spot_img

Chhapra Election Violence| Bihar Politics| लालू के “हनुमान”, RJD के कद्दावर नेता भोला यादव पर FIR

spot_img
- Advertisement -

Chhapra Election Violence| Bihar Politics| Chapra Latest News| राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के “हनुमान”, RJD के कद्दावर नेता, दरभंगा राजद की रीढ़ भोला यादव पर FIR दर्ज हो गई है। Chapra की Latest News यही है। जहां, Lalu Yadav के करीबी RJD के स्टार प्रचारक Bhola Yadav पर सात मामलों में FIR दर्ज की बड़ी कार्रवाई हुई है।

- Advertisement -

Chhapra Election Violence| जदयू नेता नीरज कुमार ने पहले ही राजद से पूछा था

वैसे, जदयू नेता नीरज कुमार ने पहले ही राजद से पूछा था, क्या यह सही नहीं है कि भोला यादव (Bhola Yadav) ने चुनाव आयोग के निर्देशों की धज्जियां उड़ायी हैं? चुनावी आचार संहिता मैनुअल के अध्याय चार में साफ लिखा है कि यदि आप उस निर्वाचन क्षेत्र से मतदाता या उम्मीदवार या फिर उम्मीदवार के निर्वाचन अभिकर्ता नहीं हैं तो अभियान अवधि समाप्त होने के बाद वो निर्वाचन क्षेत्र छोड़ दें? मगर, उन्होंने ऐसा नहीं किया। भोला यादव (Bhola Yadav) ने रॉन्ग नंबर डायल कर दिया। अब उन्हें इसका जवाब देना पड़ेगा। नीरज ने भोला यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग चुनाव आयोग से की थी।

- Advertisement -

Chhapra Election Violence| रोहिणी के साथ बूथ पर जाने पर राजद नेता भोला यादव की मुश्किलें बढ़ी

इसके बाद,अब रोहिणी के साथ बूथ पर जाने पर राजद नेता भोला यादव (Bhola Yadav) की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। राजद नेता के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है।जिला प्रशासन ने मतदान केंद्र पर आरजेडी के स्टार प्रचारक भोला यादव के जाने पर पहले आपत्ति जताई। इसे पूरी तरह से अवैध करार दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Jharkhand News: लोहा कटर बना काल...धनबाद में Gas Cylinder Blast से 3 की मौत, गैस फैलने से दर्दनाक-विचलित कर देने वाला मंजर!

Chhapra Election Violence| फिर जिला प्रशासन की ओर से

फिर, जिला प्रशासन की ओर से भोला यादव (Bhola Yadav)पर अब छपरा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सारण के डीएम अमन समीर ने आरजेडी नेता भोला यादव (Bhola Yadav) का चुनाव के दौरान रोहिणी आचार्य के साथ भ्रमण को अवैध बताते हुए उनके खिलाफ सीओ के जरिए आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है।

Chhapra Election Violence| मौजूदगी मेरी सही थी: भोला

वहीं, आरजेडी के स्टार प्रचारक भोला यादव (Bhola Yadav) पर ने अपनी मौजूदगी को जायज बताया था। कहा था कि उनको चुनाव आयोग से अनुमति थी। लेकिन, डीएम अमन समीर ने स्पष्ट किया है कि भोला यादव आरजेडी के स्टार प्रचारक थे। बाहरी जिले के थे। लिहाजा उनका चुनाव के दौरान घूमना अवैध था।

Chhapra Election Violence| ये हुआ था, हंगामा, गोलीबारी

जानकारी के अनुसार, सारण में रोहिणी आचार्य के साथ राजद नेता भोला यादव गए थे। भोला यादव और सारण संसदीय सीट से उम्मीदवार रोहिणी आचार्य नगर थाना क्षेत्र के बड़ा तेलपा स्थित मतदान केंद्र संख्या-318 और 319 पर पहुंचे थे। वोटिंग खत्म होने के बाद दोनों के बूथ पर पहुंचने को लेकर लोगों ने हंगामा किया था। बूथ कैप्चर करने का आरोप लगा था। भारी हंगामा। बीजेपी और राजद के बीच पत्थरबाजी। गोली भी चली थी। इसमें तीन लोगों को गोली लगी। एक की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ एक्शन लेते कई बीजेपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

Chhapra Election Violence| छपरा के पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने बताया,

वहीं, छपरा के पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने बताया, छपरा में हुए मतदान के दौरान और उसके बाद हुए बवाल मामले में पुलिस ने राजद एवं भाजपा के 150 समर्थकों पर केस दर्ज किया है। इंटरनेट पर बैन दो दिन के लिए बढ़ा दी गयी है। स्थिति पूर्णतया नियंत्रण में है। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में महाराजगंज सीट पर होने वाले चुनाव को देखते हुए अब इस रोक की अवधि बढ़ाकर 25 मई तक कर दी गयी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...