spot_img

Darbhanga News| Ghanshyampur News| नए इलाकों में घुस रहे बंदर, भारी उपद्रव, बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ा

घनश्यामपुर इन दिनों एक नई समस्या में उलझ गया है। यहां बंदरों का आतंक लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। दर्जनों लोगों को बंदरों ने काट खाया। स्थानीय अस्पताल में लोगों के इलाज का सिलसिला जारी है। बच्चे स्कूल जाने से डरते हैं। कइयों ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया है। महिलाएं घरों से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। राहगीरों पर बंदरों के हमले बढ़ रहे हैं। सामानों की क्षति लगातार कर रहे बंदर यहां आतंक मचा रखा है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News|Ghanshyampur News| दरभंगा में बंदरों की दुनिया आज की नहीं है। चाहे West Dighhi, Rajkumar Ganj हो या Kadirabad, या फिर लहेरियासराय का कुछ इलाका बंदरों के आतंक से पूरा इलाका त्रस्त है। यह परेशानी बढ़ ही रही है। दरभंगा में एक नवजात को बंदर छत से नीचे भी फेंक चुका है, जिससे उसकी मौत हो गई थी। वहीं, घरों से बाहर बंदरों का आतंक आम है। इसे रोकने की कोशिश पहल भी नहीं हुई है आजतक।

- Advertisement -

Darbhanga News| Ghanshyampur News|अब बंदरों की फौज  ग्रामीण इलाकों में मचा रहे आतंक

इसी का नतीजा है, अब बंदरों की फौज शहर से दूर ग्रामीण इलाकों में घुसकर आतंक मचाना शुरू किया है। नए-नए इलाकों की तलाश इन बंदरों ने कर ली है। दरभंगा के नए इलाके में घुसे बंदर, भारी उपद्रव मचा रहे हैं। इसका सबसे ताजा प्रमाण घनश्यामपुर का इलाका है। यहां बंदरों के आतंक से बच्चों ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया है। जहां, दरभंगा शहर के कई इलाके बंदरों के आतंक से ग्रस्त हैं। वहीं, घनश्यामपुर और सिंहवाड़ा में नए-नए पहुंचे बंदरों की यह दहशत नई बात है।

- Advertisement -

Darbhanga News| Ghanshyampur News| शहर में दशकों से बंदरों का चल रहा साम्राज्य

वैसे, दरभंगा शहर के लिए बंदरों का आतंक हाल ही में शुरू नहीं हुआ है। दशकों से यहां बंदरों का आतंक है। लेकिन, घनश्यामपुर और सिंहवाड़ा जैसे इलाकों में इनकी धमाचौकड़ी बढ़ने से स्थिति अब विस्फोटक होने लगा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: खुशखबरी! दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 13 पाल्यों को मिली अनुकम्पा नियुक्ति, कार्यों में आएगी तेजी

Darbhanga News| Ghanshyampur News|घनश्यामपुर में लोगों पर हमला, जख्मी करना आम बात

जानकारी के अनुसार, घनश्यामपुर में बंदरों ने लोगों को काटना भी शुरू कर दिया है। इस आतंक में लोग अब दहशत में आ गए हैं। हालात यह है कि बंदरों के हमले से बच्चों ने स्कूल जाना भी छोड़ना शुरू कर दिया है। सबसे अधिक परेशानी गनौन पंचायत के दथुआ में है। यहां बंदरों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है।

Darbhanga News| Ghanshyampur News|घर से सामान उठाकर ले जाना, राहगीरों पर हमला, खुलेआम

घर से सामान उठाकर ले जाना। छतों पर घंटों डेरा जमाए रखना। पेड़ों को हिलाना। पत्तों को तोड़ना। रास्ते से जा रहे राहगीरों पर हमला करना आम बात हो गई है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों और महिलाओं के साथ बाइक सवार लोगों की है। बाइक से जा रहे लोगों के सामने अचानक से बंदर के आने से चालक गिर रहे हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है।

Darbhanga News| Ghanshyampur News|देथुआ में काफी उपद्रव मचा रहे बंदर

गनौन पंचायत के देथुआ में इन दिनों बंदरों के आतंक से विवाद बढ़ गया है। बंदर घर की छतों पर लगे टीवी, एंटिना, पानी की टंकी की छतरी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इतना ही नहीं उत्पाती बंदरों के डर से लोग छतों पर अपने कपड़े या कोई भी सामान नहीं रख पा रहे हैं।

Darbhanga News| Ghanshyampur News| रामचंद्र शर्मा ने बताया, काफी दहशत में हैं

इतना ही नहीं यह राहगीरों पर हमलावर हो जाते है। जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया है अभी तक एक दर्जन से अधिक बच्चो को बंदर काट लिया है। वहीं, रामचंद्र शर्मा ने बताया है कि जिस कारण से स्कूली बच्चे घर से स्कुल नही जाते न ही घर से बाहर निकलते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बड़ी खबर, रविवार को भी खुला रहेगा संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा, जानें वजह

Darbhanga News| Ghanshyampur News| कई बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंच रहे अभिभावक

वहीं, बंदर के काटने के बाद परिजनों ने अपने बच्चे अरविंद कुमार, सूरज कुमार, आयुष कुमार, चंदन कुमार अमित कुमार को इलाज के लिए पीएचसी घनश्यामपुर में लाया जहा डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बच्चों को घर भेज दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...