- Advertisement -
नवादा, देशज टाइम्स । सीतामढ़ी थाने के नदसेना गांव में दस वर्षीय बालिका के साथ एक युवक ने बलात्कार किया। इस घटना के साथ ही स्वास्थ्य महकमे का संवेदनहीन चेहरा एक बार फिर सामने आ गया। पूरे 16 घंटे के इंतजार के बाद दुष्कर्म पीड़िता की मेडिकल जांच की गयी। वह भी पीड़िता के परिजनों के हाथ-पैर जोड़ने के बाद।
नवादा सदर अस्पताल में दुष्कर्म पीड़ित बच्ची को महिला थाना पुलिस मेडिकल जांच के लिए लेकर आई थी लेकिन बच्ची की जांच पूरे 16 घंटे के इंतजार के बाद हुई। बताया जा रहा है कि बच्ची को लेकर आई महिला पुलिस और उसके परिजनों के बार-बार कहे जाने के बाद भी डॉक्टरों ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया और अगले दिन गुरुवार को उसकी जांच की गई।
महिला डॉक्टर से इस बारे में पूछे जाने पर जवाब मिला कि बच्ची को कोई दिक्कत होती तो दवा दी जाती। मंगलवार की घटना जब खेत से काम कर लौटने पर बच्ची ने मां को घटना के बारे में बताया। बुधवार की देर शाम मां बच्ची को लेकर महिला थाना पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई तब जाकर गुरुवार को आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

- Advertisement -








You must be logged in to post a comment.