spot_img

शिवहर में कोहराम! दुर्गा पूजा शोभायात्रा में भीषण हादसा, रथ लुढ़कते ही मची चीख-पुकार, कई जख्मी

Sheohar accident: नवयुवक दुर्गा पूजा समिति की शोभायात्रा में अचानक ब्रेक फेल होने से एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए, प्रशासन ने तुरंत संभाला मोर्चा।

spot_img
- Advertisement -

Sheohar accident: बिहार के शिवहर में दुर्गा पूजा की कलश शोभायात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। नगर थाना क्षेत्र स्थित श्रीनवाब हाई स्कूल के पास रविवार को नवयुवक दुर्गा पूजा समिति, चिकनौटा का रथ ढलान पर लुढ़क गया। इस भीषण शिवहर एक्सीडेंट में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए, जिनमें कुमारी कन्याएं भी शामिल हैं। एक घायल की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -

शोभायात्रा में कैसे हुआ हादसा?

जलबोझी से लौट रही शोभायात्रा जैसे ही श्रीनवाब हाई स्कूल के पास पुल के पूर्वी हिस्से में ढलान पर पहुंची, रथ का ब्रेक अचानक फेल हो गया। नियंत्रण खोने के बाद रथ तेजी से नीचे की ओर लुढ़कने लगा, जिसकी चपेट में आकर कई श्रद्धालु घायल हो गए। मौके पर तुरंत अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में घूसखोर डॉक्टर के घर मिला 15 लाख कैश, बैंक में 1 करोड़, निगरानी ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कामिनी और कंप्यूटर ऑपरेटर हिमांशु को घूस लेते दबोचा

गंभीर रूप से जख्मी, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

इस हादसे में रूपलाल महतो गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उनके दोनों पैर टूट गए हैं और उनका इलाज जारी है। प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद नगर सभापति राजन नंदन सिंह, एसडीएम डॉ. अनंत कुमार, एसडीपीओ अनुशील कुमार और सिविल सर्जन डॉ. आर. के. सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे। प्रशासनिक तत्परता से सभी घायलों का इलाज तुरंत शुरू कराया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  नेपाल में अचानक बाढ़, बहे 6 पुल; बिहार-यूपी के लिए बड़ी चेतावनी जारी! 10 लोग लापता, 35 घर भी बहे

प्रशासन की टीम लगातार घायलों के उपचार और उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इस दुखद घटना ने दुर्गा पूजा के उल्लास को कुछ पल के लिए फीका कर दिया, हालांकि स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य में पूरा सहयोग किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

UP Election अयोध्या में सियासी भूचाल बना योगी-अखिलेश के बीच सियासी अखाड़ा! खुली चुनौती, क्या 2027 में बदलेगा समीकरण?

Ayodhya Election: अयोध्या में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक-दूसरे को अयोध्या से चुनाव लड़ने की सीधी चुनौती दी है, जिसने 202 #AyodhyaPolitics,#YogiAkhilesh,#UttarPradeshElection

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव- PM मोदी और CM विजय की साझा यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र! दोनों ने साथ मिलकर किया मेट्रो...

Chennai Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विजय ने चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। पूंदमल्ली-वडपलनी के बीच 14.6 किलोमीटर का यह मार्ग लाखों लोगों के लि #ChennaiMetro,#PMModi,#TamilNadu

आइए बिहार मनाइए त्यौहार! जयनगर -मनिहारी जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा अतिरिक्त 3 कोच -कटिहार से शुरू हुईं दो पूजा स्पेशल | देखें पूरी...

Bihar Puja Special Train: बिहार में दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में उमड़ने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कटिहार रेल #BiharTrainNews,#PujaSpecialTrains,#KatiharRail

नेपाल में अचानक बाढ़, बहे 6 पुल; बिहार-यूपी के लिए बड़ी चेतावनी जारी! 10 लोग लापता, 35 घर भी बहे

Bihar Gandak flood: नेपाल में भूस्खलन के बाद बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा और तीन पुल बह गए। भारत सरकार ने बिहार और उत्तर प्रदेश के निचले इलाकों के लिए विशेष सतर्कता एडवाइज #BiharGandakFlood,#NepalFlood,#UttarPradeshAlert