spot_img

Bihar Heat Wave News| 45°C का Torcher, स्कूलों में ताबड़तोड़ बीमार पड़ रहे बच्चे

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Bihar Heat Wave News| 45°C का Torcher, स्कूलों में ताबड़तोड़ बीमार पड़ रहे बच्चे| जहां, बिहार के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। इस भीषण गर्मी से स्कूलों के साथ-साथ आम जनजीवन भी प्रभावित है। कई जगहों से छात्रों, शिक्षकों और आम लोगों के बीमार होने की खबरें (Children falling ill due to heat in Bihar schools) आ रही हैं।

- Advertisement -

Bihar Heat Wave News| जिलों में स्कूलों के छात्र यहां तक, शिक्षक भी हो रहे बेहोश

कई जिलों में स्कूलों के छात्र-छात्राओं और यहां तक, शिक्षकों के भी बेहोश होने की खबरें आ रही हैं। बच्चों के नाक से ब्लड गिर रहा। कोई बेहोश हो रहा। कोई उल्टी कर रहा। किसी का पेट चल रहा। हालात बेकाबू हैं। इससे अभिभावकों में भी स्कूल प्रबंधन पर आक्रोश फूट रहा। प्रबंधन का शिक्षा विभाग और सरकार पर आक्रोश है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

Bihar Heat Wave News| पटना,गया,औरंगाबाद, बेगूसराय, बांका और शेखपुरा में बड़े पैमाने पर छात्र बीमार

ताजा जानकारी, पटना,गया,औरंगाबाद, बेगूसराय, बांका और शेखपुरा से है। यहां,कई जिलों में स्कूलों में छात्र गर्मी से बेहोश हो गए। गया जिले के आमस और बाराचट्टी में भी छात्राएं और शिक्षक बेहोश हो गए थे। बुधवार को भी शेखपुरा और बांका में कई विद्यार्थी और रसोइया बीमार पड़ गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Drug Problem बच्चों का भविष्य खतरे में! सुप्रीम कोर्ट के CJI सूर्यकांत बोले- बिहार में नशे की समस्या सिर्फ बीमारी नहीं, बड़ी चुनौती

Bihar Heat Wave News| अभिभावक और शिक्षक लगातार शिक्षा विभाग से स्कूल के समय में बदलाव

इसको लेकर, अभिभावक और शिक्षक लगातार शिक्षा विभाग से स्कूल के समय में बदलाव करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस ओर केके पाठक ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। बीते 16 मई से स्कूल की टाइमिंग सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक रखी हुई है। सुबह जल्दी स्कूल पहुंचने की हड़बड़ी में बच्चे ठीक से खा पीकर भी नहीं आते। वहीं, दोपहर में तेज धूप में घर पहुंचते समय उनकी तबीयत भी बिगड़ रही है।

Bihar Heat Wave News| पूर्वाह्न 10:00 बजे के करीब स्कूली छात्राएं बेहोश होकर गिरने लगीं

इस भीषण गर्मी की वजह से बेगूसराय जिले के मटिहानी प्रखंड के मटिहानी मध्य विद्यालय और शेखपुर जिले के मध्य विद्यालय मनकौल में 30 से अधिक छात्राएं बेहोश हो गईं, जिन्हें रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मध्य विद्यालय मटिहानी में पूर्वाह्न 10:00 बजे के करीब स्कूली छात्राएं बेहोश होकर गिरने लगीं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली गुल: 28 सितंबर को सुबह 5 से 9 बजे तक अंधेरे में रहेंगे ये इलाके, अभी देखें लिस्ट!

Bihar Heat Wave News| फिलहाल, 14 छात्राओं का इलाज मटिहानी रेफरल अस्पताल में

प्रधानाध्यापक चंद्रकांत सिंह ने तत्काल विद्यालय में ही ओआरएस का घोल दिया गया लेकिन इसके बावजूद बेहोश होने का सिलसिला जारी रहा। इसके बाद सभी छात्राओं को मटिहानी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, 14 छात्राओं का इलाज मटिहानी रेफरल अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा बलिया के एक निजी स्कूल में गर्मी की वजह से पांच बच्चे बेहोश हो गए। इनमें दो को हालत गंभीर में निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।

Bihar Heat Wave News| मनकौल में पढ़ने वाली 12 से अधिक छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

इधर, शेखपुरा जिले में भीषण गर्मी की वजह से मध्य विद्यालय मनकौल में पढ़ने वाली 12 से अधिक छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। एक के बाद एक छात्राएं बेहोश होकर गिरने लगीं। घटना के बाद शिक्षकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कुछ छात्राओं को सदर अस्पताल लाया गया। दो छात्राओं को निजी क्लीनिक में भी भर्ती कराया गया है।

Bihar Heat Wave News| कई छात्र-छात्राओं और रसोइयों की तबीयत बिगड़ी

बांका जिले में बुधवार को भीषण गर्मी का कहर जारी रहा। प्रचंड गर्मी के कारण स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो गई। कई छात्र-छात्राओं और रसोइयों की तबीयत बिगड़ गई। ललवामोर प्रखंड के यूएमएस शंभुगंज में तो एक रसोइया गर्मी से बेहोश होकर गिर पड़ी। इसी तरह सदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय लीलागोडा में एक छात्रा बेहोश हो गई। वहीं सदर प्रखंड के ही एनपीएस ककना के छात्र आयुष कुमार के नाक से खून तक निकलने की खबर है। बेलहर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में भी दो छात्राएं बेहोश हो गईं। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Model School बिहार के 700 मॉडल स्कूलों की अब खैर नहीं! शिक्षा विभाग ने उठाया सबसे बड़ा कदम | 30 सितंबर को क्या होगा?

Bihar Heat Wave News| परीक्षा देते समय भी छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

बांका जिले में गर्मी का प्रकोप इतना ज्यादा है कि परीक्षा देते समय भी छात्राओं की तबीयत बिगड़ रही है। बौंसी प्रखंड के एलएनडी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में कक्षा 9 की दो छात्राएं परीक्षा दे रहीं थीं कि उनकी तबीयत बिगड़ गई। गर्मी की वजह से उन्हें उल्टी हुई और वे बेहोश हो गईं। शिक्षकों ने उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और उनके अभिभावकों को बुलाकर घर भेज दिया।

Bihar Heat Wave News| तेजस्वी यादव ने केके पाठक और सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा

इसको लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने केके पाठक और सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।आरोप लगाया कि भीषण गर्मी में छोटे बच्चों को ध्यान में रखते हुए स्कूल टाइमिंग में राहत देनी चाहिए। डॉक्टर भी इस बारे में सलाह देते हैं। बिहार में स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर भी उस हिसाब का नहीं है कि बच्चे वहां सुरक्षित रहेंगे। इस हालत में मुख्यमंत्री नीतीश कुछ नहीं कर पा रहे हैं, तो साफ दिख रहा है कि उन्हें लोगों ने घेर रखा है। उनके हाथ में कुछ नहीं है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Rain Alert बिहार में आज आफत! दरभंगा – मधुबनी – समस्तीपुर – मुजफ्फरपुर – शिवहर, सीतामढ़ी समेत 12 जिलों में तेज-बारिश का येलो...

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गंगा और गंडक #BiharRainAlert,#BiharWeather,#MonsoonUpdate

Bihar Model School बिहार के 700 मॉडल स्कूलों की अब खैर नहीं! शिक्षा विभाग ने उठाया सबसे बड़ा कदम | 30 सितंबर को क्या...

Bihar Model School: बिहार शिक्षा विभाग ने राज्य के करीब 700 मॉडल स्कूलों (सरस्वती विद्या निकेतन) की व्यवस्था और शैक्षणिक सुविधाओं की जांच का फैसला किया है। 30 सितंबर को टीम निरीक्ष #BiharModelSchool,#EducationDepartmentBihar,#BiharEducation

Saran Murder | अश्लील तस्वीरें – प्रेम प्रसंग- ब्लैकमेलिंग में दी खौफनाक मौत! महिला ने भाई संग मिलकर कर दी हत्या | दिल्ली- शादी...

Saran Murder Case: सारण में 13 सितंबर को मिले अज्ञात शव का रहस्य सुलझ गया है। प्रेम-प्रसंग और अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेलिंग के विवाद में युवक की हत्या की गई थी। पुलिस ने महिला #SaranMurderCase,#BiharCrime,#Blackmailing

बड़ी खबर! बिहार में बैंक हड़ताल टली, अब सोमवार से खुलेंगे सभी बैंक, फटाफट निपटा लें अपने काम

Bihar Bank Strike: लाखों बैंक ग्राहकों को राहत मिली है क्योंकि 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल टाल दी गई है। अब सभी बैंक सोमवार से सामान्य रूप से खु #BiharBankNews,#BankStrikeCalledOff,#BankingServices