spot_img

Darbhanga News| Ghanshyampur News| वीडियोग्राफर श्यामलाल की मौत…शादी से लौटने के दौरान हादसा, मचा कोहराम

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Ghanshyampur News| वीडियोग्राफर श्यामलाल की मौत हो गई है।…शादी में वीडियोग्राफी कर लौटने के दौरान हादसा के बाद से ही वह कोमा में चल रहे थे। जहां… गौड़ाबौराम प्रखंड के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बंगरहट्टा गांव निवासी राजेंद्र साफी के 28 वर्षीय पुत्र श्यामलाल साफी की सड़क (Videographer Shyamlal dies in Ghanshyampur) हादसे में मौत हो गई है।

- Advertisement -

Darbhanga News|Ghanshyampur News| सोनपुर गांव के समीप 17 नंबर रोड पर हादसे में गई जान

पेशे से समारोहों में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी (Videographer Shyamlal) करके अपना परिवार चलाने वाला श्यामलाल बिरौल थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव के समीप 17 नंबर रोड पर सड़क हादसे का शिकार हो गए। परिवार टूट गया। घर पर दो माह का बच्चा, पत्नी और मां…जिंदगी ने सबकुछ छीन लिया जहां…आज सुबह दरभंगा से शव पहुंचते ही कोहराम मच गया।

- Advertisement -

Darbhanga News|Ghanshyampur News| असंतुलित हो गई बाइक, सोमवार को पहुंचा शव

यहां श्यामलाल की बाइक अचानक असंतुलित हो गई। इससे वह वहीं सड़क पर बुरी तरह घिसट गए। इस हादसे के बाद गंभीरावस्था में श्यामलाल को दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, तीन दिनों बाद आज सोमवार को श्यामलाल की मौत हो गई। मौत की खबर से पूरा परिवार टूट गया है। घर में कोहराम मचा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के दिव्यांग बच्चों के लिए बड़ी खबर! दो विशेष स्कूलों में पटना से आई टीम, लिया सुविधाओं का जायजा | परखी व्यवस्था -बच्चों से सीधी बात

Darbhanga News|Ghanshyampur News| शादी समारोह से वीडियो और फोटोग्राफी कर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुवार को हुआ। जब श्यामलाल एक शादी समारोह से वीडियो और फोटोग्राफी कर लौट रहे थे। उस दौरान उनके भाई भी साथ थे। जैसे ही बाइक सोनपुर गांव के समीप 17 नंबर रोड पर पहुंची। अचानक असंतुलित हो गई। इससे वह वहीं सड़क पर बुरी तरह घिसट गए।

Darbhanga News|Ghanshyampur News| दरभंगा के निजी अस्पताल में मौत

मौके पर पहुंची 112 नंबर की गाड़ी जो उस दौरान पेट्रोलिंग पर थी। तत्काल श्यामलाल को उठाकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होता देख चिकित्सकों ने उन्हें दरभंगा रेफर कर दिया, जहां एक निजी अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा कोर्ट का सख्त आदेश: नाबालिग अपहरण, गोलीबारी, आगजनी के दोषियों को नहीं मिलेगी बेल!

Darbhanga News|Ghanshyampur News| घर में मचा है कोहराम, पुलिस कर रही तहकीकात

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद से श्यामलाल कोमा में चले गए थे। जहां, बीती रात  उनका निधन हो गया। परिजनों को आज सुबह यह जानकारी मिली। उसका हंसता-खेलता परिवार अचानक से टूट गया। मां मंजुला देवी बेहोश पड़ी हैं। वहीं, पत्नी प्रियंका देवी सुध-बुध खो चुकी है। श्यामलाल के दो माह का एक बच्चा है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैै। वहीं, दरभंगा से शव बंगरहट्टा पहुंचते ही देखने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion

Darbhanga Crime केवटी में चोरों का कहर! दुकान से 76 हजार की संपत्ति साफ, क्या पुलिस पकड़ पाएगी?

Kewati Theft: केवटी के रनवे गांव में एक दुकान का चदरा तोड़कर अज्ञात चोरों ने 76 हजार रुपये की संपत्ति चुरा ली। नकदी समेत 70 हजार का सामान गायब है, पुलिस ने जांच शुरू की है। #KewatiTheft,#BiharCrime,#DarbhangaNews

Darbhanga Land Survey दरभंगा में भूमि सर्वे पर बड़ा एक्शन! अब रोज इतने किश्तवार बनाने होंगे, नहीं तो…

Darbhanga Land Survey: दरभंगा के केवटी अंचल में विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। अब अधिकारियों को प्रतिदिन 1 #DarbhangaNews,#BiharLandSurvey,#KevatiSurvey