spot_img

Darbhanga News|Jaley News| किसान…ये धान का झर लेकर क्या करेंगे सरकार…?

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News|Jaley News| किसान…ये धान का झर लेकर क्या करेंगे सरकार…? सवाल यही है। जहां, किसानों में उबाल है। जाले प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में शनिवार को किसानों के साथ बड़ा धोखा हुआ है। दरअसल, सरकार खरीफ की फसल के लिए अनुदानित दर पर बीज किसानों को मुहैया करा रही। इसको लेकर बीआरबीएन के धान का बीज का वितरण हो (Huge irregularity in distribution of paddy seeds in Darbhanga) रहा है। मगर, किसानों के पैकेट में बीज के नाम पर धान का झर नसीब हो रहा है।

- Advertisement -

Darbhanga News|Jaley News| अब,  किसानों में उबाल है। बीज के पैकेट को खोलकर जब किसानों ने देखा

अब, इन किसानों में उबाल है। शनिवार को मिले बीज के पैकेट को खोलकर जब किसानों ने देखा तो निराश होकर आक्रोशित हो उठे। तत्काल बीज दिखाते पूछा यह बीज है या धान का झर। यह देकर क्या साबित करना चाहती है सरकार…जहां, संपूर्ण जाले के किसानों में भारी आक्रोश है। वह खुद को ठगा महसूस कर रहे। जहां…

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

Darbhanga News|Jaley News| प्रथम फेज में कुल 30 क्विंटल बीज आया था

जानकारी के अनुसार, इसमें प्रथम फेज में कुल 30 क्विंटल बीज आया था। इसमें राजेंद्र मंसूरी प्रभेद का 24 क्विंटल और स्वर्णा सब वन प्रभेद का छह क्विंटल बीज था। प्रथम फेज में बीज का उठाव कर जब किसानों ने पैकेट खोला तो अंदर से जो निकला वह देखते ही किसान आक्रोशित हो उठे। निराशा और अपने को ठगा महसूस करते वहां मायूस खड़े रहे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News वाह! अलीनगर के बच्चों ने कर दिया कमाल, स्वच्छता पर ऐसी कलाकारी कि अधिकारी भी बोले- 'शानदार!'

Darbhanga News|Jaley News| प्रथम फेज में कुल 30 क्विंटल बीज आया था

धान के बारह किलो वाला बीज के पैकेट में पचीस फीसद से अधिक धान का झर मिला हुआ था। बेलवारा गांव के किसानों ने बताया कि साठ किलो धान बीज के लिए ऑन लाइन आवेदन करने के बाद बीज आने पर चौबीस किलो राजेंद्र मंसूरी और 36 किलो स्वर्णा सब वन प्रभेद लिया। धान की नर्सरी लगाने के लिए जब स्वर्णा सब वन बीज का पैकेट खोला तो उसमें पचीस प्रतिशत से अधिक धान का झर मिला हुआ था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News जाले के लोग खौफ में! घंटों गुल रहती है बिजली, अंधेरे में सांपों का डर, वार्ड 12 में बांस के सहारे सप्लाई

Darbhanga News|Jaley News| किसानों ने जब राजेंद्र मंसूरी का बीज का पैकेट भी खोला तो

इसके बाद किसानों ने जब राजेंद्र मंसूरी का बीज का पैकेट भी खोला तो उसमें भी धान का झर मिला हुआ था। पर स्वर्णा सब वन से कम था। वहीं किसानों ने बताया कि अब बीज की नर्सरी लगाना छोड़ पहले बीज की सफाई करने के बाद ही नर्सरी लगाएंगे।

Darbhanga News|Jaley News| बीएओ उपेंद्र कुमार ने बताया…अंदर क्या है, हमें क्या पता

वहीं, बीएओ उपेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से बीआरबीएन का बीज यहां वितरण के लिए आता है। इसमें बारह किलोग्राम का सील्ड पैकट रहता है। पैकेट के अंदर में क्या है? इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election चार सीटों पर BJP के उम्मीदवारों के नाम तय! जानिए – दरभंगा – पटना – तिरहुत – कोसी से कौन ?

Bihar MLC Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधान परिषद 2026 चुनाव के लिए अपने कोटे की चार सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है। केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही #BiharMLCElection,#BJPCandidates,#BiharPolitics

बिहार में बाढ़ से हाहाकार: मदद को आगे आए नेता, मुख्यमंत्री राहत कोष में लाखों का दान

Bihar Flood Relief: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 3 लाख रुपये दिए, वहीं कई जदयू और भाजपा #BiharFloodRelief,#CMReliefFund,#SamratChoudhary

बिहार के इन शहरों को जाम से मिलेगी मुक्ति! रेलवे ओवरब्रिज का 80% काम पूरा, अब सफर होगा आसान

Bihar ROB: पटना के अथमलगोला और बख्तियारपुर के बीच बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का 80% सुपर-स्ट्रक्चर काम पूरा हो चुका है। दिसंबर 2026 तक लक्ष्य, यह ROB उत्तर और दक्षिण बिहार के ब #BiharROB,#PatnaNews,#NorthSouthBihar

Darbhanga News वाह! अलीनगर के बच्चों ने कर दिया कमाल, स्वच्छता पर ऐसी कलाकारी कि अधिकारी भी बोले- ‘शानदार!’

Alinagar News: दरभंगा के अलीनगर प्रखंड में 'स्वच्छ पाठशाला' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां छात्रों ने स्वच्छता पर आधारित अद्भुत पेंटिंग और हस्तकलाएं प्रस्तुत कीं। बीडीओ और #AlinagarNews,#DarbhangaEducation,#SwachhPathshala