spot_img

Darbhanga News| Benipur News| प्रचंड पछुआ, तेज धूप, धूल फांकिए, ये अतिक्रमणकारी…सरकारी मेहमान,…सड़क जाम ले रहा कड़ा इम्तिहान

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Benipur News| प्रचंड पछुआ, तेज धूप, फैले अतिक्रमणकारी, कहीं नहीं प्रशासनिक इंतजाम,…सड़क जाम ले रहा कड़ा इम्तिहान यही है बेनीपुर का हाल। जहां, प्रचंड पछुआ हवा एवं तेज धूप की तपिश के बीच अनुमंडल मुख्यालय की मुख्य सड़कों पर जाम की समस्या नेआम लोगों को जीना मुहाल कर दिया है।

- Advertisement -

Darbhanga News| Benipur News| भरत चौक से धरौरा बस स्टैंड तक मुख्य सड़क पर फुटपाथी दुकानदारों का कब्जा

खासकर, बेनीपुर भरत चौक से लेकर धरौरा बस स्टैंड तक मुख्य सड़क को फुटपाथी दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण कर लिए जाने के कारण जाम की समस्या बेनीपुर के लिए स्थाई समस्या बनकर रह गई है। खासकर, बेनीपुर हटिया के समीप बस स्टैंड से लेकर अंबेडकर भवन तक सड़क को सब्जी व्यापारियों द्वारा एवं टेंपो चालक द्वारा मनमाने तौर पर सड़क के किनारे लगाया जाता है।

- Advertisement -

Darbhanga News| Benipur News| सड़क का दायरा दिनानुद्दीन सिकुड़ता जा रहा

इससे, सड़क का दायरा दिनानुद्दीन सिकुड़ता जा रहा है। जिसके कारण जाम लगना अवश्य संभावी बन गया है। खास कर पिछले एक पखवाड़े से इस प्रचंड धूप और तेज पछिया हवा के झोंके के बीच जाम फसना तो लोगों के लिए एक बड़ी मुशीबत बनकर उभरी है जिसका खामियाजा स्कूली बच्चों से लेकर एंबुलेंस तक को भी भुगतना पड़ रहा है तो आम राहगीर का सहज अनुमान लगाया जा सकता है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Shootout दरभंगा में हुई गोलीबारी: मुख्य आरोपी मो. आजाद दबोचा गया, पुलिस ने SIT बनाई!

Darbhanga News| Benipur News| यहां पुलिस की अस्थाई प्रति नियुक्त…वह भी खत्म…घंटों जाम में फंसते रहिए, धूल फांकिए, आकाश निहारिए…बेहोश होकर गिर पड़िए

पूर्व के समय में प्रशासन की ओर से यहां पुलिस की अस्थाई प्रति नियुक्त की गई थी। इसके कारण जाम की समस्या कुछ कम थी। लेकिन वर्तमान समय में इस धूल एवं धूप भरी पछुआ हवा के झोंकों के बीच घंटों जाम में फंसना आम बात बनी हुई है। जिसमें चक्कर खाकर बेहोश होने की घटनाएं भी लगातार देखने को मिल रही है। लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं है।

यह भी पढ़ें:  क्या दरभंगा का ऐतिहासिक गांधी स्मारक बचेगा? मंडराया एलिवेटेड रोड का खतरा ! पढ़िए - जब DM Kaushal से मिले श्याम किशोर, रीता सिंह, अशोक नायक | क्या मिला आश्वासन!

Darbhanga News| Benipur News| आज अतिक्रमण हटाया कल यथा स्थिति…किसे फुर्सत है, लोग जूझ रहे, जूझता रहे

इससे पूर्व कई बार स्थानीय प्रशासन द्वारा अतिक्रमण को हटाया गया था लेकिन वह भी मात्र खाना पूरी बनकर रह गई।आज अतिक्रमण हटाया गया कल यथा स्थिति बनी रहती है और तो और स्थाई भवन मालिक भी अपने मकान के आगे बंधी बंधाई रकम वसूल कर ठेला और खोमचा लगाने की खुली छूट दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बाढ़ का हाहाकार! घनश्यामपुर में कमला बलान विकराल, 5 गांवों का संपर्क टूटा |जानिए - कहां घरों में घुसा पानी, लोग फंसे, दहशत -पलायन शुरू !

Darbhanga News| Benipur News| जागीर हमारा है

इसके कारण भी जाम एक समस्या बनी हुई है। और सब्जी बेचने वाले एवं खोमचा लगाने वालों के साथ-साथ टेंपो चालक तो सड़क को ही अपना जागीर समझ रखे हैं। जबकि नगर परिषद द्वारा टेंपो स्टेट की स्थाई व्यवस्था की जा चुकी है लेकिन एक भी टेंपो चालक उक्त स्टैंड में लगाना मुनासिब नहीं समझते हैं।

Darbhanga News| Benipur News| कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार कहते हैं, करेंगे मगर चुनाव के बाद

इस बीच चुनावी चहल कदमी को लेकर पुलिस बल को भी सड़क से हटा लिया गया है जिसके कारण जाम की समस्या अब भगवान भरोसे बनकर रह गई है। इस संबंध में पूछने पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि चुनाव के बाद अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब बेगूसराय के होटल में कांड | युवती से दुष्कर्म फिर जमकर बेरहमी से पीटा, बनाई Video, कर डाला Viral बिहार में हड़कंप!

Bihar Women Crime: बिहार के बेगूसराय में एक होटल के अंदर युवती को बेरहमी से पीटने का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। आरोपी ने खुद ही घटना का वीडियो बनाया। पुलिस ने मामला द #BiharWomenCrime,#BegusaraiNews,#ViralVideo

Bhojpur Auto Driver: चलती ऑटो में 7 KM तक संघर्ष, फिर क्यों लगाई 19 साल की छात्रा ने छलांग! सामने आई दहला देने वाली...

Bhojpur Auto Driver: भोजपुर में 19 साल की छात्रा के साथ ऑटो चालक ने चलती गाड़ी में छेड़खानी और बदसलूकी की. विरोध करने पर चालक ने गाड़ी नहीं रोकी, जिसके बाद छात्रा ने जान बचाने के लि #BhojpurCrime,#BiharNews,#AutoDriverArrested

बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव: मानसून की विदाई शुरू, दरभंगा – मधुबनी समेत 17 जिलों में हल्की बारिश| अब बढ़ेगी गर्मी...

Bihar Mausam: बिहार में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने लगी हैं, जिससे मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी-उमस बढ़ेगी। IMD ने 4 अक्टूबर तक कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया है। #BiharMausam,#MonsoonBihar,#WeatherUpdate

बिहार में बाढ़ का महासंकट! गंडक बराज से भारी डिस्चार्ज, 2024 का रिकॉर्ड टूटा, तटबंध टूटा, SP ऑफिस तक डूबा

Bihar Flood Alert: नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद गंडक नदी का रौद्र रूप सामने आया है। वाल्मीकिनगर गंडक बराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद पश्चिम चंपारण में दो तटबंध क्ष #BiharFloodAlert,#GandakRiver,#ChamparanEmbankment