spot_img

Bihar News| Khagaria News|अधेड़ के दरिंदे…Video Shoot, हथियार के बल पर मुंह में कपड़ा ठूंसा, बारी-बारी रात भर किशोरी को 6 लोगों ने बनाया हवस का शिकार, Gang Rape

spot_img
- Advertisement -

Bihar News| Khagaria News| अधेड़ के दरिंदे। अधेड़ 50 वर्षीय मो. बेचन और उसके दरिंदों ने मिलकर हथियार के बल पर पहले तेरह साल की दलित किशोरी की मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर बारी-बारी रात भर किशोरी से छह दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात, जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के गांव का है। जहां, दरिंदगी के बाद उसकी रात भर वीडियोग्राफी होती रही। बाद में धमकी यह, अगर कहीं मुंह खोला तो वीडियो वायरल कर देंगे। नतीजा,

- Advertisement -

- Advertisement -

Bihar News| Khagaria News| अधेड़ पचास साल का मो. बेचन निकला हैवान

जानकारी के अनुसार, छह मई की देर रात की इस वारदात के बाद अब तक कोई भी दरिंदे पकड़े नहीं जा सके हैं। इसमें मुख्य आरोपी अधेड़ पचास वर्षीय मो. बेचन है जो हथियार के बल पर किशोरी को अगवा कर वारदात को अंजाम दिया। वहीं, इसके साथ पूरी छह लोगों की दुष्कर्म मंडली थी। सभी आरोपी गोगरी कस्बा का रहने वाला है।

- Advertisement -

Bihar News| Khagaria News| सभी ने मिलकर वीडियो भी बनाई। पीड़िता बदहवास सुबह घर पहुंची।

जानकारी के अनुसार, सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब किशोरी देर रात शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान हथियार के बल पर मुंह में कपड़ा ठूंस कर जबरन पास के बगीचे में ले जाकर सभी ने पूरी रात बारी बारी से दुष्कर्म किया। सभी ने मिलकर वीडियो भी बनाई। पीड़िता बदहवास सुबह घर पहुंची।

यह भी पढ़ें:  Bihar Education News: बिहार के सरकारी स्कूल में फर्जी अटेंडेंस पर नकेल, स्कूलों में अब पहली घंटी में दर्ज होगी हाजिरी, पढ़िए मॉडल विद्यालयों में नामांकन की नई व्यवस्था और मिड डे में क्या हुआ अनिवार्य!

Bihar News| Khagaria News| एसपी चंदन कुशवाहा ने बताया

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने मो. बेचन के साथ 19 वर्षीय मो. अकबर, 22 वर्षीय मो.गुड्डू, 20 वर्षीय मो.अखलाक, 20 वर्षीय मो. समीर और 40 वर्षीय दिलीप साह पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने 8 मई को पीड़िता का मेडिकल चेकअप और 9 मई को कोर्ट में बयान दर्ज कराया, लेकिन किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एसपी चंदन कुशवाहा ने बताया कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश एसडीपीओ को दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...