spot_img

Darbhanga Lok Sabha Election LIVE 🔴| गौड़ाबौराम में घुमती घड़ी की सूई के साथ दिखा How Is The Josh

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Lok Sabha Election LIVE 🔴| गौड़ाबौराम में घुमती घड़ी की सूई के साथ दिखा How Is The Josh जहां, दरभंगा लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत गौड़ाबौराम विधान सभा का चुनाव प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई। यहां कुल 2 लाख 62 हजार 223 मतदाताओं ने साठ फीसद मतदान कर अपने मुकद्दर की तकदीर ईवीएम में कैद कर दी।

- Advertisement -

Darbhanga Lok Sabha Election LIVE🔴| सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होने से पूर्व ही मतदाताओं की लग गईं कतारें

जानकारी के अनुसार, मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होने से पूर्व ही मतदाताओं ने अपने अपने बूथ पर मतदान के लिए पहुंच गये थे, जहां महिला-पुरुष मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई थी। मतदान निर्धारित समय पर शुरू होते ही बारी-बारी से मतदाताओं ने अपने चहेते प्रत्याशी के पक्ष में मत डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

- Advertisement -

Darbhanga Lok Sabha Election LIVE🔴| महिला मतदाताओं में दिखा मतदान के प्रति काफी उत्साह

जानकारी के अनुसार, मतदान के दौरान पुरुष मतदाता से अधिक महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति काफी उत्साह देखा गया। चिलचिलाती धूप में भी लंबी कतार में लग कर अपने मताधिकार की प्रयोग कर रही थी। वहीं, युवा मतदाताओ का उत्साह कोई कम नही था। युवा मतदाताओं ने लोक तंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जमकर युवा मतदाताओं ने अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में मताधिकार का प्रयोग किया। जो सिलसिला शाम 6 बजे तक चलता रहा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga CRIME कमला नदी में मिली बिरौल के 'मंदबुद्धि' युवक की लाश! 22 तारीख को घर से निकले थे विक्रम, वापस नहीं लौटे, बहेड़ी में ' तैरती ' बड़ी तहकीकात

Darbhanga Lok Sabha Election LIVE🔴| पहली बार वोट डालने की दिखी अलग ही खुशी

वहीं, पहली बार अपने मत का प्रयोग किये युवा, युवतियों खुशी से फुले नहीं समा रहे थे। पहली बार मत का प्रयोग किये जाने पर सभी सभी मतदाताओं के चेहरे खिलखिला रहा था। ईवीएम में बटन दबाकर बाहर निकले मतदाता ने अंगुली में लगी सियाही को एक दूसरे को दिखा थे। और मतदाताओ को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का प्रेरित कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime उम्रदराज महिला से लव मैरिज का THE END पेड़ से लटकी मिली 10 दिन पुरानी लाश! पत्नी छोड़ गई थी, कैसे दुर्गंध से हुई पहचान और क्या थी उसकी कहानी?

Darbhanga Lok Sabha Election LIVE🔴| धूप से बचने को शामियाना, पीने को पानी, निगहबानी सीसीटीवी से…ईवीएम में आठ प्रत्याशियों की किस्मत क्लोज

मतदाताओ को धूप से बचने के लिए अधिकांश बूथों पर प्रशासन की ओर से शामियाना लगाए गये थे। इसके अलावे पेयजल की व्यवस्था किया गया था। प्रशासन की ओर से निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराये जाने को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। इसके अलावे बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे। वही अपनी किस्तम का भाग्य आजमा रहे आठ प्रत्याशियों का किस्तम ईवीएम मशीन में बंद हो गया।

Darbhanga Lok Sabha Election LIVE🔴| डीसीएलआर यूनुस अंसारी 60 फीसदी मतदान होने की बात कही

