back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

Bihar News| Saran Blast | मदरसा में ब्लॉस्ट, मौलवी की मौत!…20 मई को चुनाव?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar News| Saran Blast | मदरसा में ब्लॉस्ट, मौलवी की मौत। इस वक्त की बड़ी खबर सारण से है। यहां, गड़खा थाना क्षेत्र के मोतिराजपुर गांव स्थित मदरसा परिसर में बीती रात बड़ा धमाका हुआ। इस धमाके में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय  मौलाना इमामुद्दीन की मौत हो गई। वहीं, मुजफ्फरपुर के रहने वाले दस साल का नूर आलम की हालत गंभीर है। नूर यहीं रहकर पढ़ाई करता है।

- Advertisement -

Bihar News| Saran Blast | छात्र नूर आलम ने मदरसा के पीछे गेंद जैसी दिख रही वस्तु

जानकारी के अनुसार, मौलाना इमामुद्दीन की इलाज के दौरान मौत होने की सूचना आ रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है, छात्र नूर आलम ने मदरसा के पीछे गेंद जैसी दिख रही वस्तु को हाथ में उठा लिया और मदरसे के अंदर आ गया। मौलाना की नजर पड़ी तो उन्हें बम की आशंका हुई और छात्र के हाथ से गेंदनुमा बम अपने हाथ में लेकर फेंकना चाहा।

- Advertisement -

Bihar News| Saran Blast | इतने में बम नूर आलम के पैर पर गिरकर फट गया

इतने में बम नूर आलम के पैर पर गिरकर फट गया। इस घटना में नूर आलम का पैर व मौलाना का हाथ क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, कुछ लोग इसे सिलेंडर का विस्फोट बता रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को सिलेंडर फटने या विस्फोट के कोई साक्ष्य नहीं मिले।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  IGIMS Patna में बिहार को मिलेगी 1200 बेड की सौगात: रोबोटिक सर्जरी से बदल जाएगी इलाज की तस्वीर

Bihar News| Saran Blast | धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग

पुलिस के अनुसार, मदरसा परिसर में विस्फोट से हुए धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर गड़खा थाना के एसआई अमान अशरफ वहां पहुंचे, लेकिन उससे पहले स्थानीय लोग दोनों घायलों को लेकर पटना रवाना हो चुके थे।

Bihar News| Saran Blast | पहले छपरा, फिर पटना

लोगों ने बताया कि पहले घायलों को छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद वहां से पटना ले जाया गया। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने बताया कि धमाके के बाद लोगों ने साक्ष्य को मिटा दिया है। पुलिस के अनुसार, घायल मौलाना इमामुद्दीन की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई।

Bihar News| Saran Blast | आगामी 20 मई को ही सारण लोकसभा क्षेत्र में मतदान

जानकारी के अनुसार, आगामी 20 मई को ही सारण लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है। लोग इस घटना को लोकसभा चुनाव से जोड़ रहे हैं। इस बात चर्चा है कि आखिर वहां बम क्यों रखा गया था। कहीं मदरसा परिसर एवं आसपास में और बम तो नहीं रखे गए हैं। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि मदरसा परिसर में विस्फोट हुआ है। पुलिस टीम मौके पर गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Bihar News| Saran Blast | अधिकारियों ने बताया,साक्ष्य

गरखा की अंचलाधिकारी नीली यादव ने बताया, मोतिराजपुर गांव मे देर शाम मदरसा परिसर में बम फटने की बात स्थानीय लोगों ने बताई है। पटाखा बनाने के दौरान घटना होने की बात सामने आ रही है। वहीं, सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने बताया कि घटना के बाद लोगों ने साक्ष्य को मिटा दिया है, तो अभी कोई क्लियरिटी नहीं है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Prabhas News: ‘फौजी’ के सेट पर ‘बाहुबली’ प्रभास हुए घायल, शूटिंग रुकी!

Prabhas News: टॉलीवुड के 'बाहुबली' प्रभास के फैंस के लिए एक परेशान कर देने...

Stock Market हाहाकार: निवेशकों के 7.55 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, क्या है गिरावट की मुख्य वजह?

Stock Market: तीन दिनों की लगातार बढ़त के बाद भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते...

PhonePe ने लॉन्च किया बायोमेट्रिक सुविधा वाला UPI Payment, 5000 तक का भुगतान अब एक टच से!

UPI Payment: डिजिटल भुगतान के बढ़ते दायरे में फिनटेक कंपनियों का नवाचार लगातार जारी...

छोटे बच्चों की पढ़ाई बनेगी मजेदार: NCERT e-Magic Box ऐप से AI करेगा बच्चों का मार्गदर्शन

NCERT e-Magic Box: आज के डिजिटल युग में, बच्चों की शिक्षा को केवल किताबों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें