spot_img

यूपी के सोनभद्र में जमीन विवाद, खूनी संघर्ष में जमकर फायरिंग, 9 लोगों की हत्या, 20 जख्मी

spot_img
- Advertisement -
सोनभद्र, देशज टाइम्स। जनपद के घोरावल कोतवाली क्षेत्र की मूर्तिया ग्राम पंचायत में बुधवार दोपहर जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। खूनी संघर्ष में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटना के बाद गांव में कई घरों में मातम का माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को संज्ञान में लेते हुए मृतकों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी को निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को व्यक्तिगत रूप से मामले की निगरानी करने और दोषियों को पकड़ने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच खेत को लेकर विवाद है।  एक पक्ष उभा गांव का प्रधान यज्ञवत भूर्तिया है, जो बुधवार को अपने साथ कुछ लोगों को ट्रैक्टर में भरकर ले आया। ये लोग यहां आकर खेत को जोतने लगे। इस खेत पर ग्रामीणों ने पहले से कब्जा कर रखा था। उन्होंने प्रधान पक्ष का विरोध किया। इस पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। विवाद बढ़ने पर असलहों से जमकर फायरिंग की, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई।
आईजी कानून एवं व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि बिगड़े माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पर हैं। मृतकों में रामचंदर (50) पुत्र लालशाह, राजेश गौड़ (28) पुत्र गोविंद, अशोक (30) पुत्र नन्‍हकू, रामधारी (60) पुत्र हीरा शाह, नंदलाल की 45 वर्षीय पत्नी, दुर्गावती (42) पत्‍नी रंगीला लाल, राम सुंदर (50) पुत्र तेजा सिंह, जवाहिर (48) पुत्र जयकरन, सुखवन्‍ती (40) रामनाथ। हैं। इनकी संख्या बढ़ सकती है। वहीं घायलो में अशाेक गोंड (35) पुत्र हरिवंश, केरवा देवी (50) पत्‍नी राम प्रसाद, रामधीन (35) पुत्र तेजा सिंह आदि बताये जा रहे हैं। घायलों को रॉबर्ट्सगंज के अस्पताल और घोरावल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस महानिदेशक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि कोतवाली घोरावल ग्राम उभ्भा में जमीन का विवाद पहले से चल रहा है। यहां के ग्राम प्रधान ने दो साल पहले बिहार के एक आईएएस अधिकारी से जमीन खरीदी थी। आज प्रधान और उसके पक्ष के लोग खेत को जोतने गये थे। तभी गांव के आदिवासियों ने इसका विरोध किया। बात बढ़ने पर ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान के पक्ष ने गोलियां चलाई, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई है। ग्राम प्रधान के दो भतीजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यूपी के सोनभद्र में जमीन विवाद, खूनी संघर्ष में जमकर फायरिंग, 9 लोगों की हत्या, 20 जख्मी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Road News: बिहार को मिली सौगात! 3 नए सुपर कॉरिडोर बदलेंगे यातायात और अर्थव्यवस्था

बिहार में विश्वामित्र, गंगा-अंबिका और नारायणी पथ नामक तीन नए सुपर कॉरिडोर को हरी झंडी मिली है। ये परियोजनाएं राज्य की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत कर आर्थिक विकास#BiharRoads,#BiharInfrastructure,#SuperCorridor

Patna Suicide News: पटना जंक्शन पर दिल दहला देने वाला हादसा, DARBHANGA Airport के 27 वर्षीय कर्मी ने ट्रेन के आगे कूदकर ली जान!

पटना जंक्शन और करबिगहिया पुल के बीच एक 27 वर्षीय दरभंगा एयरपोर्ट कर्मी मोना कुमार ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक युवक#PatnaNews,#SuicideCase,#BiharNews

Bihar Principal Transfer News: बिहार के 211 कॉलेजों के प्राचार्यों को झटका! तबादलों पर रोक, क्या होगी आगे की रणनीति? जानिए

बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में नियुक्त प्राचार्यों और बर्सरों के तबादलों पर राज्यपाल सचिवालय ने रोक लगा दी है। इस फैसले से शैक्षणिक सत्रों को सुचारु रूप से#BiharNews,#PrincipalTransfer,#EducationBihar

Bihar Sand Mining News: बिहार में बालू खनन पर बड़ा फैसला: मानसून में 4 महीने तक पूरी तरह रोक, जानिए क्यों!

बिहार में 15 जून से 15 अक्टूबर तक नदियों से बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पर्यावरण संरक्षण और अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने यह कड़ा फैसला लिया है।#BiharSandMining,#MonsoonBan,#EnvironmentalProtection