इधर, निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर यूनुस अंसारी 60 फीसदी मतदान होने की बात कही। उन्होंने चुनाव शांतिपूर्ण सपंन्न होने पर लोगो का आभार प्रकट किया है। दरभंगा लोक सभा क्षेत्र अधीन गौड़ाबौराम विधान सभा में चुनाव के दौरान कई ईवीएम मशीन में तकनीकि गड़बड़ी आ जाने से मतदान कार्य बाधित हो गया गया। दूसरा ईवीएम मशीन लाये जाने पर मतदान कार्य शुरू की गयी।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! DARBHANGA में तेल मिल लगाने पर सरकार देगी 10 लाख रुपये, ऐसे करें आवेदन

Darbhanga Lok Sabha Election LIVE🔴| सुपौल पंचायत के राजस्व कर्मचारी बूथ संख्या 88…दिखी खराबी

इसमें बिरौल प्रखंड के सुपौल पंचायत के राजस्व कर्मचारी बूथ संख्या 88 पर जैसे ही 7 बजे मतदान कार्य शुरू किया गया कि ईवीएम कार्य ही नहीं कर रहा था। पीठासीन अधिकारी द्वारा इसकी शिकायत कंट्रोल में किये जाने के बाद दूसरा ईवीएम मशीन बूथ पर भेजा गया। इसके बाद मतदान कार्य शुरू हुई। वही सुपौल पंचायत में ही प्राथमिक विद्यालय कन्या उर्दू बूथ संख्या 84 पर दिन के लगभग 1 बजे अचानक ईवीएम मशीन में तकनीकी गड़बड़ी आ गयी। इस कारण लगभग पौने घंटा मतदान कार्य बाधित रहा।

Darbhanga Lok Sabha Election LIVE🔴| तकनीकी गड़बड़ी की शिकायत मिलते ही समस्या दूर, वोटिंग भरपूर

इस दौरान लंबी पंक्ति में खड़ी महिला मतदाताओं को चिलचिलाती धूप में परेशानियों का सामना करना पड़ा। पौने 2 बजे दूसरा ईवीएम मशीन लाये जाने के बाद मतदान कार्य शुरू हुई।इधर निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर यूनुस अंसारी ने बताया कि ईवीएम मशीन में तकनीकी गड़बड़ी की शिकायत मिलते ही समस्या दूर कर दी गयी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर: पटना में 30,000 से अधिक लोगों की चिंता खत्म! CM Samrat ने PMC नोटिस पर उठाया बड़ा कदम

Patna News: पटना में आवासीय संपत्तियों से व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वालों को पटना नगर निगम के नोटिस से बड़ी राहत मिल सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस समस्या के समा#PatnaNews,#SamratChoudhary,#BiharUrbanDevelopment

भागलपुर में बड़ा एक्शन: मुजफ्फरपुर से आया तस्कर, बोलेरो लेकर भागा, पीछे पड़ी पुलिस, 382 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया तस्कर, ऐसे हुआ...

Bhagalpur News: भागलपुर पुलिस ने गौराडीह थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो से 382 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने मुजफ्फरपुर के एक तस्कर शिव कुमार को#BhagalpurNews,#BiharLiquorBan,#PoliceAction

Madhubani Crime हथियारों के साथ पकड़ा गया शख्स: मधुबनी में पुलिस ने ऐसे धर दबोचा! देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

Madhubani Crime News: मधुबनी पुलिस ने पंडौल थाना क्षेत्र के लोहट चौक से एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी श्रवण कुमार यादव भागने का प्#MadhubaniCrimeNews,#BiharPolice,#ArmsAct

Madhubani Crime मधुबनी में 1.40 लाख की लूट का चौंकाने वाला खुलासा, स्टाफ ही निकला मास्टरमाइंड!

Madhubani Crime News: मधुबनी पुलिस ने लखनौर में 1.40 लाख की झूठी लूट का पर्दाफाश किया है। बिस्कुट व्यापारी के स्टाफ मो. अमजद ने अपने साथियों संग मिलकर यह साजिश रची थी। पुलिस ने त्वरि#MadhubaniCrime,#BiharPolice,#FakeRobberyExposed