकर राख हो गई। पीड़ित धर्मेन्द्र ने बताया कि दो लाख से अधिक नगद रुपए अन्न वस्त्र अग्निदेव कि भेंट चढ़ गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और छेड़छाड़ के आरोपियों को झटका, नहीं मिली जमानत!

Darbhanga News| Benipur News | कुछ ही क्षणों में अग्निदेव ने पुत्री की शादी का सपना चकनाचूर कर दिया

स्थानीय लोगों ने अग्निशमन दस्ता को सुचना दिया मौके पर पहुंची अग्निशमन दस्ता एंव ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया । घनी आबादी के मध्य समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नही तो इससे बड़ी घटनाएं घट सकती थी। पीड़ित राजो दास ने बताया कि पुत्री मीरा का हाथ कैसे पीली होगी कहना मुश्किल है। कुछ ही क्षणों में अग्निदेव ने पुत्री की शादी का सपना चकनाचूर कर दिया। ज्ञात हो कि प्रखंड क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह में इस प्रचंड पछुआ ने आधा दर्जन से अधिक अग्नि कांड की घटनाएं में दो दर्जन से अधिक लोगों को रोटी कपड़ा और मकान से महरुम कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के सिंहवाड़ा में ऑनलाइन टीचर से खौफनाक वारदात! जबरन कपड़े उतरवाए- वीडियो बनाई, कर दिया वायरल

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Rain Alert बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव -बिहार में आज भारी बारिश का अलर्ट! जानिए – किन जिलों में मौसम...

Bihar Rain Alert: बिहार में आज गुरुवार को मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने सभी जिलों में बारिश का 'अलर्ट' जारी किया है। 19 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' और 19 में 'येलो अलर्ट' है, जिसमें भ #BiharRain,#WeatherAlert,#IMD

जमुई का ये रोड खौफनाक! छात्रा से दरिंदगी से पहले महिला से छेड़खानी, क्या पुलिस ने आंखें मूंद रखी थीं?

Jamui Molestation Case: जमुई के मदन रोड पर छात्रा से दरिंदगी के बाद सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। एक हफ्ते पहले भी यहीं महिला से छेड़खानी हुई थी। स्थानीय लोग इस सड़क को महिलाओं के लि #JamuiMolestation,#BiharCrime,#MadanRoadSafety

जमुई छेड़छाड़ कांड का असर ! 23 साल बाद बेटे की वजह से पकड़ा गया डबल मर्डर का आरोपी! जानिए क्या है पूरा मामला

Jamui News: जमुई पुलिस ने 23 साल पुराने दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी गनौरी यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके बेटे नंदन यादव के हालिया मामले की जांच के दौरान पुलिस को इस प #JamuiNews,#BiharCrime,#GanauriYadavArrest

बड़ी खबर Bihar Chhath Bus Service ! दिवाली-छठ पर घर आने वालों के लिए 100 से ज्यादा बसें, आज से शुरू हुई बुकिंग

Bihar Chhath Bus Service: दुर्गापूजा से छठ तक घर लौटने वाले अप्रवासी बिहारियों के लिए बड़ी खबर। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) 25 सितंबर से 100 से अधिक विशेष बसें चलाएगा। जानें रूट, #BiharChhathBus,#FestivalSpecial,#BSRTC