
Darbhanga Murder: दरभंगा की बड़ी मिस्ट्री एक हत्या से जुड़ी सामने आई है। पुलिस ने श्रवण हत्या कांड को गंभीरता से लिया। नतीजा सामने आने लगा है जहां मुजफ्फरपुर के कटरा का कनेक्शन और गिरफ्तारी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं और खुलासा बाकी है।
चेन छिनतई के दौरान हुई चाय दुकानदार श्रवण राम की हत्या का मामला अब एक नए मोड़ पर आ गया है। पुलिस को इस मामले में बड़ी कामयाबी मिली है, जब तकनीकी सेल की मदद से मुजफ्फरपुर के एक शातिर अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी कई अनसुलझे सवालों के जवाब देने में मदद कर सकती है।
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के रामबाग गेट के पास हुई इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान कटरा थाना क्षेत्र के केशव कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो बहादुरपुर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने उसके ठिकाने से कारतूस और पिस्तौल भी बरामद की है।
दरभंगा मर्डर: अमित सिंह की हत्या की साजिश?
इस मामले में एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। हालांकि, पुलिस अभी तक पूरे मामले का खुलासा करने से बच रही है और जल्द ही सब कुछ स्पष्ट करने का दावा कर रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इस बीच, घटना को लेकर एक नया पहलू सामने आया है। पहले इसे एक सामान्य चेन छिनतई का मामला माना जा रहा था, लेकिन अब यह आशंका जताई जा रही है कि यह बिशनपुर थानाक्षेत्र के गोढियारी निवासी अमित सिंह की हत्या के प्रयास से जुड़ा हो सकता है।
दरअसल, 13 मई की सुबह रामबाग गेट पर बाइक सवार दो बदमाशों ने अमित सिंह के गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की थी। अमित ने एक बदमाश को पकड़ लिया, जिसके बाद दूसरे बदमाश ने दो पिस्तौल निकालकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान, विश्वविद्यालय परिसर में चाय की दुकान खोलने जा रहे हसनचक निवासी श्रवण राम ने बहादुरी दिखाते हुए अमित की मदद करने की कोशिश की। दुर्भाग्यवश, एक गोली उनके सीने में लगी और वे मौके पर ही गिर पड़े। गोली लगने के बाद बदमाश पकड़े गए अपने साथी के साथ फरार हो गए।
पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी
अमित सिंह ने बाद में अपने बयान में कहा था कि बदमाश उनकी चेन छीनने नहीं, बल्कि उनकी हत्या करने आए थे, हालांकि उन्होंने इसका कोई ठोस कारण नहीं बताया। गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। देशज टाइम्स बिहार का No.1। पूरी जांच होने के बाद ही Darbhanga Murder केस की असली सच्चाई सामने आ पाएगी।
देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें






