spot_img

जेडीयू नेता की पुलिस कस्टडी में पीटकर हत्या, थानेदार, 3 पुलिस कर्मी गिरफ्तार, बवाल, तोड़फोड़ 

spot_img
- Advertisement -
पटना/नालंदा देशज टीम। जेडीयू दलित प्रकोष्ठ के नगरनौसा प्रखंड अध्यक्ष गणेश रविदास की गुरुवार रात पुलिस कस्टडी में मौत हो गयी है। इस सिलसिले में थाने के थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।  पुलिस का कहना है गणेश ने थाने के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या की है । परिजनों  का कहना है कि गणेश की  पुलिस कस्टडी में बेरहमी से पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गयी और वह इसे  आत्महत्या का रूप दे कर खुद को बचाने की कोशिश कर रही। इस मामले में  नगरनौसा थाना प्रभारी कमलेश कुमार, एएसआई बालेंद्र राय और चौकीदार संजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया  गया है।
मामले की गंभीरता को समझते हुए पटना डीआईजी राजेश कुमार नगरनौसा पहुंच गए  हैं । उन्होंने एसपी नीलेश कुमार से घटना की पूरी जानकारी ली और मामले की जांच का निर्देश एसएफएल की तीन सदस्यीय टीम को दिया  है। जदयू नेता  गणेश रविदास के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा ​गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि मौत की जिम्मेवार वह खुद है या पुलिस।
नगरनौसा थाने के सैदपुरा गांव के  जेडीयू नेता गणेश पासवान (50) को पुलिस ने 10 जुलाई की शाम में अपने कस्टडी में शक के आधार पर लिया था। उन पर गांव के ही नरेश साव ने अपनी बेटी का अपहरण करने की आशंका जतायी  थी जबकि  प्राथमिकी में उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें अपनी  कस्टडी में ही रखा था। जेडीयू नेता गणेश के बड़े बेटे बलराम रविदास के अनुसार 11 जुलाई की रात में पुलिस ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके पिता की मौत हो गयी है।  मौत पर मामला उलझा हुआ है क्योंकि पुलिस का कहना है गणेश ने थाने के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या की है लेकिन परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि गणेश की पुलिस कस्टडी में बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की गयी है। जेडीयू नेता की पुलिस कस्टडी में पीटकर हत्या, थानेदार, 3 पुलिस कर्मी गिरफ्तार, बवाल, तोड़फोड़ 
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Khagaria Lightning News: खगड़िया में ठनका का कहर: पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, प्रकृति का ऐसा रौद्र रूप!

खगड़िया में गुरुवार सुबह ठनका गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें गोगरी प्रखंड में पिता-पुत्र समेत तीन और बेलदौर में एक युवक शामिल है। इलाके में शोक की लहर#KhagariaNews,#LightningStrike,#BiharDeaths

India A Cricket News: वैभव सूर्यवंशी का तूफान! छोटी मगर दमदार पारी 6 रन से अर्धशतक छूटा, क्या टीम इंडिया जीतेगी? सस्पेंस बरकरार!

दांबुला में इंडिया ए ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ ट्राई नेशन सीरीज में शानदार शुरुआत की। वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी 44 रनों की पारी खेली, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने भी म#IndiaACricket,#VaibhavSuryavanshi,#DambullaMatch

Bihar Politics: ‘अद्वितीय’ नेता… Bodhgaya RJD MLA का चौंकाने वाला बयान! बोले- ‘यूनिक PM’ हैं मोदी जो … पढ़िए पूरी रिपोर्ट

बोधगया में राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने प्रधानमंत्री मोदी को 'यूनिक PM' बताया जो सवालों से बचते हैं। उन्होंने नीतीश कुमार के बेटे की शैक्षणिक योग्यता और पश्चिम#BodhgayaNews,#RJDPolitics,#BiharPolitics

India FIFA World Cup News: फीफा वर्ल्ड कप 2026: भारत में मुफ्त में कहां देखें रोमांचक मुकाबले? जानिए हर जरूरी जानकारी!

आने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर भारतीय फैंस में जबरदस्त उत्साह है। जानिए भारत में आप मुफ्त में इस टूर्नामेंट के रोमांचक मैच कहां और कैसे देख सकते हैं। Zee#FIFAWorldCup2026,#IndiaFootball,#LiveMatch