spot_img

Madhubani News| Khutauna News | फांसी के फंदे पर झूल गई 20 साल की विवाहिता, Murder और Suicide..गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Khutauna News | फांसी के फंदे पर झूल गई 20 साल की विवाहिता या हत्या के बाद लटका दी गई। यही है Murder और Suicide के बीच उलझी..गुत्थी जिसे सुलझाने में पुलिस जुटी है। फंदे से झूलती मिली महिला की लाश को नीचे उताकर पुलिस हर एंगिल से तहकीकात में जुटी है। हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस को फिलहाल पति की तलाश है जो मौके से फरार है।

- Advertisement -

Madhubani News| Khutauna News |महिला का शव एस्बेस्टस से बने कमरे में लटका मिला

खुटौना प्रखंड के ललमनियां थाना क्षेत्र के डूमरबोना गांव में बीते सोमवार की रात करीब 8 बजे एक 20 वर्षीय विवाहिता का फंदे से झुलता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उक्त महिला का शव उसके एस्बेस्टस से बने कमरे में लटका हुआ मिला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना में दहशत! कार में पड़ा मिला झारखंड के रिटायर्ड GM का शव, कनपटी पर गोली... पुलिस के हाथ क्या लगा?

Madhubani News| Khutauna News | सास ने उसका नाम लेकर पुकारा, जवाब नहीं मिला, जब सास कमरे में गई तो…

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की सास ने उसका नाम लेकर पुकारा लेकिन जवाब ना मिलने पर जब उसकी सास उसके कमरे में गई तो देखा की बांस में बंधे दुपट्टे से लटकी हुई है। यह बात जंगल में लगे आग की तरह चारों ओर फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर फंदे से मुक्त कराया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Suicide भागलपुर में प्रेमिका के सामने ही फांसी पर झूल गया प्रेमी - खुदकुशी! | पढ़िए -मां का कॉल और प्रेमिका का कबूलनामा

Madhubani News| Khutauna News | पति नसीरूद्दीन मौके से फरार

दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष विपिन यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। वहीं घटना के बाद से मृतका के पति मौके से फरार पाये गए। मृतका की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के मो. नसीरूद्दीन की 20 वर्षीया पत्नी जदीदा खातून के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:  लालू परिवार पर बड़ा संकट: IRCTC घोटाले में आज कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, क्या होगा तेजस्वी का?

Madhubani News| Khutauna News | पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का होगा खुलासा

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृत जदीदा खातून के शव को बाबूबरही थाना क्षेत्र के बसहा से आए मायके वालों को अंतिम संस्कार के लिए सुपूर्द कर दिया। घटना के बाबत पुलिस ने प्रथमदृष्टया में इसे आत्महत्या की बात कही है। परंतु पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस फिलहाल थाने में मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। मृतका अपने पीछे करीब डेढ़ वर्ष का पुत्र छोड़ गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नंदीग्राम चोट पर ममता बनर्जी के ‘झूठ’ का खुलासा! CM सुवेंदु ने दिए CID जांच के आदेश, सियासी बवाल तय

Mamata Banerjee Injury: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की नंदीग्राम में लगी चोट को 'नाटक' बताया। उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक कर CID जांच का एलान किया, #MamataBanerjee,#SuvenduAdhikari,#NandigramPolitics

बिहार के सरकारी शिक्षकों की सैलरी पर बड़ा अपडेट – बड़ा बदलाव! अब इस नए सिस्टम से होगा भुगतान, जानें पूरी डिटेल

Bihar Teachers Salary: बिहार के सरकारी स्कूलों के नियोजित शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के लिए अच्छी खबर है। वित्तीय वर्ष 2026-27 से SNA SPASH प्रणाली के तहत वेतन भुगतान होगा, जिससे प्र #BiharTeachersSalary,#BiharEducation,#SNA_SPASH

दरभंगा में अनहोनी| गए दाह संस्कार में डूबने से हो गई मौत! टीम बुलाने में देरी पर भड़का गुस्सा, NH-27 पर लगा भीषण जाम

Darbhanga News: दरभंगा के काकरघाटी गांव में एक 26 वर्षीय युवक की कमला नदी में डूबने से मौत हो गई। चाचा के दाह संस्कार में गए युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने एनएच-27 को तीन घंटे #DarbhangaNews,#BiharTragedy,#KamalaRiver

बिहार में अब फर्राटा भरेंगी गाड़ियां! दरभंगा-जयनगर हाईवे और राम जानकी मार्ग की DPR तैयार – अरवल से बिहारशरीफ तक -डेडलाइन तय

Bihar Highway Projects: बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए पथ निर्माण मंत्री ई शैलेंद्र ने अहम निर्देश दिए हैं। दरभंगा-जयनगर और राम जानकी मार्ग सहित कई प्रमुख हाईवे परियो #BiharHighway,#DarbhangaJayanagar,#RamJanakiMarg