मुजफ्फरपुर में एटीएम लूट का दुस्साहस! गैस कटर से काटकर कैश बॉक्स लेकर फरार। काली स्कॉर्पियो में आए और एटीएम उड़ा ले गए! मुजफ्फरपुर में हाई-टेक लूट की वारदात। रात के सन्नाटे में गैस कटर से एटीएम काटा, पुलिस को सुबह मिली खबर!@ मुजफ्फरपुर,देशज टाइम्स।
कुढ़नी में एटीएम काटकर कैश बॉक्स ले उड़े बदमाश, फिर सामने आया स्कॉर्पियो गैंग!
फिर भी गिरोह गायब। काली स्कॉर्पियो से गैस कटर लेकर आए थे अपराधी। दूसरी बार मुजफ्फरपुर में ATM लूट! पुलिस अब तक खाली हाथ, अपराधी बेखौफ। ATM में आग, कैश गायब, पुलिस हैरान! मार्च में हुई लूट से भी जोड़ रहे तार@मुजफ्फरपुर,देशज टाइम्स।
तुर्की थाना क्षेत्र में देर रात इंडिया वन बैंक के एटीएम में सेंधमारी, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर, देशज टाइम्स | कुढ़नी में बड़ी लूट। आप पढ़ रहे हैं बिहार का नंबर 1 देशज टाइम्स। जहां, मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र में एक और सनसनीखेज एटीएम लूट की वारदात सामने आई है। कुढ़नी ब्लॉक गेट के सामने स्थित इंडिया वन बैंक के एटीएम को अपराधियों ने बुधवार देर रात गैस कटर से काटा और कैश बॉक्स लेकर फरार हो गए। इस वारदात की जानकारी गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों को हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।@मुजफ्फरपुर,देशज टाइम्स।
काले स्कॉर्पियो से आए थे अपराधी
ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि अपराधी काले रंग की स्कॉर्पियो से आए थे। उन्होंने गैस कटर जैसे औजार से एटीएम को काटकर कैश बॉक्स निकाल लिया।
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे अपराधियों की पहचान हो सके। बैंक से संपर्क कर यह पता लगाया जा रहा है कि एटीएम में कितनी नकदी थी।@मुजफ्फरपुर,देशज टाइम्स।
पिछली घटना से मेल खा रही है रणनीति
यह मामला 17 मार्च की घटना से काफी मेल खाता है, जब बीबीगंज स्थित आरके टावर में IDBI बैंक के एटीएम को भी लूट लिया गया था। उस समय भी काले स्कॉर्पियो से अपराधी आए थे। गैस कटर से कैश बॉक्स काटने की कोशिश में एटीएम में आग लग गई थी। ₹4.33 लाख की नकदी, एटीएम रूम और एसी जलकर राख हो गए थे। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और एफएसएल टीम को बुलाया गया था।
अब बढ़ रही चिंता – क्या सक्रिय है कोई संगठित स्कॉर्पियो गैंग?
लगातार हो रही इन वारदातों से यह आशंका जताई जा रही है कि किसी संगठित गैंग की सक्रियता है जो रात में सुनसान इलाकों में एटीएम को निशाना बनाता है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से आता और फरार हो जाता है। गैस कटर जैसे औजारों से एटीएम को काटता है।
जांच जारी, लोगों में दहशत
फिलहाल पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। बैंक अधिकारियों से समन्वय कर नकदी का आकलन कर रही है। आसपास के इलाकों की निगरानी बढ़ा दी गई है। लोगों से अपील: यदि किसी ने काले रंग की स्कॉर्पियो को रात में संदिग्ध हालात में देखा हो, तो पुलिस को तुरंत सूचना दें।@मुजफ्फरपुर,देशज टाइम्स।







