spot_img

Darbhanga News| Benipur News| आग से वेल्डिंग दुकान राख, दो जेनरेटर, लेथ मशीन खाक, टुनटुन के घर भी भारी तबाही

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Benipur News| आग ने भारी तबाही मचाई है। मंगलार को आग से वेल्डिंग दुकान जलकर राख हो गया। इसमें दो जेनरेटर, लेथ मशीन खाक हो गए। वहीं, आग से टुनटुन के घर भी भारी तबाही मची है जहां बेनीपुर के बहेड़ा थाना क्षेत्र के अधलोआम पंचायत के वार्ड संख्या 13 में आग ने भारी नुकसान का तांडव मचाया। एक वेल्डिंग के दुकान में आग लगने से दो जनरेटर, लेथ मशीन सहित लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। वही शिवराम गांव में टुनटुन यादव का भूसा के घर में आग लगने से भूसा का घर जल गया।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Darbhanga News|Benipur News|दुखी महतो के अधलोआम में थी वेल्डिंग दुकान

जानकारी के अनुसार अधलोआम पंचायत के वार्ड संख्या 13 में दुखी महतो के वेल्डिंग दुकान में मजदूर द्वारा कार्य किया जा रहा था। इसी समय जनरेटर के चिंगारी से दुकान में आग लग गई जिससे दो जनरेटर, लेथ मशीन सहित लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।

- Advertisement -

Darbhanga News|Benipur News| शिवराम गांव में टुनटुन यादव के भूसा घर में आग

दूसरी ओर शिवराम गांव में टुनटुन यादव के भूसा घर में आग लगी लेकिन ग्रामीणों के तत्परता से तुरंत आग पर काबू पा लिया गया। ज्ञात हो कि इस वर्ष तेज धूप एवं प्रचंड पछुआ हवा की झोंके ने पिछले एक सप्ताह में दो दर्जन से अधिक घर जलने के साथ-साथ लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति और आधे दर्जन लोगों की जान जा चुकी है।

- Advertisement -

Darbhanga News|Benipur News| 24 घंटे दहशत में जी रहे हैं लोग

इसमें नगर परिषद क्षेत्र के धरौरा वार्ड संख्या एक में 18, मकरमपुर में 3,नंदा पट्टी में तीन, पोहद्दी में दो एवं अंटौर में तीन घर जलने के साथ-साथ लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति एवं 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। और, वर्तमान समय में भी प्रचंड पछुआ थमने का नाम नहीं ले रही है, जिससे लोग 24 घंटा दहशत में जीने को विवश हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार: 20 और पुलों-हाईवे पर टोल टैक्स, क्या आपकी गाड़ी पर भी लगेगा? देखें पूरी लिस्ट!

Bihar Toll Tax: बिहार के 20 और पुलों व स्टेट हाईवे पर अब टोल टैक्स लागू होगा। पथ निर्माण विभाग ने व्यावसायिक वाहनों के लिए नई दरें तय की हैं, जिसमें निजी कारों को छूट दी गई है।#BiharTollTax,#CommercialVehicles,#RoadInfrastructure

खुशखबरी! बिहार से बेंगलुरु, अहमदाबाद और मैसूर के लिए चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, चेक करें रूट और टाइमिंग

Bihar Special Train: रेलवे ने बिहार समेत 6 राज्यों के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत दी है। प्रयागराज, सूबेदारगंज, दानापुर और दरभंगा से बेंगलुरु, अहमदाबाद, एर्नाकुलम और मैसूर के लिए क#BiharTrainNews,#SpecialTrains,#IndianRailways

अनंत सिंह की बेटी की शादी में धमाका! घुड़दौड़ में जीतने वाले को मिलेगी चमचमाती Mahindra Thar

Anant Singh Wedding: मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को है. इस शाही शादी में मेहमानों के लिए खास घुड़दौड़ प्रतियोगिता रखी गई है, जिसमें जीतने वाले क#AnantSinghWedding,#BiharWeddings,#RoyalWedding

अनंत सिंह की बेटी की शादी में बृजभूषण बोले- ‘दबदबा था, है और रहेगा’, ललन सिंह भी दिखे!

Bihar Wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी में सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, 'दबदबा था, है और रहेगा', वहीं#AnantSinghWedding,#BrijbhushanSharanSingh,#BiharPolitics